Friday 2 June 2017

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
1. रुपए का सर्वप्रथम अवमूल्यन कब हुआ? 
उत्तर : 20 सितंबर, 1949
2. दूसरी बार रुपए का अवमूल्यन कब हुआ?
 
उत्तर : 6 जून, 1966
3. रुपए का तीसरी बार अवमूल्यन कब हुआ?
 
उत्तर : 1 जुलाई, 1991
4. विदेशों में स्थित विदेशी बैंकों के साथ विदेशी मुद्रा में भारतीय बैंकों द्वारा रखे गए खाते को क्या कहते हैं?

उत्तर : नोस्ट्रो एकाउंट्स
5. भारत में मुद्रास्फीति की गणना किस पर आधारित है?
 
उत्तर : थोक मूल्य सूचकांक
6. किस स्थिति में मुद्रा के मूल्य में वृद्धि होती है तथा वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों में गिरावट होती है?
 
उत्तर : मुद्रा संकुचन या अवस्फीति

7. मुद्रास्फीति के दुष्परिणामों को दूर करने के लिए जान-बूझकर मुद्रा की मात्रा कम करने का क्या कहते हैं?

उत्तर : मुद्रा अपस्फीति
8. सकल घरेलू (जीडीपी) में कृषि एवं संबंध क्षेत्र का हिस्सा कितना है?

उत्तर : 13.67 प्रतिशत
9. 1950-51 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितना था?
 
उत्तर : 52.2 प्रतिशत
10. रबी की फसलों की बुआई कब की जाती है?
 
उत्तर : अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
11. रबी की फसलों में कौन-सी फसलें आती हैं?
 
उत्तर : गेहूँ, जौ, चना मटर, सरसों व आलू आदि
12. खरीफ की फसलों की बुआई कब की जाती है?
 
उत्तर : जून-जुलाई
13. खरीफ की फसलों में कौन-सी फसलें आती हैं?
 
उत्तर : ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूँगफली, अरहर आदि
14. जायद की फसलों को कब पैदा किया जाता है?
 
उत्तर : मार्च से जुलाई के मध्य
15. जायद की फसलों में कौन-सी फसलें आती है?
 
उत्तर : तरबूज, खरबूज, ककड़ी तथा पशुचारा
16. व्यापारिक या नकदी फसलें कौन-सी होती हैं?

उत्तर : कपास, गन्ना, तिलहन, चाय, जूट तथा तंबाकू
17. भारत में सर्वाधिक मात्रा में खाद्यान्न का उत्पादन होता है?
 
उत्तर : चावल
18. देश में कृषि के अंतर्गत किस तरह के उर्वरकों का सर्वाधिक उपयोग होता है?
 
उत्तर : नाइट्रोजनी
19. विश्व में मसलों के सबसे बड़े उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यात्क होने का गौरव किस देश को प्राप्त है?
 
उत्तर : भारत
20. रबड़ के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : चौथा
21. रबड़ की प्रति हेक्टेयर उत्पादक में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

उत्तर : पहला
22. हरित क्रांति से किस फसल के उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि हुई?
 
उत्तर : गेहूँ
23. अंगूर की प्रति हेक्टेयर उपज में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?

उत्तर : पहला
24. मोटे अनाज के अंतर्गत कौन-सी फसलें आती हैं?
 
उत्तर : बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का तथा जौ
25. कृषि के अंतर्गत ट्रैक्टर्स के उपयोग की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : चौथा
26. काली चाय का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश कौन-सा है?
 
उत्तर : भारत
27. भारत का विश्व दुग्ध उत्पादन में कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : पहला
28. कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : दूसरा
29. कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में कौन-सा देश पहले स्थान पर है?
 
उत्तर : ब्राजील
30. अंडों के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : तीसरा
31. विश्व का सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?
 
उत्तर : भारत
32. ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम कब शुरू किया गया?
 
उत्तर : 1970
33. ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम किसके उत्पादन में बढ़ोतरी से संबंधित है?

उत्तर : दूध
34. ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम के सूत्रधार कौन थे?

उत्तर : डॉ. वर्गीज कूरियन
35. विश्व में समुद्री मत्स्य उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है?

उत्तर : छठा
36. विश्व में अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है?
 
उत्तर : दूसरा
37. मोती देने वाली मछलियाँ कहाँ पकड़ी जाती हैं?
 
उत्तर : मन्नार की खाड़ी
38. सर्वाधिक समुद्री मछलियाँ किस राज्य में पकड़ी जाती हैं?
 
उत्तर : गुजरात
39. ताजे पानी की सर्वाधिक मछलियाँ किस राज्य में पकड़ी जाती है?
 
उत्तर : पश्चिम बंगाल
40. कुल मछली उत्पादन में कौन-सा राज्य पहले स्थान पर है?
 
उत्तर : पश्चिम बंगाल
41. श्वेत क्रांति किससे संबंधित है?
 
उत्तर : दूग्ध उत्पादन से
42. पीली क्रांति किससे संबंधित है?
 
उत्तर : तिलहन उत्पादन

4 comments:

  1. good one but not as a professional blogger. i will give you some trick and tips if you want. my E-mail-ajeetmrj500@gmail.com Thank you

    ReplyDelete
  2. good one but not as a professional blogger. i will give you some trick and tips if you want. my E-mail-ajeetmrj500@gmail.com Thank you

    ReplyDelete