Tuesday 13 February 2018

धातु (Stem)

धातु (Stem)

 

धातु - क्रिया के मूल रूप को धातु कहते है।
दूसरे शब्दों में- 'धातु' क्रियापद के उस अंश को कहते है, जो किसी क्रिया के प्रायः सभी रूपों में पाया जाता है।
तात्पर्य यह कि जिन मूल अक्षरों से क्रियाएँ बनती है, उन्हें 'धातु' कहते है।
पढ़, जा, खा, लिख आदि।
उदाहरण -'पढ़ना' क्रिया को ले। इसमें 'ना' प्रत्यय है, जो मूल धातु 'पढ़' में लगा है। 
इस प्रकार 'पढ़ना' क्रिया की धातु 'पढ़' है।
इसी प्रकार 'खाना' क्रिया 'खा' धातु में 'ना' प्रत्यय लगाने से बनी है।