19 मई (19 May)
19 मई, 1521 : उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में योगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राड पर अधिकार कर लिया।
19 मई, 1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
19 मई, 1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए।
19 मई, 1904 : भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन हुआ।
19 मई, 1910 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था।
19 मई, 1913 : भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
19 मई, 1935 : ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ और जासूस थॉमस एडवर्ड लारेन्स की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।