5 जून, 1507 : इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
5 जून, 1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
5 जून, 1661 : महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
5 जून, 1664 : मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
5 जून, 1723 : स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ। सन 1740 से 1746 तक आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की।
5 जून, 1827 : ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
5 जून, 1846 : अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
5 जून, 1875 : अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
5 जून, 1877 : मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
5 जून, 1882 : बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
3 जून 1748 : एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
3 जून 1856 : क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
3 जून 1886 : युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
3 जून 1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का जन्म।
3 जून 1915 : ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
3 जून 1918 : गांधी जी की अध्यक्षता इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन हुआ। उसी में हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
3 जून 1943 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
3 जून 1947 : ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
2 जून 1780 : कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
2 जून 1818 : ब्रिटिश सेना ने मराठा गठबंधन को मुंबई में हरा दिया।
2 जून 1851 : अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
2 जून 1883 : पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया।
2 जून 1896 : जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
2 जून 1908 : माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
2 जून 1909 : एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
2 जून 1924 : अमेरिका के सभी मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से अमेरिकी नागरिकता दी गई।
2 जून 1946 : इटली में राजतंत्र को खत्म कर गणतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह करवाया।
2 जून 1947 : लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।