Sunday 4 June 2017

3 जून (3 June)

3 जून (3 June)


3 जून 1748 : एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
3 जून 1856 : क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
3 जून 1886 : युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
3 जून 1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का जन्म।
3 जून 1915 : ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
3 जून 1918 : गांधी जी की अध्यक्षता इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन हुआ। उसी में हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
3 जून 1943 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
3 जून 1947 : ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।