Friday 19 May 2017

पक्षियों पर आधारित GK (GK based on Birds)

पक्षियों पर आधारित GK (GK based on Birds)


1. ‘बर्ड मैन ऑफ इण्डिया’ के नाम से कौन प्रसिद्ध् हैं?
उत्तर : डॉ. सलीम अली ( प्रसिद्ध् भारतीय पक्षी वैज्ञानिक )
2. ‘कोयल’ किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
उत्तर : झारखण्ड
3. ‘प्रकृति का हेलीकाप्टर’ किस पक्षी को कहा जाता है?
उत्तर : हमिंग बर्ड
4. पेंगिवन पक्षी का निवास स्थान कहाँ हैं?
उत्तर : अंटार्कटिका ( दक्षिणी ध्रुव )
5. भारत के किस राज्य ने अपने सभी पर्यटन स्थलों को चिडियों के नाम पर नामकरण किया है?
उत्तर : हरियाणा
6. हरे कबूतर राजस्थान के किस अभयारण्य में पाए जाते हैं?
उत्तर : सरिस्का अभ्यारण्य ( अलवर )

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaire)-1

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaire)-1


1. अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह किसके द्वारा शुरू किया गया ?
उत्तर : संन्यासियों द्वारा
2. संन्यासी विद्रोह का उल्लेख किस उपन्यास में मिलता है ?
उत्तर : आनंदमठ
3. आनंदमठ की रचना किसने की ?
उत्तर : बंकिमचंद्र चटर्जी
4. भारतीय सुधार समिति की स्थापना किसने की ?
उत्तर : दादा भाई नौरोजी
5. भारतीय सुधार समिति की स्थापना कब और कहां हुई ?
उत्तर : 1887 ई. में इंगलैंड में
6. ब्रिटिश सरकार का रुख किस वर्ष से कांग्रेस के प्रति कठोर होता चला गया ?
उत्तर : 1887 ई.