28 मई (28 May)
28 मई, 1414 : खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
28 मई, 1674 : जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
28 मई, 1845 : कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
28 मई, 1847 : अमरीका में टेलीफ़ोन के आविष्कारक एलेग्ज़नडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही तकनीकी कामों से बहुत लगाव था। दस वर्ष के अध्ययन और शोधकार्य के बाद बल ऐसी मशीन बनाने में सफल हो गये जो ध्वनि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकती हो। इसी मशीन का विकसित स्वरूप आज का टेलीफ़ोन है।
28 मई, 1883 : स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
28 मई, 1900 : चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।