Sunday 21 May 2017

20 मई (20 May)

20 मई (20 May)


20 मई, 1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1378 : दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या हुई।
20 मई, 1399 : हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते कवि संत कबीर का जन्म हुआ।
20 मई, 1498 : वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
20 मई, 1506 : प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया।
20 मई, 1609 : विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
20 मई, 1677 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
20 मई, 1750 : टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
20 मई, 1799 : फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी. बैलजेक का जन्म हुआ।