Sunday 5 March 2017

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (Srutism Bhitrarthk Shabd)

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (Srutism Bhitrarthk Shabd)



नीचे कुछ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द दिए जा रहे है-


(1) असन- भोजन- संतुलित असन स्वास्थ्यकर होता है। 
आसन-बैठने की वस्तु-मेरे गुरु महाराज आसन पर बैठ गये। 
आसत्र-निकट-'मैंने देखा है'- आसत्रभूत का उदाहरण है।
(2) अवधि-समय सीमा- अल्पावधि (कम समय में) में ही मेरा छोटा भाई अंग्रेजी सीख गया। 
अवधि-भाषा विशेष- 'रामचरितमानस' की भाषा अवधी है।
(3) अवमर्ष-स्पर्श, संपर्क- भाग्यशालियों को संतों का अवमर्श प्राप्त होता है। 
अवमर्ष-विचार-विमर्श, आलोचना- कोई निर्णय लेने से पहले बुद्धिमानों से अवमर्ष आवश्यक है।
(4) अंस-कंधा- मेरे अंसों पर पूरे परिवार का भार है। 
अंश-हिस्सा- सबको अपना-अपना अंश मिलना चाहिए।
(5) अलि-भौंरा- फूलों पर बहुत-से अलि मँडरा रहे है। 
अली-सखी- राधा की एक अली का नाम शांता था।