31 मई, 70 : रोम ने जेरूसेलम के पहले दीवार पर कब्जा किया।
31 मई, 910 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप में ब्रिटेन के दो उपनिवेशों के विलय के बाद दक्षिण अफ़्रीक़ा देश अस्तित्व में आया और इसे स्वतंत्रता मिली। अफ़्रीक़ा महाद्वीप के बिलकुल दक्षिणी भाग में स्थित होने तथा सोने आदि की खदानों से समृद्ध होने के कारण दक्षिणी अफ़्रीक़ा देश का युरोपियों के निकट बड़ा महत्व रहा है।
31 मई, 1577 : मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ मूल नाम 'मेहरुन्निसा' का जन्म हुआ।
31 मई, 1725 : भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ।
31 मई, 1727 : फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
31 मई, 1759 : अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
30 मई, 1381 : इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु हुआ।
30 मई, 1498 : कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
30 मई, 1527 : जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ मारबर्ग स्थापित हुआ।
30 मई, 1539 : स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
30 मई, 1606 : सिख गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
30 मई, 1646 : स्पेन और नीदरलैंड ने तात्कालिक युद्धविराम पर हस्ताक्षर किया।
30 मई, 1778 : दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ।
30 मई, 1826 : मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
28 मई (28 May)
28 मई, 1414 : खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
28 मई, 1674 : जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
28 मई, 1845 : कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
28 मई, 1847 : अमरीका में टेलीफ़ोन के आविष्कारक एलेग्ज़नडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही तकनीकी कामों से बहुत लगाव था। दस वर्ष के अध्ययन और शोधकार्य के बाद बल ऐसी मशीन बनाने में सफल हो गये जो ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकती हो। इसी मशीन का विकसित स्वरूप आज का टेलीफ़ोन है।
28 मई, 1883 : स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
28 मई, 1900 : चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
27 मई, 1153 : मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
27 मई, 1199 : जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
27 मई, 1332 : प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
27 मई, 1538 : जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
27 मई, 1805 : नेपोलियन बोनापार्ट इटली का सम्राट बना।
27 मई, 1896 : अमेरिका के सेंट लुइस में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
27 मई, 1896 : रूस का अंतिम ज़ार निकोलस द्वितीय सम्राट बना।
27 मई, 1926 : लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1940 : अमेरिका में हेलीकॉप्टर की पहली सफल उड़ान भरी गयी।
26 मई, 1739 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
26 मई, 1749 : फ्रांस के खगोलशास्त्री और गणितज्ञ साइमन लैपरस का जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रमा सितारों और ग्रहों की चाल तथा समुद्र में आने वाले ज्वार भाटा के बारे में व्यापक अध्ययन किया। उनकी अधिक ख्याति विशेषकर उनके उस विचार के कारण है जो उन्होंने सौरमंडल के अस्तित्व में आने के बारे में पेश किया है।
26 मई, 1822 : नार्वे में चर्च में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत हो गई।
26 मई, 1926 : लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
26 मई, 1926 : हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में एक बड़े आतंक का अंत हुआ। आतंक एक नरभक्षी तेंदुए का था, जिसे नौसिखिए शिकारियों ने नरभक्षी बना दिया।
26 मई, 1928 : भारत ने ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह स्वर्ण पदक भारतीय हाकी टीम ने प्राप्त किया था। ओलंपिक खेलों में हाकी का खेल पहली बार सन 1908 में लंदन ओलंपिक में शामिल किया गया।
25 मई (25 May)
25 मई, 1611 : मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
25 मई, 1877 : 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा।
25 मई, 1886 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
25 मई, 1899 : बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ।
25 मई, 1924 : जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।
25 मई, 1961 : अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की थी।
25 मई, 1963 : अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने एक संगठन बनाया जिसका मक़सद था अफ़्रीकी देशों को एकजुट करना।
24 मई, 1660 : ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय ने नीदरलैंड का दौरा किया।
24 मई, 1875 : सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
24 मई, 1896 : देश के लिए अपनी जान देने वाले करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
24 मई, 1954 : माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
24 मई, 1956 : बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
24 मई, 1957 : कोलंबिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
24 मई, 1964 : रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
23 मई (23 May)
23 मई, 1420 : सीरिया और आस्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
23 मई, 1592 : वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
23 मई, 1785 : बेंजामिन फ्रेंकलिन ने एक पत्र में लिखा कि उसका आविष्कार द्विभाषी था।
23 मई, 1788 : दक्षिण कैरोलिना को आठवें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया।
23 मई, 1805 : भारत के गवर्नर जनरल लार्ड वेलेस्ले ने दिल्ली मुगल सम्राट के लिए एक स्थायी प्रावधान जारी किया।
23 मई, 1848 : लिलिएनथाल ऐसे शख्स हैं जिन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
22 मई (22 May)
22 मई, 1498 : वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।
22 मई, 1545 : पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत हुई।
22 मई, 1761 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।
22 मई, 1762 : स्वीडन और प्रशिया ने हैम्बर्ग की संधि परहस्ताक्षर किए।
22 मई, 1772 : समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ।
22 मई, 1859 : स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ। उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
22 मई, 1871 : अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।
22 मई, 1897 : लंदन स्थित टेम्स नदी के नीचे बने ब्लैकवेल सुरंग को आधिकारिक तौर पर खोला गया।
21 मई (21 May)
21 मई, 996 : सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
21 मई, 1216 : फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
21 मई, 1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
21 मई, 1674 : जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
21 मई, 1688 : ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म हुआ।
21 मई, 1790 : पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
21 मई, 1819 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली बार साइकिल देखी गई।
21 मई, 1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
21 मई, 1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
21 मई, 1871 : यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
20 मई, 1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1378 : दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या हुई।
20 मई, 1399 : हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते कवि संत कबीर का जन्म हुआ।
20 मई, 1498 : वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
20 मई, 1506 : प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया।
20 मई, 1609 : विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
20 मई, 1677 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
20 मई, 1750 : टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
20 मई, 1799 : फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी. बैलजेक का जन्म हुआ।
19 मई, 1521 : उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में योगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राड पर अधिकार कर लिया।
19 मई, 1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
19 मई, 1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए।
19 मई, 1904 : भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन हुआ।
19 मई, 1910 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था।
19 मई, 1913 : भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
19 मई, 1935 : ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ और जासूस थॉमस एडवर्ड लारेन्स की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
18 मई, 526 : पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
18 मई, 1703 : डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
18 मई, 1756 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
18 मई, 1804 : नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
18 मई, 1848 : जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
18 मई, 1860 : अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
18 मई, 1899 : विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
18 मई, 1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई।
18 मई, 1940 : जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
18 मई, 1950 : उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
17 मई (17 May)
17 मई, 1498 : पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
17 मई, 1540 : हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
17 मई, 1756 : ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
17 मई, 1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
17 मई, 1857 : बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
17 मई, 1865 : विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
17 मई, 1884 : अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
17 मई, 1928 : नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
16 मई, 1606 : रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।
16 मई, 1875 : वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
16 मई, 1877 : फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हो गया।
16 मई, 1881 : बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत।
16 मई, 1929 : हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ।
16 मई, 1960 : भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत की गयी।
16 मई, 1975 : सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।
16 मई, 1991 : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
16 मई, 1996 : अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने।
15 मई (15 May)
15 मई, 1610 : पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
15 मई, 1796 : फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
15 मई, 1811 : पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
15 मई, 1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ।
15 मई, 1873 : इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया!
15 मई, 1905 : अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
15 मई, 1907 : शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
15 मई, 1918 : अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
15 मई, 1925 : पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
14 मई (14 May)
14 मई, 1610 : फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
14 मई, 1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
14 मई, 1811 : पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
14 मई, 1908 : पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
14 मई, 1941 : 36000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
14 मई, 1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
14 मई, 1948 : इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
14 मई, 1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
13 मई, 1643 : चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत हुई।
13 मई, 1648 : दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
13 मई, 1830 : इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1861 : ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
13 मई, 1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
13 मई, 1931 : पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
13 मई, 1952 : स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
13 मई, 1958 : जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।
13 मई, 1962 : सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1967 : डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।
12 मई, 1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
12 मई, 1666 : 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
12 मई, 1689 : इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
12 मई, 1797 : फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
12 मई, 1835 : चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
12 मई, 1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
12 मई, 1890 : ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच की शुरूआत हुई। यॉर्कशायर ने ग्लूस्टरशायर काे आठ विकेट से हराया। जॉर्ज उलयेट ने पहला शतक लगाया।
11 मई, 868 : संसार की पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। यूरोप में टाईप की छपाई का आरंभ पंद्रहवीं शताब्दी में हुआ किन्तु इससे बहुत पहले चीन में ठप्पे की छपाई का काम आरंभ हो चुका था।
11 मई, 1752 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
11 मई, 1784 : ब्रिटेन और मैसूर के टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
11 मई, 1814 : प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
11 मई, 1833 : इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
11 मई, 1857 : दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
11 मई, 1864 : ब्रिटेन की लेखिका लिलियन वेनिज का जन्म हुआ। वे 21 वर्ष की आयु में रुस गयीं और रुसी सहित्य की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की।
11 मई, 1904 : स्पेन की चित्रकार सैलवाडोर डॉलीं का जन्म हुआ। युवाकाल से ही चित्रकला में उनकी क्षमताएं सामने आयी। और शीघ्र ही उन्हें विश्व ख्याति प्राप्त हो गयी।