Wednesday 14 June 2017

भारत के राष्ट्रपति (President of India)

भारत के राष्ट्रपति (President of India)


1. भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
2. भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है?
उत्तर : ब्रिटेन के सम्राट से
3. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है?
उत्तर : राष्ट्रपति
4. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
5. भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
6. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर : 35 वर्ष