Saturday 24 June 2017

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम




नाम : डॉ. अवुल पाकिर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम (Dr. Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam)
अन्य नाम से प्रसिद्ध : मिसाइल मैन, जनता के राष्ट्रपति
जन्म : 15 अक्टूबर, 1931 धनुषकोडी गाँव, रामेश्वरम (तमिलनाडु)
निधन : 27 जुलाई, 2015 को शिलांग IIM संस्थान में व्याख्यान के समय हृदय गति रुकने से।
व्यवसाय : प्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक एवं एयरोस्पेस इंजीनियर
राष्ट्रपति : 11वें राष्ट्रपति (25 जुलाई, 2002 से 28 जुलाई, 2007)
प्रमुख पुरस्कार : 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण, 1997 में भारत रत्न, 1997 में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार।

प्रमुख कार्य :
  • भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपणयान SLV-3 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित कर भारत को अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष क्लब का सदस्य बनाया।
  • 1982 में DRDO के निदेशक नियुक्त।
  • अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों को स्वदेशी तकनीक से बनाया।
  • 1992 से 1999 तक वे रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और सुरक्षा शोध विकास विभाग के सचिव थे।
  • 1998 में कलाम की देखरेख में भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया।