Wednesday 10 May 2017

10 मई (10 May)

10 मई (10 May)



10 मई, 1427 : यूरोपीय देश स्विटजरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
10 मई, 1503 : इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
10 मई, 1526 : पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक बाबर देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुँचा।
10 मई, 1534 : फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुँचा।
10 मई, 1655 : ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
10 मई, 1774 : लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
10 मई, 1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
10 मई, 1824 : लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
10 मई, 1857 : स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ से शुरू हो गई।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 (National Film Award 2016)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 (National Film Award 2016)

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 7 अप्रैल 2017 को दिल्ली में की गई। अक्षय कुमार को वर्ष 2016 में आई फिल्म रुस्तम हेतु सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। यह फिल्म मुंबई के नेवी अधिकारी के.एम. नानावती केस पर आधारित थी। यह पहली बार है जब अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

प्रदत्त पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म : कासव (मराठी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म : नीरजा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अक्षय कुमार (रुस्तम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : सुरभि लक्ष्मी (मलयालम फिल्म मिन्नामिनुंगे)
  • सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेता : मनोज जोशी

पुलित्जर पुरस्कार 2016 (Pulitzer Prize Winners 2016)

पुलित्जर पुरस्कार 2016 (Pulitzer Prize Winners 2016)




वर्ष 2017 के पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा 10 अप्रैल 2017 को अमेरिका में की गई। पुलित्जर पुरस्कारों का यह 101वां संस्करण है। पत्र, नाटक, संगीत और पत्रकारिता के लिए दिया जाने वाला पुलित्जर पुरस्कार हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसफ पुलित्जर के नाम पर वर्ष 1917 से प्रतिवर्ष कुल 21 श्रेणियों में दिया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार के 20 श्रेणियों के तहत प्रत्येक विजेता को एक प्रमाणपत्र व 15 हजार डॉलर की नकद राशि दी जाती है। वहीं 21 वीं श्रेणी, ‘लोक सेवा से संबंधित पत्रकारिता’ के लिए स्वर्ण पदक दिया जाता है।


पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची

  • सार्वजनिक सेवा - द न्यूयॉर्क डेली न्यूज और प्रोपब्लिका
  • ब्रेकिंग न्यूज - ईस्ट बे टाइम्स के स्टाफ
  • खोजी रिपोर्टिंग - चार्ल्सटन गैजेट-मेल के
  • व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग - मैकक्लाछी और मियामी हेराल्ड के अंतर्राष्ट्रीय कंसोर्टियम को

यूके, जीबी, ब्रिटेन और इंग्लैंड में अंतर (Difference between UK, GB, Britain and England)


यूके, जीबी, ब्रिटेन और इंग्लैंड में अंतर
(Difference between UK, GB, Britain and England)


असल में इसका पूरा नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉदर्न आयरलैंड है। यूके में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स आते हैं। इन चारों के समूह को ही यूके कहा जाता है।

ग्रेट ब्रिटेन
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के संघ को ग्रेट ब्रिटेन कहा जाता है। तीनों अलग अलग प्रांत हैं। तीनों प्रांतों की अपनी संसद है लेकिन विदेश नीति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फैसला ग्रेट ब्रिटेन की संघीय संसद करती है। तस्वीर में बायीं तरफ इंग्लैंड का झंडा है, दायीं तरफ स्कॉटलैंड का। बीच में ग्रेट ब्रिटेन का झंडा है।

ब्रिटेन
यह नाम रोमन काल में इस्तेमाल हुए शब्द ब्रिटानिया से आया है। ब्रिटेन इंग्लैंड और वेल्स को मिलाकर बनता है। हालांकि अब सिर्फ ब्रिटेन शब्द का इस्तेमाल कम होता है। यूरो 2016 में इंग्लैंड बनाम वेल्स का मैच।