Tuesday 9 May 2017

9 मई (9 May)

9 मई (9 May)



9 मई, 1386 : विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
9 मई, 1454 : इटली के नाविक और खोजकर्ता अमेरीगो वेसपस का जन्म हुआ। समुद्र यात्रा से गहरे लगाव के कारण उन्होंने यही काम अपना लिया।
9 मई, 1540 : कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा का जन्म हुआ।
9 मई, 1588 : ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
9 मई, 1653 : भारत की विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताज महल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
9 मई, 1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
9 मई, 1753 : जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की।
9 मई, 1866 : महान नेता, समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।

9 मई, 1874 : बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
9 मई, 1947 : विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
9 मई, 1955 : पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
9 मई, 1975 : पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
9 मई, 1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ।
9 मई, 1993 : दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई।
9 मई, 2000 : जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
9 मई, 2002 : रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।
9 मई, 2004 : चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
9 मई, 2006 : यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
9 मई, 2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
9 मई, 2010 : पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने सिंध कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की बैठक के बाद 5 वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद क़ैदियों को हर तीन महीने बाद पत्नी के साथ एक रात रहने की अनुमति देने का फैसला किया।
9 मई, 2010 : भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
9 मई, 2012 : 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता हुआ।
9 मई, 2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना आधिकारिक समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment