Sunday 27 June 2021

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-5

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-5

    1. ए0टी0पी0 का निर्माण माइटोकोण्ड्रिया में होता है।
    2. अर्धसूत्री विभाजन तरूण पुष्प कलिकाओं में पाया जाता है।
    3. भेड़ की चोकला नस्ल से राजस्थान में सर्वोत्तम ऊन मिलती है।
    4. गाय /बैलों की वे नस्लें जिनकी गाय अच्छी मात्रा में दूध देती है परन्तु बैल कम शक्तिषाली होते है, 'मिल्क ब्रीड' कहलाती हैं।
    5. यदि पौधे को अंधेरे में उगाया जाय तो वह लम्बा हो जाता है क्योकि उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
    6. बी0एम0आर0 का अभिप्राय 'बेसिक मेटाबोलिक रेट' है।
    7. बोटुलिज्म एक प्रकार का भोजन दूषण है जो क्लोस्ट्रिडियम जीवाणु द्वारा होता है।
    8. व्यापारिक कार्क फ्लोएम से प्राप्त होती है।

    जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-4

    जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-4


      1. संसार की सबसे हल्की गर्म और महंगी शहतूश का स्रोत चीरू है।
      2. गुणसूत्रों पर जीनों का स्थान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया आनुवांशिक नक्शा कहलाती है।
      3. पादप विविधता को संरक्षित करने के लिए जैव मण्डल संरक्षण का उपयोग अधिक प्रभावीशाली होता है।
      4. लिंग गुणसूत्र, अलिंगी गुणसूत्रों एवं माइटोकोन्ड्रिया से प्राप्त डी0एन0ए0 से प्रमाणित होता है कि मनुष्य चिम्पेंजी से अन्य होमीनॉइड कपियों की तुलना में अधिक समानता रखता है।
      5. मासिक चक्र के दौरान महिलाओं में अण्ड निर्माण सामान्यतः क्रम प्रसारी प्रावस्था के अन्त में होती है।
      6. मनुष्य के वेगस तन्त्रिका में क्षति सामान्यतः जीव्हा की गति को प्रभावित नहीं करेगी ।
      7. कैंसर कोशिकाएँ विकिरणों (रेडिएशन्स) द्वारा सामान्य कोशिकाओं की तुलना में जल्दी नष्ट हो जाती है क्योकि इनमें कोशिका विभाजन तीव्र गति से होता है।
      8. स्तनधारिओं के शरीर का एक विशिष्ट लक्षण डायफ्राम की उपस्थिति है।

      जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-3

      जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-3


        1. सूक्ष्म एवं बड़े दोनो प्रकार के जीवों मे होने वाली प्रक्रिया अवायुवीय श्वसन कहलाती है, केवल सूक्ष्म जीवों मे होने वाली क्रिया किण्वन कहलाती है।
        2. पत्तियों की निचली सतह स्थित रन्ध्रों द्वारा पौधो में सम्पन्न होने वाली क्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।
        3. मानव शरीर के ऊतकों में ऑक्सीजन का परिसंचरण क्रमशः फेंफडें, रक्त, ऊतक क्रम में होता है।
        4. एक पुष्प कुछ किस्म के कीटों को नियमित तौर पर आकर्षित करता है जिससे पौधे को विकासीय लाभ प्राप्त होता है। इसका कारण है कि कीटों की कुछ प्रजातियां फूलों को खाती है एवं इससे पौधे की अन्य प्रजातियों के पराग प्राप्त होते हैं।
        5. क्रायोजनिक्स का उपयोग मज्जा कोशिकाओं को संरक्षित रखने में , अत्यन्त कम रक्त बहाये ऑपरेशन में, एवं खाद्य पदार्थ के संरक्षण में किया जा सकता है।
        6. लैमार्क ने उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धान्त प्रतिपादित किया था ।

        जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-2

        जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-2


        1. नमकीन क्षेत्र में होने वाली वनस्पतियों को हैलोफाइट कहते है।
        2. पारिस्थितिकी तन्त्र की खाद्य शृंखला का सही अनुक्रम पादप-शाकाहारी-मांसाहारी-अपघटक है।
        3. पौधे का पत्ती वाला भाग श्वसन करता है।
        4. केला और नारियल एकबीजपत्री फल हैं।
        5. सिनकोना पौधे के तने की छाल से कुनैन प्राप्त की जाती है।
        6. बीज के अंकुरण में महत्वपूर्ण कारणों में प्रमुखतः हवा नमी एवं उपयुक्त ताप होते है। सूर्य का प्रकाश नही होता है।
        7. यीस्ट और मशरूम फफूँद (फंजाई) होते है।
        8. कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को एन्टोमोलॉजी कहते हैं।
        9. फल विज्ञान के अध्ययन को पोमोलॉजी कहते है।
        10. पुष्प विज्ञान के अध्ययन को फ्लोरीकल्चर कहते हैं।

        जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-1

        जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-1

        1. इण्डोल ऐसीटिक अम्ल ऑक्सीन होता है।
        2. एड्रिनल ग्रन्थि को आपातकालीन ग्रन्थि भी कहते है।
        3. सोमैटोट्रॉफिक हार्मोन पीयूष ग्रन्थि द्वारा स्रावित होते है।
        4. सटेस्टोस्टिरोन हार्मोन वृषण ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
        5. एस्ट्रोजन हार्मोन डिम्ब ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
        6. थायराक्सीन ग्रन्थि थायराइड ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
        7. मानव भ्रूण हदय अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में स्पन्दन करने लगता है।
        8. परखनली शिशु का परिवर्धन परखनली के अन्दर ही होता है।
        9. खुजलाने से खाज मिटती है क्योंकि इससे कुछ तंत्रिकाऐं उददीप्त होती है जो मस्तिष्क को प्रतिहिस्टामिनी रसायनों का उत्पादन बढाने का निर्देश देती है।
        10. मनुष्य के आँख में प्रकाश तरंगें अक्ष पटल पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं।