Tuesday 7 March 2017

उत्तराखंड GK (Uttarakhand GK)

उत्तराखंड GK (Uttarakhand GK)

1. देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना कब की गयी?
उत्तर : 1932
2. टिहरी रियासत का अंतिम शासक किसे माना जाता है?
उत्तर : मानवेन्द्र शाह
3. अल्मोड़ा में स्थित कटार मल सूर्य मंदिर की वास्तु शैली क्या है?
उत्तर : उत्तराखंड शैली
4. देहरादून में स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना कौन से वर्ष में हुई?
उत्तर : 1906
5. चैती मेला उत्तराखंड में कहाँ लगता है?
उत्तर : उधम सिंह नगर
6. केशव प्रयाग कौन - कौन सी नदियों का मिलन स्थान है?
उत्तर : सरस्वती और अलकनंदा

7. खतलिंग ग्लेशियर कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर : टिहरी जिले में
8. कुमाउँनी संस्कृति के प्रमुख केंद्र ' हुक्का क्लब ' की स्थापना किसने की?
उत्तर : चिरंजीलाल शाह ने
9. किसाऊ बाँध कौन सी नदी पर स्थित है?
उत्तर : टोंस नदी
10. उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गीत बेड़ू पाको बारा मासा की धुन किसने बनाई थी?
उत्तर : बजेन्द्र लाल शाह ने
11. उत्तराखंड राज्य का सबसे पुराना संग्रहालय कौन हैं?
उत्तर : देहरादून वन संग्रहालय
12. गुमशुदा बच्चों की तलाश के राज्य में चलाया गया अभियान?
उत्तर : ऑपरेशन स्माइल
13. मोलाराम चित्र संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर : श्रीनगर में
14. उत्तराखंड प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी कहाँ स्थित है?
उत्तर : नैनीताल
15. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क म्यूज़ियम कहाँ स्थित है?
उत्तर : कालाढूंगी
16. वर्ष 2013 में उत्तराखंड आपदा पीड़ितों को बचाने के लिए ऑपरेशन का नाम?
उत्तर : ऑपरेशन सूर्या होप
17. विवेकानंद कृषि अनुसंधान शाला कहाँ स्थित है?
उत्तर : अल्मोड़ा में
18. भोरीं अमोला कुंड कहाँ स्थित है?
उत्तर : रुद्रप्रयाग गौरी कुंड के पास
19. हिमगिरी नभ विश्वविद्यालय उत्तराखंड में कहाँ स्थित है?
उत्तर : देहरादून
20. क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्थान उत्तराखंड के कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर : नैनीताल
21. उत्तराखंड का कोन सा शहर सैनिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर : देहरादून
22. कुटी नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर : लम्पिया धूरा
23. लोक संस्कृति संग्रहालय उत्तराखंड में कहाँ स्थित है?
उत्तर : भीमताल
24. नंदादेवी जीवमंडल रिज़र्व कौन से तीन जिलों में फैला है?
उत्तर : चमोली , पिथौरागढ़ बागेश्वर में

2 comments: