Monday 5 June 2017

5 जून (5 June)

5 जून (5 June)


5 जून, 1507 : इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
5 जून, 1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
5 जून, 1661 : महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
5 जून, 1664 : मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
5 जून, 1723 : स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ। सन 1740 से 1746 तक आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की।
5 जून, 1827 : ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
5 जून, 1846 : अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
5 जून, 1875 : अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
5 जून, 1877 : मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
5 जून, 1882 : बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।