Sunday 21 May 2017

20 मई (20 May)

20 मई (20 May)


20 मई, 1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1378 : दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या हुई।
20 मई, 1399 : हिंदी साहित्य के भक्ति काल के इकलौते कवि संत कबीर का जन्म हुआ।
20 मई, 1498 : वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
20 मई, 1506 : प्रसिद्ध पर्यटक क्रिस्टोफ़र कोलंबस का देहान्त हुआ। कोलंबस ने रूमी समुद्र के चक्कर लगाए, एटलांटिक महा सागर के द्वीपों की यात्रा की ओर उत्तरी समुद्र भी गया।
20 मई, 1609 : विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
20 मई, 1677 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
20 मई, 1750 : टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
20 मई, 1799 : फ्रांस के विख्यात कथाकार ओनोरे डी. बैलजेक का जन्म हुआ।


20 मई, 1806 : ब्रिटेन के दार्शनिक और अर्थशास्त्री जॉन स्टीवर्ट मिल का जन्म हुआ।
20 मई, 1873 : सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया। दुनिया की पहली जीन्स लेवी स्ट्रॉस ने बनाई थी।
20 मई, 1900 : हिंदी साहित्‍य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्‍म हुआ।
20 मई, 1902 : क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिले। टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।
20 मई, 1910 : जापान ने कोरिया को औपचारिक रुप से अपना एक भाग बना लिया और इसका नाम बदल कर चोज़न रख दिया।
20 मई, 1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
20 मई, 1932 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिपिन चंद्र पॉल का निधन हुआ।
20 मई, 1964 : उड़न परी के नाम से प्रसिद्ध धाविका पी.टी. उषा का जन्म हुआ।
20 मई, 1965 : कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा।
20 मई, 1965 : पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
20 मई, 1965 : ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
20 मई, 1972 : कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।
20 मई, 1972 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।
20 मई, 1983 : दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।
20 मई, 1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।
20 मई, 1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण हुआ।
20 मई, 2002 : पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
20 मई, 2012 : इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment