Sunday, 27 January 2019

GDS की वर्दी और मैं
#gds_jaihind
#26_january
#वर्दीधारी

वर्दी क्या है, वर्दी की महत्ता क्या है, वर्दी कौन पहनता है, आदि न जाने कितने ही सवाल वर्दी पर किए जा सकते हैं और उन सभी सवालों का जवाब किशन बाहेती जी ने अपने आलेख में दे दिया है तो उस पर कुछ लिखने का कोई फायदा है नहीं, आप उस आलेख का पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं।
https://www.facebook.com/groups/GhumakkariDilSe/permalink/2180470392014423/

अब मैं GDS की वर्दी की अपनी कहानी आपसे शेयर करता हूं। अप्रैल 2017 में GDS फेसबुक पर जुड़ा और उसके दस दिन बाद ही मैं जबरदस्ती व्हासट्सएप्प में भी घुस गया। तब हमने देखा कि कुछ लोग टीशर्ट और टोपी पहने हुए फोटो लगा रखे हैं। हमने रितेश गुप्ता से कहा कि मुझे भी ऐसी टीशर्ट और टोपी चाहिए, तो उन्होंने मुझे संजय कौशिक जी से संपर्क करने के लिए कहा। रितेश गुप्ता ने मुझे जोड़ा था इसलिए उनसे तो बातचीत हुई थी लेकिन ये संजय कौशिक कौन हैं मुझे नहीं पता था। खैर फेसबुक पर खोजा तो कौशिक जी भी मिल गए। हमने उनसे कहा कि मुझे टीशर्ट और टोपी चाहिए तो उन्होंने मेरी अगली यात्रा के बारे में पूछा तो हमने कहा कि 15 दिन बात मुझे तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम जाना है उससे पहले दे दीजिएगा, लेकिन हमारे 15 दिन को उन्होंने 15 जून समझ लिया और हो गई गड़बड़।

हम 7 जून को तिरुपति के लिए प्रस्थान कर गए तब उनको याद आया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और हम अपनी यात्रा पर चले गए। वापसी में मुंबई में प्रतीक गांधी और बुआ जी (दर्शन कौर धनोय) मुझसे स्टेशन पर मिलने आए तो हमने पहली बार GDS का बैनर देखा तो हमने टीशर्ट-टोपी के साथ बैनर भी मांग लिए तो रितेश गुप्ता ने मुझे बैनर का कोरल फाइल भेज दिया जिसे हमने पिं्रट करवा लिया और लेकर चंद्रशिला चोटी पर पहुंच गए और अपने साथ पांच और लोगों को लेकर गए। उसके बाद एक दिन कौशिक जी ने फोन किया कि आपको टीशर्ट-टोपी देने में देर हो गई तो टीशर्ट तो नहीं है टोपी पहुंचवा देते हैं।

उसके लिए मुझे अनिल दीक्षित से सपंर्क करना था और उनसे बात हुई तो मिलने के स्थान का चयन हुआ और उसके बाद हमने अपने दुपहिया से उनके चौपहिया का पीछा करके सड़क पर दौड़ते-भागते आधा दर्जन टोपी, कलम और बैज अपने कब्जे में लिया और उसके बाद उज्जैन, ओंकारेश्वर की यात्रा पर निकल गया। उसके बाद समय आया रांसी में GDS मिलन का। एक दिन अचानक ही किशन बाहेती जी का फोन आता है कि आप अपने टीशर्ट का साइज बताइए। अब टीशर्ट के साइज से एक बात समझ नहीं आया कि हम कौन सा साइज बताएं क्योंकि हमने तो आज तक टीशर्ट पहने ही नहीं था तो साइज का क्या पता फिर अपने ही कद-काठी वाले आदमी से उसके टीशर्ट का साइज पूछा और बता दिया और मेरे लिए भी GDS का वर्दी बन गया और साथ में टोपी भी मिल गया। हमने अब तक कभी टीशर्ट पहना नहीं था और पहना भी तो एक वर्दी के रूप में जिसमें मेरी एक फोटो बहुत अच्छी आई है उस फोटो के लिए अनुराग चतुर्वेदी और देवेंद्र कोठारी जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

उसके बाद तो हम अब कहीं भी जाते हैं उस वर्दी को साथ जरूर ले जाते हैं और यदा-कदा अनजान लोगों को भी टोपी पहना आते हैं। सबसे अंत का वाकया याद आता है तो अपने मध्यमहेश्वर यात्रा की याद आती है। जब मैं और बीरेंद्र भैया सुबह सुबह कांपते हुए मध्यमहेश्वर से बूढ़ामध्यमहेश्वर पहुंचे तो हमारे साथ ही चार और लोग वहां पहुंचे। हमने जैसे ही बैनर निकाला तो उन्होंने उस बैनर का परिचय पूछा। सब कुछ बताने के बाद उन्होंने उस बैनर के साथ शौक से फोटो खिंचवाया और टोपी टीशर्ट देखते ही उस पर भी भूखे शेर की तरह टूट पड़े। अब टोपी एक और वो पांच तो काम कैसे बने तो हुआ ये कि बैनर के साथ पांचों एक साथ खड़े होंगे और बारी बारी से टोपी लगाकर फोटो खिंचवाएंगे। उनको ऐसे करते इतनी खुशी हुई थी कि पूछिए मत। 

ऐसे ही एक वाकया याद आता है कि एक दिन बेटे ने कहा कि पापाजी मेरे एक दोस्त बता रहा था कि उसके पिताजी एक दिन फेसबुक चला रहे थे तो और वो पास ही में बैठा हुआ था तो तुम्हारे पापा का एक फोटो दिख गया जिसमें वो एक GDS लिखा हुआ टोपी और टीशर्ट पहने हुए हैं तो ये GDS क्या है तो मैंने सब कुछ बता दिया कि GDS क्या है। अब तो कहीं घूमने जाता हूं तो टोपी-टीशर्ट और बैनर देखकर लोग इतने उत्सुकता से पूछते हैं कि कुछ कहिए मत। वो जितनी उत्सुकता से पूछते हैं उससे ज्यादा आनंद लेकर हम GDS का परिचय उनको देते हैं। सब कुछ जानकर वो भी बहुत खुश होते हैं। अब आज के पोस्ट में इतना ही, क्योंकि अगर GDS के वर्दी-बैनर पर लिखने लगा तो कई पन्नों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

अरे हां एक बात तो हम भूल ही गए, जब हम मध्यमहेश्वर मंदिर पर बैनर के साथ फोटो खिंचवा रहे थे तो वहां के एक कर्मचारी ने अचानक ही पूछ दिया कि इस बैनर के साथ पिछले साल भी कुछ लोग फोटो खिंचवा रहे थे तब हमने कुछ नहीं सोचा था लेकिन आज आपको फिर वैसे ही बैनर के साथ देखकर मन में उत्सुकता हुई और पूछ लिया। अगर कोई दिक्कत न हो तो मुझे बता सकते हैं क्या कि ये क्या है? फिर हमने उनको बैनर की पूरी कथा सुनाई तो वो भी कहने लगे कि ये तो बहुत अच्छा है कि बिना जान-पहचान के भी लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं और सबका एक ही धर्म है और वो है घुमक्कड़ी।

सभी फोटो : बूढ़ा मध्यमहेश्वर, 30 सितम्बर 2018

Friday, 25 January 2019

दिल से ............... दिल तक

इंसान को सभी रिश्ते बने बनाए मिलते हैं और उन रिश्तों को उन रिश्तों को भरपूर तरीके से निभाते थे। धीरे धीरे समय बदला और लोग बने-बनाए रिश्तों से हटकर दूर-दराज में बसे अनजान लोगों से एक रिश्ता बनाने लगे और ऐसा नहीं था कि अनजान लोगों से ये रिश्ते पहले नहीं बनते थे। पहले भी अनजान लोगों से दोस्ती का एक रिश्ता बनता था तो बहुत ही स्नेह से निभाया जाता था। हमारे परदादा (दादा के पिताजी) ने भी एक ऐसा ही रिश्ता कहीं दूर से बनाया था जो चार पीढि़यां बीत जाने के बाद भी आज भी वैसे ही जीवंत है जैसा परदादा के समय में हुआ करता था। दोनों तरफ के परिवार बढ़े और दूर-दराज के जगहों पर जाकर बसे लेकिन वो रिश्ता आज भी उसी मिठास के साथ हमारे साथ-साथ चल रहा है। आज भी उस तरह के रिश्ते बन रहे हैं जिन्हें हम नहीं जानते और लेकिन हम उनसे जुड़ जाते हैं और कुछ दूर तक या बहुत दूर तक साथ निभाते हैं।

बदलते समय में सब कुछ बदला और एक सोशल मीडिया ने आकार लिया जो कई नामों से हमारे बीच जाना जाता है। उसी सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से जुड़ने लगे और रिश्तों की डोर में बंधने लगे। कुछ लोग कहते हैं कि ये सोशल मीडिया तो बस ये है, वो है, बेकार है आदि आदि, जितने लोग उतने तरह की बातें। कुछ कहते हैं बस ये रिश्ते मोबाइल और कंप्यूटर तक ही जीवंत रहते हैं, कुछ कहते हैं कि आपके दुख में जरूरत पड़ने पर ये रिश्ते आपसे दूर भाग जाते हैं, तो कुछ कहते हैं कि खुद की खुशियों के समय में ये रिश्ते भी अपने तक ही सीमित रह जाते हैं और इंटरनेट पर बने ये रिश्ते उन्हें याद तक नहीं आते। जो ऐसा कहते हैं उनका कहना भी गलत नहीं है। हर दिन हर व्यक्ति का दो-चार-दस लोगों से परिचय होता है और दो-चार दिन के बाद वो परिचय समाप्त हो जाता है और फिर से अनजान बन जाते हैं लेकिन कुछ लोगों का परिचय एक बंधन में बंध जाता है जिसमें प्यार, प्रेम, स्नेह, आशीर्वाद सब कुछ होता है और एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की ललक भी होती है।

जिस सोशल मीडिया को कुछ लोग अच्छा, कुछ लोग बुरा, तो कुछ लोग टाइम पास और भी न जाने क्या-क्या कहते हैं, उसी सोशल मीडिया में लोग ग्रुपों का निर्माण करने लगे और उन्हीं ग्रुपों में एक ग्रुप ने आकार लिया जिसका नाम है GDS (घुमक्कड़ी दिल से), जो अब एक सोशल मीडिया का एक ग्रुप न रहकर एक परिवार में तब्दील हो चुका है, जहां बुआ, दीदी, भाई आदि रिश्ते मौजूद हैं। इसी GDS परिवार में मुम्बई निवासी दर्शन कौर धनोय हैं जिन्हें बुआ की उपाधि से सम्मानित किया गया है और उस नाम को उन्होंने हृदय से स्वीकार भी किया है और केवल स्वीकार ही नहीं किया उसे निभा भी रही हैं।

अभी 22 जनवरी 2019 इन्हीं बुआ जी की बेटी की शादी में शामिल होकर लौटा हूं। बुआ जी ने हम सब घुमक्कडों को शादी में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया और जिसे लोगों ने दिल से स्नेहपूर्वक सहर्ष स्वीकार किया। जब शादी का दिन तय हुआ था तभी इन्होंने सबको अपनी तरफ से शादी की तिथि की सूचना सबको दे दिया था कि अमुक तिथि को शादी है। उसके बाद ऐसा भी नहीं कि निमंत्रण देने के बाद इनका काम खत्म हो गया था। बुआ जी का असली काम तो अब शुरू था कि कौन-कौन आएगा, कौन नहीं आ पाएगा, और आएगा तो किस साधन से आएगा, किस तरह पहुंचेगा, कहां रुकेगा आदि आदि। शादी से करीब दो महीने पहले इन्होंने एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर सबको इकट्ठा किया और आने-जाने की सारी जानकारियां आदि की जानकारी देती और लेती रहीं। कौन किस दिन पहुंचेगा, किस साधन से पहुंचेगा, किसकी टिकट बन गई, किसकी नहीं बनी आदि आदि जानकारियां वो लेती रही।

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में जहां लोग अपने सगे-संबंधियों और नाते-रिश्ते को भूलते जा रहे हैं वहां आभासी दुनिया से बने रिश्तों से ऐसे खुशी के मौके पर जब आमंत्रण आता है तो मन अपने आप गुलाब के फूलों की तरह खिल उठता है, बिना बरसात के भी मन के आसमान में बरसने वाले बादल दौड़ने लगते हैं। मन में एक अलग तरह की खुशियों का संचार होने लगता है। जहां हमारे जन्म से बने-बनाए रिश्ते अपनी खुशियों में हमें शामिल करना छोड़ रहे हैं वहां आभासी दुनिया से जुड़े लोग अपनी खुशियों में शामिल होने के लिए बुलावा भेजते हैं तो आंखों से दो बूंद अवश्य छलकते हैं जिसमें कुछ खुशियां भी होती है और कुछ गम भी। गम इस बात का कि जो हमारे थे वो मुझे भूलने लगे हैं और खुशी इस बात की जिनको हम केवल नाम से जानते हैं, कभी देखा नहीं, कभी मिला नहीं वो हमें अपने पास बुला रहे हैं।

शादी का कार्यक्रम 21 और 22 जनवरी को जयपुर में था जिसमें कई लोग देश के विभिन्न हिस्सों से वहां पहुंचे। शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई सारे साथी तैयार हुए लेकिन कुछ साथियों का आवश्यक कार्यों के कारण शादी में उपस्थित होना मुश्किल हो गया और वो वहां तक नहीं पहुंच सके। कुछ साथियों ने समय निकाला और शादी में उपस्थित हुए। वहां पहुंचने वाले लोगों में संजय कौशिक (सोनीपत), रुपेश शर्मा (ग्रेटर नोएडा), अभ्यानन्द सिन्हा (दिल्ली), संगीता बलोदी (मुम्बई), चारु दुबे (मुम्बई), रितेश गुप्ता (आगरा से सपरिवार), देवेन्द्र कोठारी (जयपुर से सपरिवार) और सुशांत सिंघल (सहारनपुर) थे। कुछ और नाम हैं जो किसी कारणवश वहां नहीं पहुंच सके लेकिन उनका मन उस शादी में ही लगा था, तभी कुछ कुछ देर पर उन लोगों के फोन और मैसेज आ रहे थे। ये फोन और मैसेज आना ये बता रहे थे कि वो यहां न आकर भी हमारे साथ हैं।

शादी में शामिल होने के हिसाब से सभी लोगों को 21 जनवरी को किसी समय पहुंचना था लेकिन सभी भाई-बंधु के मन में शादी में शामिल होने की ऐसी ललक लगी हुई थी कि उससे भी एक दिन पहले वहां पहुंच गए और कोठारी जी (देवेंद्र कोठारी और कंचन कोठारी) जी के यहां डेरा डाल दिए। ऐसा भी नहीं कि वहां जाकर केवल डेरा डाले, वहां पहुंचकर कोठारी जी (सपरिवार) के साथ दो दिनों तक जयपुर में घुमक्कड़ी करते रहे। कोठारी जी के यहां भी हम सब पहली ही बार गए थे लेकिन उनके यहां जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए क्या कहें, कहां से ऐसे शब्द लाएं जो उनके स्नेह को दर्शा सके, शब्द नहीं हैं हमारे पास उस स्नेह को दर्शाने के लिए। दो दिनों तक हम कोठारी जी के यहां रहे और जो अपनापन और स्नेह उन्होंने बरसाया कि क्या कहूं। वो कहते हैं कि बरसात में तो केवल तन भीगता है लेकिन उनके स्नेह ने हम सबके मन को भीगो दिया। दो दिन तक हर मिनट दर मिनट दोनों ने हम सबका खयाल रखा और इतना ही नहीं दो दिनों तक सुबह से लेकर रात तक और फिर सुबह से लेकर शाम तक सबको जयपुर के दर्शनीय स्थलों की सैर कराते रहे। उनके साथ बिताए हुए ये पल पूरी जिंदगी में एक मिनट के लिए भी धुंधली नहीं पड़ेगी। गुड़ की मिठास तो कुछ देर के लिए होती है लेकिन उनके प्रेम की मिठास बस पूछिए मत।

अरे हां, इन सब विवरणों में एक और दम्पत्ति की कहानी तो छूट ही गई, वो हैं संजय कौशिक जी के मित्र राकेश गुलिया और उनकी पत्नी मीनाक्षी गुलिया। वैसे तो मीनाक्षी जी से हम सबकी मुलाकात GDS के जोधपुर सम्मेलन में हुई थी और तभी उन्होंने अपने घर आने का न्यौता दिया था। वो न्यौता पूरा करने का दिन इतनी जल्दी आएगा इसका पता नहीं था। जैसे ही संजय कौशिक द्वारा पता चला कि हम लोग उधर से ही गुजर रहे हैं तो उन्होंने सीधा प्रेम मिश्रित आदेश दिया कि बिना घर गए यहां से आगे नहीं बढ़ सकते। अब उस प्रेम मिश्रित आदेश को ठुकराने की हिम्मत तो किसी में नहीं थी तो जयपुर से दिल्ली जाते हुए उनके घर पर पहुंच गए।

वहां पहुंचा तो देखते ही आश्चर्य की सीमा नहीं रही। हम लोगों के पहुंचने से पहले ही पूरे भोज की तैयारी उन दोनों ने कर रखा था। वो बाजरे की रोटी, तरह तरह की चटनियां, ताजे ताजे दही से निकाले हुए कटोरा भर के मक्खन और बाल्टी भर के मट्ठा (लस्सी), गुड़ और भी न जाने कई चीजें। वहां बैठकर हम लोगों ने जो खाना शुरू किया तो क्या कहें बस खाते ही चले गए और मेरी खुद की हालत ऐसी हुई कि हम उठने लायक भी नहीं रहे। खाने के बाद दो लोगों ने जब उठाया तो हम ठीक से उठ पाए। वापसी में भी उनका आदेश था कि चाहे जिस समय भी गुजरे यहां से होकर ही जाना है। अब वापसी में समय ऐसा कि जब वहां से गुजर रहे थे रात के करीब एक बज रहे थे और उनसे मिलना भी जरूरी था क्योंकि ये उनका आदेश था। पहले तो लगा कि इतनी रात में जगाना ठीक नहीं है लेकिन न जाने पर भी उनको दुख होता तो फिर पहुंच गए रात को एक बजे उनको परेशान करने और चाय पीकर और कुछ मीठी-प्यारी बातें करने के बाद फिर आगे के सफर पर चल पड़े थे। उनके यहां भी जो प्यार और अपनापन मिला वो कभी न भूलने वाले पलों में शामिल हुआ। उनकी मुलाकात लस्सी में मिले गुड़ की तरह तन-मन में बस गया।

कोठारी दम्पत्ति और गुलिया दम्पत्ति की मुलाकात पर कहने के लिए हमारे पास शब्द नहीं है। फिर भी इतना तो कह ही सकते हैं कि आज के समय जहां लोग मिलने के नाम पर बहाने बना लेते हैं कि हम बाहर जा रहे हैं, उस दिन हमें काम है और हम उपलब्ध नहीं होंगे, आदि आदि न जाने कितने बहाने। वहीं आभासी दुनिया में केवल नाम से परिचय होने के बावजूद रास्ते में स्वागत के लिए अपनी पलकें बिछाए जब ऐसे लोग तैयार मिलते हैं तो मन का मयूर ऐसे नाचता है जैसे बारहों महीने सावन हो, मन में बसी कलियां ऐसे खिलती है जैसे बसंत आ गया हो। अंततः यहीं कह सकते हैं कि जहां प्रेम मिले वहीं मन लगता है।

जब बुआ का निमंत्रण आया था तो लगा था कि अनजान जगह, अनजान लोग, अनजान शहर में कैसा महसूस होगा लेकिन वहां पहुंचकर हमें लगा ही नहीं कि हम किसी अनजान जगह पर अनजान लोगों के बीच आए हैं। मुझे लगता है कि शायद यही भाव बुआ के मन में उठ रहा होगा कि शादी में शामिल होने के लिए इतने लोगों को बुलाया है, पता नहीं उनको यहां आकर अच्छा लगेगा या नहीं लगेगा, वो लोग यहां आकर कैसा महसूस करेंगे, और इसके अलावा भी न जाने उनके मन में हमारी तरह कितने भाव आते-जाते रहे होंगे। पर बुआ जी एक बात हम अपनी तरफ से और वहां पहुंचे सभी साथियों की तरफ से आपको बताते हैं, लेकिन आप इसे अपने तक ही सीमित रखिएगा किसी को बताइएगा नहीं। बुआ जी, हम सभी ने पूरा पूरा आनंद लिया वहां जाकर, बहुत मजा आया था, वहां से आने का मन नहीं कर रहा था फिर भी आना पड़ा। वहां बिताए हर पल हम लोगों के लिए एक यादगार पल के रूप में सदा ही साथ रहेगा। आपसे इतना प्यार और स्नेह मिला उसके लिए कुछ कह नहीं सकता। बस यही कि बार बार ऐसे मौके पर जाने का मौका मिले।

जब हम अपने रिश्तेदारी में शादी में जाते हैं तो सभी लोग पहले से परिचित होते हैं लेकिन यहां हम सबके लिए वहां उपस्थित सभी लोग अपरिचित थे लेकिन हम सबके वहां पहुंचने पर बुआ ने वहां उपस्थित लोगों से हम सबका परिचय करवा दिया जिससे हमें कहीं अहसास ही नहीं हुआ कि हम ऐसे जगह हैं जहां हमें कोई नहीं जानता। बुआ की बचपन कुछ सहेलियों को भी हम लोगों ने बुआ बना दिया जिनमें दो के नाम हैं अलजीरा लोबो और रुक्मिणी मुंदरा। बुआ ने इस शादी में बुलाकर एक नई परम्परा को जन्म दिया है, एक नए सफर की शुरुआत किया है जिसमें हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे। कोशिश इसलिए कि कोशिशें ही कामयाब होती है, वादों का क्या वो तो टूट जाते हैं।

इस शादी में आना जाना और आपसी संबंध जिस चीज के कारण है उसका नाम है GDS (घुमक्कड़ी दिल से) और बिना GDS के ये संभव नहीं था। GDS के पूरे नाम में जो दिल शब्द है वो वास्तविक में दिल से ही है, इसे समझने के लिए भी एक दिल चाहिए, दिमाग लगाकर इसे समझ पाना संभव नहीं है, केवल दिल से ही समझ सकते हैं। एक बात जो मैं लिखना भूल ही गया। जब हम सब शादी में शामिल होने के बाद वापिस आ रहे थे तो विदाई मुलाकात के समय विवाह मंडप में पूरे घरातियों और बरातियों के सामने जब बुआ ने कहा कि अब निकालो GDS का बैनर, अब लगाओ अपना नारा जो तुम लोग लगाते हो तो हम सब शब्दहीन हो गए। किसी को इस बात की तो उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा भी हो सकता है। विवाह मंडप में मंच पर इस तरह नारा लगाना बहुत ही मुश्किल काम था। हम लोगों के मना करने के बाद भी बुआ नहीं मानाी और GDS जिंदाबाद, घुमक्कड़ी दिल से....मिलेंगे फिर से का नारा लगवा ही दिया, और उसके बाद हम सबने बुआ से विदाई लिया और मीठी-मीठी यादों को मन में बसाए अपने घर की तरफ चल पड़े।

अब अंत में केवल यही जय GDS और जय GDS।

Thursday, 24 January 2019

World GK Questions-1

World GK Questions-1


1. The city which is also known as the City of Canals is Venice
2. The country in which river Wangchu flows is Myanmar
3. The biggest island of the world is Greenland
4. The city which is the biggest centre for manufacture of automobiles in the world is Detroit, USA
5. The country which is the largest producer of manganese in the world is USA
6. The country which is the largest producer of rubber in the world is Malaysia
7. The country which is the largest producer of tin in the world is Malaysia
8. The river which carries maximum quantity of water into the sea is the Mississippi
9. The city which was once called the `Forbidden City' was Peking
10. The first Prime minister of Bangladesh was Mujibur Rehman
11. The longest river in the world is the Nile
12. The longest highway in the world is the Trans-Canada

महत्वपूर्ण GK प्रश्नोत्तरी (Important GK Questionnaires)

महत्वपूर्ण GK प्रश्नोत्तरी (Important GK Questionnaires)



1. भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?
उत्तर : केरल
2. धान के खेत से निकलने वाली गैस है?
उत्तर : मिथेन
3. विदेशी निगम शासित होते हैं?
उत्तर : भारतीय कम्पनी अधिनियम, 1956 के द्वारा
4. सोयाबीन में नेत्रजन स्थिरीकरण के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया है?
उत्तर : राहिजोबियम जैपेानिकम
5. केन्द्रीय बजट में राजस्व व्यय की सबसे बड़ी मद होती है?
उत्तर : ब्याज की अदायगी
6. बिहू-असम, ओनम-आंध्रप्रदेश, पोंगल- तमिलनाडु एवं वैसाखी- पंजाब में से एक सुमेलित नहीं है?
उत्तर : ओनम-आंध्र प्रदेश

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaires)

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaires)



1. भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाने वाला न्यायाधीश कौन था।
उत्तर : जी.सी. हिल्टन
2. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे।
उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले
3. किस एक्ट को बिना अपील, बिना वकील तथा बिला दलील का कानून कहा गया।
उत्तर : रौलेट एक्ट
4. डंडा फौज का गठन किसने किया था।
उत्तर : चमनदीव (पंजाब)
5. निरंकारी आंदोलन की शुरूआत किसने की थी।
उत्तर : दयालदास
6. सबसे कम उम्र में फांसी की सजा पाने वाला क्रांतीकारी कौन था।
उत्तर : खुदीराम बोस

अति महत्वपूर्ण प्रश्न (Most Important Question)-4

अति महत्वपूर्ण प्रश्न (Most Important Question)-4


1. बैडमिंटन कौनसे देश का राष्ट्रीय खेल है।
उत्तर : मलेशिया
2. पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौनसा है।
उत्तर : हॉकी
3. घुड़सवारी खेल के मैदान का क्या कहा जाता है।
उत्तर : एरीना
4. साइकिलिंग के मैदान का क्या कहा जाता है।
उत्तर : वेलोड्रम
5. बोरलॉग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है।
उत्तर : कृषि क्षेत्र
6. महलों का शहर के नाम से कौनसा शहर जाना जाता है।
उत्तर : कोलकाता

अति महत्वपूर्ण प्रश्न (Most Important Question)-3

अति महत्वपूर्ण प्रश्न (Most Important Question)-3



1. भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व किस देश से लिए गए हैं।
उत्तर : आयरलैंड
2. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिए गए हैं।
उत्तर : अमेरिका
3. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है।
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
4. भारतीय संविधान में आपातकाल के प्रवत्र्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां किस देश से ली गई हैं।
उत्तर : जर्मनी
5. पाकिस्तान के लिए पृथक संविधान सभा की स्थापना की घोषण कब की गई।
उत्तर : 26 जुलाई 1947
6. मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है।
उत्तर : 46

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-5

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-5



1. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः कहाँ दिखाई पड़ती है ?
उत्तर : कृषि में
2. भारत में निर्धनता के स्तर का आकलन किससे किया जाता है?
उत्तर : परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर
3. हरित सूचकांक किसके द्वारा विकतिस किया गया था?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
4. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे माना जाता है?
उत्तर : डॉ. मनमोहन सिंह
5. अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर : उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर
6. भारतीय में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी ने

Tuesday, 27 November 2018

विज्ञान GK (Science GK)-008

विज्ञान GK (Science GK)-008




1. अधिक घनत्व वाले माध्यम में ध्वनि की चाल क्या होगी।
उत्तर : ध्वनि की चाल कम होगी
2. अग्निशामक के रूप में उपयोग किए जाने वाला कार्बन टेट्राक्लोराइड का सूत्र है।
उत्तर : CCl4
3. प्रयोगशाला के उपकरण आदि में प्रयोग किए जाने वाले पइरेक्स कांच में संघटक है।
उत्तर : सोडियम सिलिकेट बेरियम सिलिकेट
4. विषाणु की खोज करने वाला वैज्ञानिक था।
उत्तर : इवानोवस्की
5. रुधिर वर्ग ओ धारण करने वाले व्यक्तियों में कौनसा प्रोटीन पदार्थ नहीं पाया जाता है।
उत्तर : एन्टीजन
6. पीलिया रोग के लिए उत्तरदायी जीवाणु कौनसा है।
उत्तर : लेप्टोस्पाइरा इक्टेरोहमरेजी

Saturday, 27 October 2018

नालन्दा

छठी शताब्दी ई.पू. में महावीर और बुद्ध के काल से ही नालन्दा की ऐतिहासिकता के प्रमाण प्राप्त होते हैं। बुद्ध के परम प्रिय शिष्यों में से एक सारिपुत्र के जन्म एवं निर्वाण स्थल के रूप में भी इसे जाना जाता है। (सारिपुत्र का जन्म महाविहार के पास के ही एक गांव में हुआ था जिसका अभी सारिचक्क है।) प्राचीन कला और संस्कृति के विख्यात शिक्षा संस्थान और महाविहार के रूप में इसकी पहचान पांचवीं शताब्दी में स्थापित हुई, जब देश-दुनिया से लोग ज्ञानार्जन हेतु यहां आते थे। इस संस्थान से जुड़े विद्वानों में नागार्जुन, आर्यदेव, वसुबन्धु, धर्मपाल, सुविष्णु, असंग, शीलभद्र, धर्मकीर्ति, शान्तरक्षित आदि लोग प्रमुख थे। इन सब के अलावे चीनी यात्रियों में से ह्नेन सांग और इत्सिंग के नाम विशेष उल्लेखनीय हैं, जिन्होंने अपने यात्रा वृत्तांत में नालन्दा के महाविहारों, मंदिरों और भिक्षुओं के जीवनचर्या आदि का विस्तृत वर्णन किया है। धर्मशास्त्र, व्याकरण, तर्कशास्त्र, खगोलीय, तत्वविज्ञान, चिकित्सा एवं दर्शनशास्त्र आदि इस शिक्षा केन्द्र में अध्ययन के प्रमुख विषय थे। अभिलेखीय प्रमाणों के अनुसार समकालीन शासकों द्वारा दान किए गए अनेक गांवों के राजस्य से इन महाविहारों का खर्चा चलता था।

प्राचीन युग के महानतम् विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित नालन्दा महाविहार की स्थापना गुप्त सम्राट कुमारगुप्त (413 से 455 ई.) द्वारा की गई थी। कन्नौज नरेश हर्षवर्धन (606-647 ई.) और पूर्वी भारत के पाल शासकों (आठवीं से बारहवीं शताब्दी) के समय में भी महाविहारों को राज-प्रश्रय अनवरत प्राप्त होता रहा। हालांकि इस महान शिक्षा संस्थान का क्रमिक ह्रास परवर्ती पाल शासकों के समय से ही प्रारंभ हो चुका था, लेकिन लगभग 1200 ई. में बख्तियार खिलजी जैसे आततायिों के आक्रमण के परिणामस्वरूप नालन्दा की कीर्ति पूर्णतः ध्वस्त हो गई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा कराए गए उत्खनन (1915-37 और 1974-82) से यहां ईंट निर्मित 6 मंदिरों एवं ग्यारह विहारों की सुनियोजित शृंखला  अनावृत्त हई जिनका विस्तार एक वर्ग किलोमीटर से भी अधिक है। लगभग तीस मीटर चैड़े उत्तर-दक्षिण पथ के पश्चिम में मंदिरों की और पूरब में विहारों की शृंखला है। आकार और विन्यास में सभी विहार लगभग एक जैसे हैं। सर्वाधिक महत्वपूर्ण संरचना दक्षिणी छोर पर स्थित मंदिर संख्या 3 है जिसमें निर्माण के सात चरण हैं। इसके निकट छोटे आकार के मनौती स्तूपों का एक विशाल समूह है।

महाविहारों और मंदिरों के भग्नावशेषों के साथ-साथ प्रस्तर, कांस्य एवं स्टको में निर्मित अनेक मूर्तियां तथा कलाकृतियां उत्खन्न से प्राप्त हुई हैं। इनमें से विभिन्न मुद्राओं में बुद्ध, अवलोकितेश्वर, मंजुश्री, तारा, प्रज्ञापारमिता, मारीची, जम्भल आदि बौद्ध प्रतिमाएं तथा विष्णु, शिव-पार्वती, महिषासुर-मर्दिनी, गणेश, सूर्य, इत्यादि, हिंदू देव प्रतिमाएं प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त भित्तिचित्र, ताम्रपत्र, प्रस्तर एवं ईंट पर उत्कीर्ण अभिलेख, मुद्राएं, फलक, सिक्के, टेरकोटा, मृदभाण्ड आदि की प्राप्ति भी उल्लेखनीय है। इन सभी कलाकृतियों व पुरावस्तुओं को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संचालित स्थानीय संग्रहालय में दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया है।

(ये फोटो हिमालय, पहाड़, नदियां, चांद और सूरज और प्राकृतिक दृश्यों की तरह है फिर भी झेल लीजिएगा। पहाड़ों और समुद्रों की घुमक्कड़ी तो सब करते ही हैं, यहां भी एक बार अवश्य जाएं। मंदिर संख्या 3 का फोटो कमेंट में लगा रहा हूं।)

फोटो : 5 फरवरी 2017

Wednesday, 12 September 2018

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-2

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-2




1. अमृतसर शहर की नींव किसने रखी थी
उत्तर : गुरू राम दास ।
2. भारत में सबसे पहले कौन सा समाचार पत्र प्रकाशित हुआ था।

उत्तर : बंगाल गज़ट ।
3. भारत में रेडियो प्रासारण की शुरूआत कब हुई।
उत्तर : 1936
4. भारत के चार महानगरों में इंटरनेट की शुरूआत कब हुई।

उत्तर : 1997
5. अमेरिका में दास प्रथा को अवैध घोषित कब किया गया।
 
उत्तर : 1865
6 . आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है।

उत्तर : झाडू ।

भारत में प्रथम (First in India)-3

भारत में प्रथम (First in India)-3


1. भारत का प्रथम दूरदर्शन केंद्र: नई दिल्ली
सबंधित जानकारी: 15 सितम्बर 1959 को दूरदर्शन की शुरूआत हुई इस का पहला केंद्र नई दिल्ली में स्थापित किया गया जल्द ही यह डी.डी. के नाम से प्रसिद्ध हो गया दशकों तक डी.डी. को टेलीविज़न पर्याय के रूप में जाना जाता रहा

2. दूरदर्शन का पहला धारावाहिक: हम लोग
सबंधित जानकारी: हालांकि दूरदर्शन की शुरूआत 1959 में हो चुकी थी लेकिन इस पर लोगों के मनोरंजन के उदेश्य से पहला धारावाहिक 7 जुलाई 1984 को प्रसारित करना आरम्भ किया गया डेढ़ वर्ष तक चलने तथा 154 प्रकरणों के बाद “हम लोग” कार्यक्रम को 17 दिसम्बर 1985 को बंद कर दिया गया इस के बाद बुनियाद, ये जो है ज़िन्दगी, महाभारत, रामायण तथा शक्तिमान जैसे धारावाहिकों ने लोगों का दशको तक मनोरंजन किया

इंडिया GK (India GK)-0

इंडिया GK (India GK)-0



1. ‘रोलेट एक्ट’ कब पारित हुआ?

उत्तर : 1919 ई.
2. गाँधी-इरविन समझौता कब हुआ?

उत्तर : 1931 ई.
3. जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
 
उत्तर : जनरल ओ. डायर ने
4. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ?
 
उत्तर : 1919 ई., अमृतसर
5. गाँधी-इरविन समझौता किससे संबंधित था?
 
उत्तर : सविनय अवज्ञा आंदोलन
6. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
 
उत्तर : लॉर्ड माउंटबेटन

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-15

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-15






1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां है
उत्तर : वाशिंगटन
2. भारत में विदेशी मुद्रा पर किसका नियंत्रण है
उत्तर : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
3. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है
उत्तर : वाशिंगटन डी. सी.
4. पूर्ण रूप से प्रथम भारतीय बैंक कौन-सा था?
उत्तर : पंजाब नेशनल बैंक
5. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है
उत्तर : मनीला
6. भारत में 50 रुपए के करेंसी नोट पर हस्ताक्षर होते हैं
उत्तर : गवर्नर, आरबीआई

भारतीय इतिहास GK (Indian History GK)-4

भारतीय इतिहास GK (Indian History GK)-4


1. सिक्खों के पांचवें गुरू अर्जुन देव ने गुरू ग्रन्थ साहिब के संकलन में गुरू नानक की रचनाओं को व्यवस्थित रूप प्रदान किया था।
2. बाबर ने भारत में तुलुगुमा युध्द पध्दिति का प्रयोग किया था।
3. बाबर ने चन्देरी के युध्द को जिहाद घोषित किया और युध्द के बाद राजपूतों के सिरों की मीनार बनवायी ।
4. पानीपत के युध्द में बाबर ने प्रथम बार तोपखने का प्रयोग किया था।
5. बाबर की पुत्री गुलबदन बेगम ने हुमायूँनामा में बाबर की विशेषताओं का वर्णन किया है।
6. बाबर ने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा तुजुके बाबरी लिखी थी।
7. 1562 ई. में अकबर ने दास प्रथा को समाप्त कर दिया था।
8. अकबर ने दीन-ए-ईलाही धर्म चलाया था।
9. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना बनवाया जहां प्रत्येक गुरूवार को धार्मिक विषयों पर विचार विर्मिश किया जाता था।
10. अकबर में मुजफ्फरखां को प्रथम वजीर नियुक्त किया था।
11. मुगल काल में जात का तात्पर्य सैनिकों की उस निश्चित संख्या से था जो मनसबदारों को अपने यहां रखनी पड़ता थी।

Monday, 10 September 2018

भारत में कृषि (Agriculture in India)-1

भारत में कृषि (Agriculture in India)-1



1. नगदी की फसल कौन-कौन सी हैं?
उत्तर : चावल
2. किस क्षेत्र को ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है?
उत्तर : कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को
3. भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पनन करने वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
4. भारत में सबसे अधिक कौन-सी फसल उगाई जाती है?
उत्तर : धान
5. हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर : 1967-68 ई.
6. हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर : एम. एस. स्वामीनाथन

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-017

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-017


प्रश्न (1) शास्यावर्तन किसमे मदद करता है ?
उत्तर: पादप उत्पादों का अधिक विकल्प पैदा करने में ।

प्रश्न (2) ब्रह्मोस मिसाइलें इस समय कहां असेम्बल की जाती है ?
उत्तर: हैदराबाद में ।

प्रश्न (3) मिली जुली खाती से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: कृषि और पशुपालन करना ।

प्रश्न (4) कृत्रिम उपग्रह के अंदर व्यक्ति भारहीन महसूस क्यों करता है ?
उत्तर: क्योंकि पृथ्वी का आकर्षण बल उस स्थान पर शून्य होता है ।

प्रश्न (5) किसी उद्यमी द्वारा विज्ञापन और जन सम्पर्क पर खर्च किस प्रकार के खर्च में आता है ?
उत्तर: मध्यावर्गी उपभोग ।

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Questionnaire)-9

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Questionnaire)-9




1. अमृतसर शहर की नींव किसने रखी थी
उत्तर : गुरू राम दास ।
2. भारत में सबसे पहले कौन सा समाचार पत्र प्रकाशित हुआ था ।
 
उत्तर : बंगाल गज़ट ।
3. भारत में रेडियो प्रासारण की शुरूआत कब हुई ।
उत्तर : 1936
 4. भारत के चार महानगरों में इंटरनेट की शुरूआत कब हुई ।
 उत्तर : 1997
5. अमेरिका में दास प्रथा को अवैध घोषित कब किया गया ।
 
उत्तर : 1865
6 . आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है ।
 
उत्तर : झाडू ।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-3

सामान्य ज्ञान  (General Knowledge)-3

1. अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर : लंदन
2. पृथ्वी पर एक ही विशाल भूखंड था उसे क्या कहते थे?
उत्तर : पैंजिया
3. रॉकी, आल्पस, हिमालय और एंडीस इनमें से कौन-सी पर्वत श्रृंखला सबसे लंबी है?
उत्तर : एंडीस
4. काला सागर, सारगैसो सागर, अजोब सागर और कैस्पीयर सागर इनमें से अधोलिखित सागरों में से किसमें तट रेखा नहीं है?
उत्तर : सारगैसो सागर
5. देव प्रयाग, कर्ण प्रयाग, विष्णु प्रयाग और रुद्र प्रयाग स्थानों में से कहाँ पर भागीरथी एवं अलकनंदा नदियां मिलती है?
उत्तर : देव प्रयाग
6. नीरू-नीरू जल संग्रहण कार्यक्रम भारत के किस राज्य में वर्ष 2000 में प्रारंभ किया गया था?
उत्तर : आंध्र प्रदेश

भारत के प्रमुख आयोग और समितियां (Important Committees and Commissions of India)

भारत के प्रमुख आयोग और समितियां
(Important Committees and Commissions of India)




1. राज समिति : कृषि जोतकर
2. भगवती समिति : बेरोजगारी
3. दंतेवाला समिति : बेरोजगारी के अनुमान
4. सुखमय चक्रवर्ती समिति : मौद्रिक प्रणाली पर पुनर्विचार
5. वैद्यनाथन समिति : सिंचाई के पानी
6. दत्त समिति : औद्योगिक लाइसेंसिंग
7. राजा चेलैया समिति : कर-सुधार
8. चेलैया समिति : काला धन की समाप्ति (Eradicating Black Money)
9. नरेशचन्द्र समिति : कॉर्पोरेट गवर्नेंस
10. बलवन्त राय मेहता समिति : विकेन्द्रीकरण के लिए सुझाव
11. ज्योति बसु समिति : ऑक्ट्रॉई समाप्ति पर रिपोर्ट
12. मल्होत्रा समिति : बीमा क्षेत्र के सुधार

GK Questions for all Examination

GK Questions for all Examination


1. Who came into power in Canada continuously for the third time?
Answer: Jean Chretien.
2. Which country’s capital is Ottawa?
Answer: Canada.
3. A city of one mile width and two miles length as 177 canals of 28 miles length. Name the city.
Answer: Venice.
4. Fianna Fail is a political party. Name the country where it belongs.
Answer: Ireland.
5. In which day ‘Good Friday Agreement’ was signed?
Answer: April 10, 1998.
6. The force which forms under the earth region causes earthquake. Name this earth region?
Answer: Hypocentre.

Banking GK (150 Question)

Banking GK (150 Question)



1. Commercial paper can be issued for a maximum period of:

Answers: 365 days or 1 year.

2. The Mutual funds in India follow accounting standards laid by:

Answers: SEBI (Securities and Exchange Board of India)

3. Minimum amount for Certificate of Deposit has been fixed at:

Answers: Rs. 1 Lakh

4. AML is a term mainly used in the financial and legal industries. Expand the term AML:

Answers: Anti Money Laundering

5. PIN is a number allocated to an individual and used to validate electronic transactions. Expand PIN:

Answers: Personal Identification Number

6. What is Repo rate?

Answers: It is the rate is the rate at which RBI lends money to the commercial banks.

Banking GK-3

Banking GK-3




1. After completion of 15 years, Public Provident Fund (PPF) can be extended up to how many years?
Answers: 5 years
2. Short term Money lending process is known as:
Answers: Call Money
3. Treasury bill tenure:
Answers: 91 days, 182 days, 364 days
4. Minimum limit for medium scale enterprises is Rs. 5 Cr. what is maximum limit?
Answers: 10 Cr.
5. Prime Lending Rate is replaced by:
Answers: Base rate
6. Banks cannot grant Loan below which rate:
Answers: Base Rate

Gk Question Answer

Gk Question Answer

1. A council of Eight Ministers known as the Ashta Paradhan assisted?
(A) Sher Shah
(B) Balaji Baji Rao
(C) Shivaji
(D) Ahmad Shah Abdali

2. Lord Buddha made his first sermon at
(A) Sarnath
(B) Pataliputra
(C) Kapilavasthu
(D) Lumbini Gardens

3. Taj Mahal is on the banks of
(A) Tapti
(B) Ganges
(C) Jamuna
(D) Cauvery

Sunday, 9 September 2018

Animal and Bird Knowledge-2

Animal and Bird Knowledge-2



1. What is the name for a larval fly?

Answer: maggot

2. A cluster of jellyfish is called a.

Answer: Smack

3. What kind of animal is a yak?

Answer: ox

4. Fewer than 10 species of ants are found in India. True or false?

Answer: False

5. The young of some species of which animal produce feces contained inside a sac of mucus, allowing the parents to easily remove the feces from the nest?

Answer: Bird

6. How many kits do least weasels (Mustela nivalis) usually give birth to?

Answer: 1–7

One-Word Substitution-2

One-Word Substitution-2


1. The life history of a man written by himself — Autobiography
2. A person who believes that there is no God — Atheist
3. A medicine which counteracts the effects of poison — Antidote
4. A person who does something not professionally but for pleasure — Amateur
5. A person residing in a country of which he is not a citizen — Alien
6. That does not bear the name of the writer — Anonymous
7. Government by a ruler who has unlimited power — Autocracy
8. A diplomatic representative of one country in another — Ambassador
9. A traveller in space — Astronaut
10. An assembly of listeners — Audience
11. To give up the throne — Abdicate
12. A medicine which prevents infection by killing germs — Antiseptic
13. The science of vegetable life — Botany
14. The science which treats of life — Biology
15. Government by the officials — Bureaucracy
16. The life history of a man written by someone else — Biography
17. One who has narrow and prejudiced religious views — Bigot
18. Festival of the hundredth anniversary — Centenary
19. The man who can eat human flesh — Cannibal
20. Place for burials other than a churchyard — Cemetery
21. Place for cremating of dead bodies — Crematorium
22. A person who is free from national prejudices — Cosmopolitan
23. People working together in the same office or department — Colleague
24. Belonging to the same time — Contemporary
25. Substance designed to make the skin or hair more beautiful — Cosmetics
26. That can be believed — Credible
27. The state of being unmarried — Celibacy
28. He is an artist that draws comic pictures — Caricaturist
29. A government of the people by the people and for the people — Democracy
30. A battle or a match in which neither party wins — Drawn
31. Want of rain — Drought
32. A disease that spreads over a large area — Epidemic
33. Articles sent from one country to another — Export
34. Which is fit to be eaten — Edible
35. A selfish person who always thinks of himself — Egoist
36. Fit to be chosen — Eligible
37. A person who leaves his own country and goes to live in another — Emigrant
38. A speech delivered without previous preparation — Extempore
39. Words inscribed on the graves — Epitaph
40. One who believes in fate — Fatalist
41. Which may cause death — Fatal
42. A man residing in a country of which he is not a citizen — Foreigner
43. A medicine that kills germs — Germicide
44. A person who eats too much — Glutton
45. An office for which no salary is paid — Honorary
46. Killing of a human being specially by another — Homocide
47. That which cannot be read — Illegible
48. A person who comes to one country from another in order to settle there — Immigrant
49. Which cannot be heard — Inaudible
50. Which is difficult to believe — Incredible
51. Which cannot be conquered — Invincible
52. One who can neither read nor write — Illitrate
53. Which cannot be imitated — Inimitable
54. Which cannot be corrected — Incorrigible
55. The killing of new born child — Infanticide
56. That which cannot be repaired — Irreparable
57. Which cannot be removed — Indelible
58. Person unable to pay debts — Insolvent
59. Which cannot be reached — Inaccessible
60. That which is contrary to law — Illegal
61. Capable of catching fire easily — Inflammable
62. One who lacks knowledge — Ignorant
63. One who knows many languages — Linguist
64. Room or building used for scientific experiments — Laboratory
65. Hand written matter — Manuscript
66. Person who is caused to suffer for a great cause — Martyr
67. A person working for money — Mercenary
68. An established principle of practical wisdom — Maxim
69. A place where dead bodies are kept before post mortem — Mortuary
70. A person who hates mankind — Misanthropist
71. Widely known for bad works — Notorious
72. A hollow space in a wall for a statue — Niche
73. Giving of special favour by a person in high position to his relatives — Nepotism
74. Person who eats meat — Non-vegetarian
75. One who is new to a profession — Novice
76. The street is not wide — Narrow
77. A word or custom which is no longer in use — Obsolete
78. A person who looks at the bright side of things — Optimist
79. A child whose parents are dead — Orphan
80. All-powerful — Omnipotent
81. A garden of fruits — Orchard
82. Holding conventional beliefs in matter of religion — Orthodox
83. That which cannot be seen through — Opaque
84. One who is present everywhere — Omnipresent
85. One who knows everything — Omniscient
86. Medical examination of a dead body — Postmortem
87. A person who looks at the dark side of things — Pessimist
88. A remedy for all kinds of diseases — Panacea
89. One who lives on another — Parasite
90. A lover of mankind — Philanthropist
91. One who goes on a journey to a holy place — Pilgrim
92. Child, born after the death of father — Posthumous
93. The practice of having more than one husband at the same time — Polyandry
94. One who collects postage stamps — Philatelist
95. A man who has more than one wife — Polygamist
96. A writer who steal ideas from another — Plagiarist
97. Very exact or scrupulous in the observance of forms of etiquitte, ceremony or behaviour — Punctitious
98. One who has great love for one's country — Patriot
99. One who lives by alone and avoids people — Recluse
100. Killing of one's own self — Suicide
101. One who speaks on behalf of others — Spokesman
102. A thing which is not fresh — Stale
103. One who loads and unloads ships — Stevedore
104. One who abstains completely from alcoholic liquor — Teetotaller
105. Person who believes that there is God — Theist