Monday 29 May 2017

28 मई (28 May)

28 मई (28 May)


28 मई, 1414 : खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
28 मई, 1674 : जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
28 मई, 1845 : कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
28 मई, 1847 : अमरीका में टेलीफ़ोन के आविष्कारक एलेग्ज़नडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही तकनीकी कामों से बहुत लगाव था। दस वर्ष के अध्ययन और शोधकार्य के बाद बल ऐसी मशीन बनाने में सफल हो गये जो ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकती हो। इसी मशीन का विकसित स्वरूप आज का टेलीफ़ोन है।
28 मई, 1883 : स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
28 मई, 1900 : चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।

29 मई (29 May)

29 मई (29 May)


29 मई, 757 : संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
29 मई, 1453 : तत्कालीन पूर्वी रोम की राजधानी क़ुस्तुन्तुनिया बंदरगाह पर तत्कालीन उसमानी शासक सुलतान मोहम्मद फ़ातेह का अधिकार हो गया।
29 मई, 1658 : औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
29 मई, 1727 : पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
29 मई, 1874 : स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।
29 मई, 1906 : जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
29 मई, 1922 : इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।
29 मई, 1937 : स्पेन के गृह युद्ध के दौरान प्रजातंत्रवादियों के युद्धक विमानों जो राजशाही के समर्थकों से संघर्ष कर रहे थे जर्मनी के एक युद्धपोत को निशाना बनाया।
29 मई, 1947 : भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना हुई।