शब्दार्थ (शब्दों का अर्थ-बोध) Shabdarth (Shbdo ka arth-bodh)
हिंदी के विद्यार्थियों को नये-नये शब्दों का ज्ञान होना चाहिए। शब्दों के अर्थ की बारीकी वाक्यों में उनका प्रयोग कर ही समझी जा सकती है। यहाँ कुछ शब्द और उनके अर्थ वाक्य-वाक्य के साथ दिये जाते है।
| शब्द | अर्थ | वाक्य |
|---|---|---|
| अहित | बुराई | उसका अहित न हो। |
| अश्लील | गंदा | अश्लील बातें मत करो। |
| अंबर | आकाश | अंबर में तारे टिमटिमा रहे हैं। |
| अत्याचार | जुल्म | गरीबों पर अत्याचार मत करो। |
| अहंकार | घमंड | आदमी को अहंकार नहीं करना चाहिए। |
| अनिवार्य | अत्यंत आवश्यक | सरकार ने हिंदी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। |
| अनायास | बिना मेहनत के | व्याकरण जानने पर शुद्ध भाषा लिखना अनायास आ जाता है। |



