Friday 26 May 2017

25 मई (25 May)

25 मई (25 May)


25 मई, 1611 : मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
25 मई, 1877 : 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा।
25 मई, 1886 : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
25 मई, 1899 : बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ।
25 मई, 1924 : जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ।
25 मई, 1961 : अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की थी।
25 मई, 1963 : अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने एक संगठन बनाया जिसका मक़सद था अफ़्रीकी देशों को एकजुट करना।

25 मई, 1985 : बांग्‍लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोग मारे गए।
25 मई, 1989 : मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
25 मई, 1991 : इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
25 मई, 1995 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
25 मई, 2003 : चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
25 मई, 2005 : अभिनेता और सफल नेता सुनील दत्‍त का निधन हुआ।
25 मई, 2007 : श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
25 मई, 2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर पहुंचा।
25 मई, 2011 : अमेरिका के मशहूर शो ओपरा विन्‍फ्रे ने 25 साल पूरे होने के बाद आज ही के दिन अलविदा कह दिया। इस हिट शो का नाम प्रोग्राम की एंकर ओपरा विन्‍फ्रे के नाम पर रखा गया था.
25 मई, 2013 : जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

No comments:

Post a Comment