Thursday 18 May 2017

18 मई (18 May)

18 मई (18 May)



18 मई, 526 : पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
18 मई, 1703 : डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
18 मई, 1756 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
18 मई, 1804 : नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
18 मई, 1848 : जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
18 मई, 1860 : अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
18 मई, 1899 : विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
18 मई, 1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
18 मई, 1940 :
जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
18 मई, 1950 : उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।

भाषा (Language)

भाषा (Language)

 

भाषा (Language) की परिभाषा

सामान्यतः भाषा मनुष्य की सार्थक व्यक्त वाणी को कहते है।
दूसरे शब्दों में- जिसके द्वारा हम अपने भावों को लिखित अथवा कथित रूप से दूसरों को समझा सके और दूसरों के भावो को समझ सके उसे भाषा कहते है।
भाषा शब्द संस्कृत के भाष धातु से बना है। इसका अर्थ वाणी को व्यक्त करना है। इसके द्वारा मनुष्य के भावो, विचारो और भावनाओ को व्यक्त किया जाता है। वैसे भी भाषा की परिभाषा देना एक कठिन कार्य है। फिर भी भाषावैज्ञानिकों ने इसकी अनेक परिभाषा दी है। किन्तु ये परिभाषा पूर्ण नही है। हर में कुछ न कुछ त्रुटि पायी जाती है।
आचार्य देवनार्थ शर्मा ने भाषा की परिभाषा इस प्रकार बनायी है। उच्चरित ध्वनि संकेतो की सहायता से भाव या विचार की पूर्ण अथवा जिसकी सहायता से मनुष्य परस्पर विचार-विनिमय या सहयोग करते है उस यादृच्छिक, रूढ़ ध्वनि संकेत की प्रणाली को भाषा कहते है।
यहाँ तीन बातें विचारणीय है- (1) भाषा ध्वनि संकेत है; (2) वह यादृच्छिक है; (3) वह रूढ़ है।

विज्ञान GK (Science GK)-028

विज्ञान GK (Science GK)-028


  1. सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है, अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।
  2. सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।
  3. चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।
  4. पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैँ।
  5. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।
  6. कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।
  7. ओजोन मंडल पराबैँगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।
  8. कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।
  9. पहला हृदय प्रत्यारोपण डॉ. क्रिस्टियन बर्नार्ड द्वारा किया गया था।
  10. भारी जल परमाणु भट्टी मेँ मंदक के रूप मेँ प्रयुक्त होता है।
  11. एबी रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक ग्राही तथा ओ रूधिर वर्ग वाले मानव को सार्वत्रिक दाता कहते हैँ।
  12. लाल रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा मेँ होता है तथा श्वेत रूधिर कणिकाओँ का निर्माण अस्थिमज्जा, प्लीहा व लसिका कोशिकाओँ मेँ होता है।