Thursday, 23 March 2017

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization)

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization)


  1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी – 26 जनवरी 1945
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा पत्र पर कब हस्ताक्षर किये गए – 26 जुलाई 1945
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय सदस्यों की कुल कितनी संख्या थी – 50
  4. संयुंक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहा स्थित है – न्यूयॉर्क
  5. संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी भाषा कौनसी है – फ्रेंच
  6. विश्व की किस भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के कामकाज को पांचवी भाषा के रूप में स्वीकृति मिली है – चीनी
  7. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे – त्रिवेली
  8. संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे नया सदस्य कौन -सा देश है – दक्षिण सूडान
  9. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के कार्यकाल की अवधि क्या है – 5 वर्ष
  10. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिवों की नियुक्ति कैसे की जाती है – सुरक्षा परिषद् की संस्तुति पर महासभा द्धारा
  11. संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की पहली भारतीय महिला प्रतिनिधि थी – डॉ विजय लक्ष्मी पण्डित

कम्प्यूटर वायरस (Computer Virus)

कम्प्यूटर वायरस (Computer Virus)


वायरस एक प्रोग्राम है जो हमारे कम्प्यूटर सिस्टम में बिना हमारी इच्छा तथा जानकारी के लोड हो जाता है । एक वायरस बार-बार खुद की प्रतिलिपि तैयार कर सकता है और उपलब्ध सारे मेमोरी का उपयोग कर सिस्टम की गति को धीरे या पूर्णतः रोक सकता है । कुछ वायरस कम्प्यूटर के बूटिंग से स्वंय को जोड़ लेता है तथा जितनी बार कम्प्यूटर बूट करता है वह उतना ही फैलता जाता है या कम्प्यूटर को रिबूट करता करता रहता है । वह कम्प्यूटर के डेटा या प्रोग्राम को क्षति पहुँचाता है । हमारे कम्प्यूटर में वायरस के आने का सामान्य तरीका इंटरनेट तथा अवांछित ई-मेल है ।

पाठ-बोधन (Reading Comprehension)

पाठ-बोधन (Reading Comprehension)

किसी दिए गए पाठ को पढ़कर अध्येता द्वारा प्रतिपाद्य विषय तथा गद्यांश में निहित मूल अर्थ को हृदयंगम करना ही पाठ-बोधन कहलाता है।
इस प्रकार का अभ्यास परीक्षार्थी की योग्यता को जाँचने का सर्वाधिक मापदण्ड होता है। इससे परीक्षार्थी की सही सूझ-बूझ तथा ग्रहण करने की सही क्षमता की परख की जा सकती हैं।
पाठ-बोधन संबंधी सामान्य बातें
(1) दिए गए पाठ का स्तर, विचार, भाषा, शैली आदि प्रत्येक दृष्टि से परीक्षा के स्तर के अनुरूप होता है।
(2) पाठ का स्वरूप साहित्यिक (अधिकांशतः), वैज्ञानिक, विवरणात्मक आदि होता है।
(3) दिया गया पाठ अपठित (अर्थात जो पढ़ा न गया हो) होता है।
(4) अपठित पाठ प्रायः गद्यांश होते हैं, किसी-किसी परीक्षा में पद्यांश भी।
(5) पाठ से ही संबंधित कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न नीचे दिए गए होते है तथा प्रत्येक के चार/पाँच वैकल्पिक उत्तर सुझाए गए होते हैं। परीक्षार्थी को इनमें से सही उत्तर चुनकर उसे निर्देशानुसार चिन्हित करना होता है।

Wednesday, 22 March 2017

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध (War of Indian History)

भारतीय इतिहास  के प्रमुख युद्ध (War of Indian History)


1. हाइडेस्पीस की लड़ाई (326 ई. पू.) : यह युध्द यूनान के आक्रमणकारी सिकन्दर व पंजाब के राजा पुरू के मध्य झेलम नदी के पास हाइडेस्पीस नामक स्थान पर हुआ था। इसमें राजा पुरू पराजित हुआ उसकी बहादुरी को देखकर सिकन्दर के सैनिकों ने व्यास नदी को पार कर नन्द साम्राज्य के विरूध्द लड़ने से इन्कार कर दिया। अत: सिकन्दर को सेना सहित यूनान वापस लौटना पड़ा। इसे झेलम का युध्द भी कहते है।

2. कलिंग का युध्द (261 ई. पू.) : कलिंग (वर्तमान उड़ीसा) के राजा और अशोक के बीच में लड़े गया था। अशोक विजयी रहा। परन्तु युध्द में हुए भयानक नर संहार से वह विचलित हो उठा। उसने पुन: युध्द न करने का प्रण किया और बौध्द धर्म स्वीकार कर लिया।

3. तराइन अथवा थानेश्वर का प्रथम युध्द (1191 ई.) : यह युध्द दिल्ली तथा अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान तथा तुर्क मुहम्मद गोरी के बीच तराइन अथवा थानेश्वर स्थान पर हुआ। मुहम्मद गोरी परास्त हुआ था किन्तु पृथ्वीराज ने उसे क्षमा कर वापस जाने दिया।

प्रतिवेदन (Report)

प्रतिवेदन (Report)

भूत अथवा वर्तमान की विशेष घटना, प्रसंग या विषय के प्रमुख कार्यो के क्रमबद्ध और संक्षिप्त विवरण को 'प्रतिवेदन' कहते हैं।
इससे किसी कार्य की स्थिति और प्रगति की सूचना मिलती है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-
(1) प्रतिवेदन में किसी घटना या प्रसंग की मुख्य-मुख्य बातें लिखी जाती हैं।
(2) प्रतिवेदन में बातें एक क्रम में लिखी जाती हैं। सारी बातें सिलसिलेवार लिखी होती हैं।
(3) प्रतिवेदन संक्षेप में लिखा जाता है। बातें विस्तार में नहीं, संक्षेप में लिखी जाती हैं।
(4) प्रतिवेदन ऐसा हो, जिसकी सारी बातें सरल और स्पष्ट हों; उनको समझने में सिरदर्द न हो। उनका एक ही अर्थ और निष्कर्ष हो। स्पष्टता एक अच्छे प्रतिवेदन की बड़ी विशेषता होती है।
(5) प्रतिवेदन सच्ची बातों का विवरण होता है। इसमें पक्षपात, कल्पना और भावना के लिए स्थान नहीं है।
(6) प्रतिवेदन में लेखक या प्रतिवेदक की प्रतिक्रिया या धारणा व्यक्त नहीं की जाती। उसमें ऐसी कोई बात न कही जाय, जिससे भम्र पैदा हो।
(7) प्रतिवेदन की भाषा साहित्यिक नहीं होती। यह सरल और रोचक होती है।
(8) प्रतिवेदन किसी घटना या विषय की साफ और सजीव तस्वीर सुनने या पढ़नेवाले के मन पर खींच देता है।

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य (Famous Person of India and their work)-2

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य
(Famous Person of India and their work)-2

1. भारत भवन भोपाल का वास्तुकार - चार्ल्स कोरिया
2. इंदौर की स्थापना - रानी अहिल्या बाई
3. गुलाब के इत्र का अविष्कार - नूरजहा
4. सांख्य दर्शन - कपिल मुनि
5. योग दर्शन - पतंजलि
6. न्याय दर्शन - गौतम
7. मीमांशा दर्शन - जैमिनी
8. उत्तर मीमांशा दर्शन - बादरायण
9. सुखवाद - चार्वाक
10. बौद्ध धर्म - महात्मा बुद्ध
11. जैन धर्म - महावीर स्वामी
12. सिक्ख धर्म - गुरूनानक

Tuesday, 21 March 2017

लिंग (Gender)

लिंग (Gender)

"संज्ञा के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध हो, उसे व्याकरण में 'लिंग' कहते है।
दूसरे शब्दों में-संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है।
सरल शब्दों में- शब्द की जाति को 'लिंग' कहते है।
जैसे -पुरुष जाति- बैल, बकरा, मोर, मोहन, लड़का आदि।
स्त्री जाति- गाय, बकरी, मोरनी, मोहिनी, लड़की आदि।
'लिंग' संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'चिह्न' या 'निशान'। चिह्न या निशान किसी संज्ञा का ही होता है। 'संज्ञा' किसी वस्तु के नाम को कहते है और वस्तु या तो पुरुषजाति की होगी या स्त्रीजाति की। तात्पर्य यह है कि प्रत्येक संज्ञा पुंलिंग होगी या स्त्रीलिंग। संज्ञा के भी दो रूप हैं। एक, अप्रणिवाचक संज्ञा- लोटा, प्याली, पेड़, पत्ता इत्यादि और दूसरा, प्राणिवाचक संज्ञा- घोड़ा-घोड़ी, माता-पिता, लड़का-लड़की इत्यादि।

वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing)

वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing)

वर्ड प्रोसेसर एक सॉफ्टवेर पैकेज है जिसकी मदद से हम एक डॉक्यूमेंट को हाथ से बनाने की अपेक्षा शीघ्र बना सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, उसे प्रिन्ट कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं । एक डॉक्यूमेंट को बनाने का अर्थ है - की-बोर्ड से टाइप करना, डॉक्यूमेंट में स्पैलिंग की गलतियों को ठीक करना, शब्दों को मिटाना और डालना, वाक्यों या पैराग्राफ को जोड़ना आदि ।

Science General Knowledge-2

Science General Knowledge-2



1. AIDS means
Answer: Acquired Immune Deficiency Syndrome
2. Beri-Beri is due to deficiency of
Answer: Vitamin B1
3. Malaria is caused by bite of
Answer: Female anopheles mosquito
4. Diabetes mellitus occurs due to
Answer: Deficiency of Insulin
5. Myopia is corrected by prescribing
Answer: Concave lens
6. Hypermetropia is correted by prescribing
Answer: Convex lens

Monday, 20 March 2017

अव्यय (Indeclinable)

अव्यय (Indeclinable)

जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नही होता है उन्हें अव्यय(अ +व्यय) या अविकारी शब्द कहते है ।
इसे हम ऐसे भी कह सकते है- 'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है। चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं। इनका व्यय नहीं होता, अतः ये अव्यय हैं।
जैसे- जब, तब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे, और, तथा, एवं, किन्तु, परन्तु, बल्कि, इसलिए, अतः, अतएव, चूँकि, अवश्य, अर्थात इत्यादि।

अव्यय और क्रियाविशेषण

पण्डित किशोरीदास बाजपेयी के मतानुसार, अँगरेजी के आधार पर सभी अव्ययों को क्रियाविशेषण मान लेना उचित नही; क्योंकि कुछ अव्यय ऐसे हैं, जिनसे क्रिया की विशेषता लक्षित नहीं होती। जैसे- जब मैं भोजन करता हूँ, तब वह पढ़ने जाता हैं। इस वाक्य में 'जब' और 'तब' अव्यय क्रिया की विशेषता नहीं बताते। अतः, इन्हें क्रियाविशेषण नहीं माना जा सकता।
निम्नलिखित अव्यय क्रिया की विशेषता नहीं बताते-

वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)

वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)

वर्ल्ड वाइड वेब (www) और इंटरनेट दोनों दो चीजे हैं परन्तु दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं । वर्ल्ड वाइड वेब जानकारी युक्त पेजों का विशाल संग्रह है जो एक दूसरे से जुड़ा है । जिसे वेब पेज कहते हैं । वेब पेज HTML भाषा में लिखा होता है जो कंप्यूटर में प्रयुक्त एक भाषा है । वेब पेज को जो रोचक बनाता है वह है हाइपरलिंक, जिसे अक्सर लिंक कहा जाता है ।

Banking GK-2

Banking GK-2




1. Fixed Deposit (FD)Account may be opened for a minimum period of:

Answers: 7 days

2. What is the minimum amount required to open a Fixed Deposit (FD)?

Answers: Rs.1000

3. The Banks has converted all ‘no - frills' accounts’ into:

Answers: Basic Savings Bank Deposit Accounts

4. 'Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana' is a Scheme for:

Answers: Financial inclusion

5. How much overdraft facility to be provided in 'Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana' scheme?

Answers: Rs. 5,000

6. In CBS, C stands for:

Answers: Core

Sunday, 19 March 2017

इन्टरनेट (Internet)

इन्टरनेट (Internet)

इन्टरनेट का मतलब उच्चस्तरीय कम्प्यूटर का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ाव है । ये जुड़ाव नेटवर्क केबलों, टेलीफोन केबलों, माइक्रोवेव डिश, सैटेलाइट और अन्य प्रकार के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के द्वारा सम्भव किया जाता है । इन्टरनेट विश्व के विभिन्न नेटवर्कों से सम्बन्ध रखने वालों हजारों कम्प्यूटर का एक जुड़ाव है । इससे नेटवर्किंग के माध्यम से विश्व में किसी भी जगह से विभिन्न प्रकार की सूचनाओं में भागीदारी की जा सकती है ।

संधि विच्छेद (Sandhi Vichchhed)

संधि विच्छेद (Sandhi Vichchhed)



संधि में पदों को मूल रूप में पृथक कर देना संधि विच्छेद हैैै। जैसे- धनादेश = धन + आदेश

यहाँ पर कुछ प्रचलित संधि विच्छेदों को दिया जा रहा है, जो की विद्यार्थियों के बड़े काम आएगी।

(अ, आ)

अल्पायु = अल्प + आयुअनावृष्टि = अन + आवृष्टि
अत्यधिक = अति + अधिकअखिलेश्वर = अखि + ईश्वर
आत्मोत्सर्ग= आत्मा + उत्सर्गअत्यावश्यक = अति + आवश्यक
अत्युष्म =अति +उष्मअन्वय=अनु +अय
अन्याय =अ+नि +आयअभ्युदय=अभि +उदय
अविष्कार=आविः +कारअन्वेषण=अनु +एषण
आशीर्वाद =आशीः+वादअत्याचार=अति+आचार
अहंकार =अहम् +कारअन्वित=अनु+अय+इत
अभ्यागत =अभि +आगतअम्मय =अप्+मय
अभीष्ट =अभि+इष्टअरण्याच्छादित=अरण्य+आच्छादित

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-01

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-01




1. राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसन्धान केंद्र कहा स्थित है?
उत्तर : नागपुर
2. किस व्यक्ति ने सर्वप्रथम पारिस्थितिकी तंत्र का प्रयोग किया?
उत्तर : टॉन्सली ने 1935 में
3. किस गैस को ऐसिड रेन या अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी माना जाता है?
उत्तर : कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाइ ऑक्साइड ,नाट्रोजन ऑक्साइड
4. पृथ्वी की सतह से कितनी दूरी पर ओज़ोन परत स्थित है?
उत्तर : 40-50 किमी
5. किस वर्ष भारत में नयी वन नीति घोषित की गई?
उत्तर : 1956
6. किस वर्ष गंगा एक्शन प्लान फेज phase – second पारित किया गया?
उत्तर : 1996

Saturday, 18 March 2017

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) एक ऐसा प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर के हार्डवेयर और उपभोक्ता के बीच माध्यम का काम करता है । ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक लक्ष्य कम्प्यूटर सिस्टम को प्रयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है और इसका द्वितीय लक्ष्य कम्प्यूटर हार्डवेयर को सुचारू रूप से चलाना है ।

ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्रामों का एक सेट है जो कम्प्यूटर के संसाधनों को प्रबंधित करने के लिए डिजाइन किया गया है और जिसमें कम्प्यूटर को शुरू करना, प्रोग्रामों को मैनेज करना, मेमोरी को मैनेज करना और इनपुट तथा आउटपुट डिवाइसों के बीच के कार्यों का समन्वय करना शामिल है ।

शब्दार्थ (Shabdarth)

शब्दार्थ (शब्दों का अर्थ-बोध) Shabdarth (Shbdo ka arth-bodh)

हिंदी के विद्यार्थियों को नये-नये शब्दों का ज्ञान होना चाहिए। शब्दों के अर्थ की बारीकी वाक्यों में उनका प्रयोग कर ही समझी जा सकती है। यहाँ कुछ शब्द और उनके अर्थ वाक्य-वाक्य के साथ दिये जाते है।
शब्दअर्थवाक्य
अहितबुराईउसका अहित न हो।
अश्लीलगंदाअश्लील बातें मत करो।
अंबरआकाशअंबर में तारे टिमटिमा रहे हैं।
अत्याचारजुल्मगरीबों पर अत्याचार मत करो।
अहंकारघमंडआदमी को अहंकार नहीं करना चाहिए।
अनिवार्यअत्यंत आवश्यकसरकार ने हिंदी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।
अनायासबिना मेहनत केव्याकरण जानने पर शुद्ध भाषा लिखना अनायास आ जाता है।

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य (Famous Person of India and their work)-1

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य
(Famous Person of India and their work)-1

1. " ओउम जय जगदीश हरे "आरती के लेखक - श्रद्धाराम फिल्लौरी
2. वन महोत्सव के जनक - के.एम. मुंशी
3. सिनेमा के जनक - दादा साहब फाल्के
4. पंचायती राज के जनक - बलवन्त राय मेहता
5. परमाणु कार्यक्रम के जनक- होमी जहांगीर भाभा
6. भारतीय अर्थशास्त्र के जनक- एम.विश्वेश्वररैया
7. माऊट एवरेस्ट की खोज - जार्ज एवरेस्ट
8. हरित क्रांति के जनक- एम.एस.स्वामीनाथन
9. श्वेत क्रांति के जनक- वर्गीस कुरियन
10. नागरिक उड्डयन के जनक -जे.आर.डी.टाटा
11. जयपुर फुट के निर्माता - प्रमोद करण सेठी
12. आधुनिक पुलिस एक्ट के निर्माता -बर्टल फ्रेरे

Friday, 17 March 2017

राष्ट्रपति शासन (President Rule)

राष्ट्रपति शासन (President Rule)


अनुच्छेद - 356
1. अब तक मणिपुर में सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।
2. इसके अलावा उत्तर प्रदेश व पंजाब में 9 बार तथा बिहार में 8 बार राष्ट्रपति शासन लगचुका है।
3. छत्तीसगढ और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां एक बार भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा है।
4. संघशासित प्रदेशों में पुदुचेरी में सर्वाधिक 6बार तथा दिल्ली में 1बार राष्ट्रपति शासन लगा है। अन्य में अभी तक नहीं लगा है।
5. जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 62के तहत गवर्नर शासन लगता है, जबकि अन्य राज्यों में अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगता है।
6. सबसे पहले 1951 में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा था। भार्गव मंत्रिमंडल के समय
7. उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा है। (28 मार्च 2016)

वर्ण, वर्णमाला (Alphabet)

वर्ण, वर्णमाला (Alphabet)

वर्ण- वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे-अ, ई, व, च, क,ख्, इत्यादि।
ये सभी वर्ण है, क्योंकि इनके खंड नहीं किये जा सकते। उदाहरण द्वारा मूल ध्वनियों को यहाँ स्पष्ट किया जा सकता है। 'राम' और 'गया' में चार-चार मूल ध्वनियाँ हैं,जिनके खंड नहीं किये जा सकते- र+आ+म+अ =राम, ग+अ+य+आ =गया। इन्हीं अखंड मूल ध्वनियों को वर्ण कहते हैं। हर वर्ण की अपनी लिपि होती है। लिपि को वर्ण-संकेत भी कहते हैं। 
वर्णमाला- वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।
इसे हम ऐसे भी कह सकते है, किसी भाषा के समस्त वर्णो के समूह को वर्णमाला कहते हैै।

गिलहरी (Squirrel)

कहानी : गिलहरी (Squirrel)





मोहन और सुनीता भाई-बहन हैं। वे प्रतिदिन सुबह पार्क में टहलने जाते हैं। वहाँ नीम का एक पेड़ है। उसके नीचे बैठकर वे बातें करते हैं। दोनों एक दिन बातें कर रहे थे। अचानक सुनीता बोली- ''भैया, देखो गिलहरी !''

मोहन ने उसे मारने के लिए पत्थर उठा लिया। तभी सुनीता ने कहाँ- ''नहीं भैया ! गिलहरी को पत्थर मत मारो। यह किसी को नहीं काटती, देखो, कितने मजे से कुतर-कुतरकर बेर खा रही है। कितनी प्यारी है ! चलो इसे पास से देखें'' जैसे ही दोनों उसके पास गए, गिलहरी झट से पेड़ पर चढ़ गई। मोहन ने कहा-'' अरे ! यह तो पेड़ पर चढ़ गई।''

Thursday, 16 March 2017

Canara Bank SO Recruitment



Canara Bank SO Recruitment


Dear Aspirants,
Canara Bank, a leading Public Sector Bank with Head Office in Bangalore and pan India presence with over 5900 branches, invites applications for “Recruitment of Specialist Officers in various disciplines (in JMGS-I and MMGS-II) and Special recruitment drive under Scheduled Tribe Category (in MMGS-II and MMGS-III)”. All the interested candidates can apply online from the link given below.

विज्ञान GK (Science GK)-6

विज्ञान GK (Science GK)-6


1. कोशिका का आनुवंशिक पदार्थ DNA हैं।
2. अमरुद, अंगूर, शरीफा, टमाटर के खाने योग्य भाग फलभिती हैं।
3. आम, पपीता तथा बेर के खाने योग्य भाग मध्यफल भिति होता हैं।
4. मेढ़क के ह्दय में तीन भाग होते हैं।
5. परमाणु बम का सिद्धांत नाभिकीय विखंडन पर आधारित हैं।
6. हीटर का तार नाइक्रोम का बना होता हैं।
7. दो समानान्तर दर्पण के बीच रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता अनन्त है।
8. मिथेन मार्श गैस कहलाता हैं।
9. पायराइट्स बेवकुफो का सोना कहलाता हैं।
10. HIV की जाँच के लिए एलिसा टेस्ट (ALISA) होता हैं।
11. कैंसर का अध्यन Oncology कहलाता हैं।
12. सेंटर फार डी० एन० ए० फिंगर प्रिन्ट एण्ड डायनोस्टिक हैदराबाद में अवस्थित हैं।

कुँए के भूत

कहानी : कुँए के भूत



 




एक गाँव में एक गरीब आदमी रहता था। गाँव में उसके पास कोई काम नही था। एक दिन उसकी बीबी बोली शहर जाकर कुछ काम करो, यहाँ तो अब कोई उधार देने को भी नही राजी है। आदमी ने कहा कि ठीक है कल मैं शहर जाऊँगा, मेरे लिए सुबह ही रास्ते के लिए रोटी बना देना। उसकी बीबी ने सुबह तीन रोटी बनाई और उसको देकर कहा जब भूख लगे तो खा लेना। वह आदमी चलते- चलते दोपहर को जंगल में पहुंचा। उसने वहां एक कुँए के किनारे आराम किया। उसे भूख भी लग गयी थी। उसने कुँए से पानी निकाला फ़िर रोटी को देख कर बोला कि " एक खाऊ कि दो खाऊ कि तीनो खा जाऊ "। उस कुँए में तीन भूत रहते थे। उन भूतों ने सोचा कि यह आदमी तो बहुत खतरनाक है और हम सबको खा जाएगा। वे भूत डर गए और उन्होंने उस आदमी से कहा हमें मत खाओ हम तुम्हे अच्छे- अच्छे उपहार देंगे। आदमी समझ गया कि ये भूत उस से डर गए है तो उसने कहा नही मुझे भूख लगी है मेरी भूख मिटाओ नही तो मैं तुम सब को खा जाऊँगा। एक भूत बोला कि मेरे पास एक जादुई लोटा है उस से जो खाना मांगोगे तुम्हे मिल जाएगा। उस आदमी ने कहा तो दो मुझे लोटा, मुझे बहुत भूख लगी है। उस भूत ने उसे लोटा दे दिया। उस आदमी ने उस लोटे से खूब पकवान निकल कर खाए। फ़िर उसने बाकी दोनों भूतो से कहा कि तुम भी कुछ उपहार दोगे कि तुम दोनों को कच्चा चबा जाऊं। उन भूतो ने उसे एक डंडा और रस्सी दिया तथा कहा कि इस से तुम चाहे कुछ भी बाँध लो और चाहे जिसे जितने डंडे मारने को कहो यह उसको मारेगा। 

ग्रीन हाउस प्रभाव (Green House Effect)

ग्रीन हाउस प्रभाव (Green House Effect)





ग्रीनहाउस प्रभाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी ग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसे उस ग्रह। उपग्रह के वातावरण के ताप को अपेक्षाकृत अधिक बनाने में मदद करती है। इन ग्रहों को ग्रीन हाउस गैस कहते हैं। जिनमें प्रमुख हैं कार्बनडाय ऑक्साइड, जलबाष्प मीथेन। ग्रीन हाउस गैसों से उत्पन्न प्रभाव ही है जो पृथ्वी पर जीवन जीने योग्य प्रभाव तैयार करता है। धरती के वातावरण के तापमान को प्रभावित करने वाले अनेक कारक हैं जिसमें से ग्रीनहाउस प्रभाव एक है। इसकी खोज 1824 में जोसेफ फुरिअर ने की थी। इस पर 1858 में जॉन टिण्डल ने शोध कर इसे प्रमाणित किया। किन्तु सबसे पहले इसके बारे में आंकिक जानकारी 1896 में स्वान्ते अर्हिनियस ने प्रकाशित की। पूरे विश्व के औसत तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी है। मानव द्वारा उत्पादित अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसों के कारण ऐसा होना माना जा रहा है। ग्रीनहाउस गैसों के कारण ही पृथ्वी पर रोगों की बाढ़ आने से रुकी हुई है। यह गर्माती धरती को ठंडा करने में सबसे सफल भूमिका निभाती है। हिमालय में मौजूद ग्लेशियर 50 फीट प्रतिवर्ष की दर से पीछे हट रहे हैं और यह स्थिति 1970 से जब से वायुमण्डल की गर्माहट से तेजी रिकार्ड की गई है, बराबर बनी हुई है। 1998 में डोक्रियानी बर्नाक ग्लेशियर में 20.1 मीटर की कमी आई है जबकि उस वर्ष सर्दियाँ प्रचण्ड थीं। गंगोत्री ग्लेशियर 30 मीटर प्रतिवर्ष की दर से पीछे हट रहा है।

इंडिया GK (India GK)-01

इंडिया GK (India GK)-01




 1. ‘रोलेट एक्ट’ कब पारित हुआ?

उत्तर : 1919 ई.
2. गाँधी-इरविन समझौता कब हुआ?

उत्तर : 1931 ई.
3. जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
 
उत्तर : जनरल ओ. डायर ने
4. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ?
 
उत्तर : 1919 ई., अमृतसर
5. गाँधी-इरविन समझौता किससे संबंधित था?
 
उत्तर : सविनय अवज्ञा आंदोलन
6. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
 
उत्तर : लॉर्ड माउंटबेटन

Wednesday, 15 March 2017

परी की दयालुता

कहानी : परी की दयालुता



किसी नगर में एक अमीर आदमी रहता था। उसके पास बहुत पैसा था। शहर भर में उसका बहुत नाम था, किन्तु इतना सब होते हुए भी उसमें घमंड नहीं था। वह दीन-दुखियों की सहायता किया करता था। उसकी हवेली में मांगने वालों की हमेशा भीड़ लगी रहती थी, पर दूसरों को ख़ुशी देने वाला वह अमीर हमेशा उदास-उदास दिखाई पड़ता था। वह ही नहीं, उसकी पत्नी भी हमेशा चिंता में डूबी रहती थी। इसका कारण था उनके घर में संतान का न होना। दोनों पति-पत्नी यही सोचते रहते थे कि उनके बाद इस सारी धन-दौलत का क्या होगा ?

उनकी हवेली के साथ एक बहुत खूबसूरत बगीचा भी था। उस बगीचे में संगमरमर की बनी हुई कई आदमकद मूर्तियां खड़ी थीं। अमीर की पत्नी को सलीके से जिंदगी बिताने का बेहद शौक था, इसलिए उसने बगीचे में परियों की मूर्तियों के पास अपने बैठने के लिए खूबसूरत जगह बनवाई हुई थी। यहां अनेक रंग-बिरंगे फूल खिले थे। अमीर की पत्नी माली से फूलों की मालाएं बनवाती और स्वयं आकर परियों के गले में पहनाया करती थी। एक दिन अमीर की पत्नी संतान की चिंता में बहुत ही उदास थी।

इस घर में

कविता : इस घर में



इस घर में रहती है मोलू
मोलू है बस गोलू-मोलू।
हिलाती रहती नन्ही पूँछ,
दो बालों की उसकी मूँछ।
लब-लब-लब-लब पीती दूध,
खिड़की से फिर जाती कूद।

नेटवर्क टोपोलॉजी (Network Topology)

नेटवर्क टोपोलॉजी (Network Topology)


नेटवर्क टोपोलॉजी विभिन्न नोड्स या टर्मिनल को आपस में जोड़ने का तरीका है । यह विभिन्न नोड्स के बीच भौतिक संरचना को दर्शाता है । नेटवर्क संरचना का अर्थ है कि नेटवर्क तारों की तर्कपूर्ण व्यवस्था । अन्य शब्दों में, कम्प्यूटरों का आपस में जुड़ने का ढंग ही नेटवर्क टोपोलॉजी कहलाता है ।

नेटवर्क टोपोलॉजी निम्नलिखित प्रकार के होते हैं :
  1. मेस टोपोलॉजी (Mesh Topology) : यह नेटवर्क उच्च ट्राफीक स्थिति में मार्ग (Routes) को ध्यान में रखकर उपयोग किया जाता है । इसमें किसी भी स्त्रोत (Source) से कई मार्गों से सन्देश भेजा जा सकता है । पूर्णतः इन्टरकनेक्टेड मेस नेटवर्क खर्चीला है, क्योंकि इसमें ज्यादा केबल (Cable) तथा नोड में इंटेलिजेंस की आवश्यकता होती है । इस नेटवर्क में उच्च सुरक्षा अनुप्रयोग में डाटा प्रेषित किया जाता है ।

कंप्यूटर मेमोरी (Computer Memory)

कंप्यूटर मेमोरी (Computer Memory)

मेमोरी कम्प्यूटर का बुनियादी घटक है । यह कम्प्यूटर का आंतरिक भंडारण क्षेत्र है । केन्द्रीय प्रोसेसिंग इकाई (CPU) को प्रोसेस करने के लिए इनपुट डाटा एवं निर्देश चाहिए, जो की मेमोरी में संग्रहित रहता है । मेमोरी में ही संग्रहित तथा निर्देश का प्रोसेस होता है, तथा आउटपुट प्राप्त होता है । अतः मेमोरी कम्प्यूटर का एक आवश्यक अंग है ।

मेमोरी बहुत सारे सेल में बँटे होते है जिन्हें लोकेशन कहते हैं । हर लोकेशन का एक अलग लेबल होता है जिसे एड्रेस कहते हैं ।

वाच्य (Voice)

वाच्य (Voice)

क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
इनमें किसी के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन आदि आए हैं।
इस परिभाषा के अनुसार वाक्य में क्रिया के लिंग, वचन चाहे तो कर्ता के अनुसार होंगे अथवा कर्म के अनुसार अथवा भाव के अनुसार।

वाच्य के प्रयोग

वाक्य में क्रिया के लिंग, वचन तथा पुरुष का अध्ययन 'प्रयोग' कहलाता है। 
ऐसा देखा जाता है कि वाक्य की क्रिया का लिंग, वचन एवं पुरुष कभी कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है, तो कभी कर्म के लिंग-वचन-पुरुष के अनुसार, लेकिन कभी-कभी वाक्य की क्रिया कर्ता तथा कर्म के अनुसार न होकर एकवचन, पुंलिंग तथा अन्यपुरुष होती है; ये ही प्रयोग है।

मेल मर्ज (Mail Merge)

मेल मर्ज (Mail Merge)

मेल मर्ज (Mail Merge) सुविधा से हम व्यक्तिगत पत्र, पत्रों के लिए लिफाफे और मेलिंग लिस्ट में लिखे प्रत्येक व्यक्ति के मेलिंग लेबल तैयार कर सकते हैं । कई बार हमें एक जैसे पत्र अनेक नामों और पतों के साथ भेजने होते है । हमारी इस समस्या का समाधान मेल-मर्ज सुविधा में है । मेल-मर्ज सुविधा के प्रयोग से आप अनेक पत्रों को भेज सकते हैं, मेलिंग लेबल बना सकते हैं तथा अलग-अलग नाम तथा पते लिख सकते हैं।

Tuesday, 14 March 2017

सामान्य ज्ञान प्रश्न (GK Question)

सामान्य ज्ञान प्रश्न (GK Question)



1. ‘फूलों की घाटी’ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : उत्तराखंड
2. नेपाल का झंडा किस रूप में है?
उत्तर : दोहरे त्रिभुज के
3. भारत के रेहान व रिचा मिश्रा का नाम किस खेल से जुड़ा है?
उत्तर : तैराकी
4.‘माई बेस्ट गेम्स ऑफ चेस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : विश्वनाथन आनंद
5. आसफा पावेल का नाम किस खेल से है?
उत्तर : एथलेटिक्स
6. वाटर पोलो में एक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर : 7

शब्दों की अशुद्धियाँ (Shabdo ki ashudhiya)

शब्दों की अशुद्धियाँ (Shabdo ki ashudhiya)


व्याकरण के सामान्य नियमों की ठीक -ठीक जानकारी न होने के कारण विद्यार्थी से बोलने और लिखने में प्रायः भद्दी भूलें हो जाया करती हैं। शुद्ध भाषा के प्रयोग के लिए वर्णों के शुद्ध उच्चारण, शब्दों के शुद्ध रूप और वाक्यों के शुद्ध रूप जानना आवश्यक हैं।
विद्यार्थी से प्रायः दो तरह की भूलें होती हैं- एक शब्द-संबंधी, दूसरी वाक्य-संबंधी।
शब्द-संबंधी अशुद्धियाँ दूर करने के लिए छात्रों को श्रुतिलिपि का अभ्यास करना चाहिए।
कुछ अशुद्धियों की सूची उनके शुद्ध रूपों के साथ यहाँ दी जा रही है-
अशुद्धशुद्ध
अनुकुलअनुकूल
अध्यनअध्ययन
अस्थानस्थान
अद्वितियअद्वितीय
अरमूदअमरूद
ईर्षाईर्ष्या

सॉफ्टवेयर (Software)

सॉफ्टवेयर (Software)

सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग भाषा द्वारा लिखे गये निर्देशों की श्रृंखला है, जिसके अनुसार दिए गये डेटा का प्रोसेस होता है । बिना सॉफ्टवेयर के कम्प्यूटर कोई भी कार्य नहीं कर सकता है । इसका प्राथमिक उद्देश्य डाटा को सूचना में परिवर्तित करना है । सॉफ्टवेयर के निर्देशों के अनुसार ही हार्डवेयर भी कार्य करता है । इसे प्रोग्राम भी कहते हैं । हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच संचार स्थापित करने को इंटरफेस कहते हैं ।

सभी सॉफ्टवेयर लाइसेंस के माध्यम से संरक्षित तथा प्रतिवेधित रहते हैं । सॉफ्टवेयर लाइसेंस सॉफ्टवेयर के निर्माता तथा उपयोगकर्त्ता के बीच कानूनी एग्रीमेंट है, जिसके अन्तगर्त एक से अधिक कम्प्यूटर पर सॉफ्टवेयर को ईस्टॉल करना, कोड में किसी तरह का रूपान्तरण और सॉफ्टवेयर में किसी तरह का बदलाव करना निषेद्य है । यह सॉफ्टवेयर के उपयोग को प्रतिबंधित करता है ।

Monday, 13 March 2017

Banking GK-1

Banking GK-1



1. Commercial paper can be issued for a maximum period of:

Answers: 365 days or 1 year.

2. The Mutual funds in India follow accounting standards laid by:

Answers: SEBI (Securities and Exchange Board of India)

3. Minimum amount for Certificate of Deposit has been fixed at:

Answers: Rs. 1 Lakh

4. AML is a term mainly used in the financial and legal industries. Expand the term AML:

Answers: Anti Money Laundering

5. PIN is a number allocated to an individual and used to validate electronic transactions. Expand PIN:

Answers: Personal Identification Number

6. What is Repo rate?

Answers: It is the rate is the rate at which RBI lends money to the commercial banks.

Sunday, 12 March 2017

काल (Tense)

काल (Tense)


क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। 
दूसरे शब्दों में- क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो।
जैसे-
(1) बच्चे खेल रहे हैं। मैडम पढ़ा रही हैं। 
(2)बच्चे खेल रहे थे। मैडम पढ़ा रही थी।
(3)बच्चे खेलेंगे। मैडम पढ़ायेंगी।
पहले वाक्य में क्रिया वर्तमान समय में हो रही है। दूसरे वाक्य में क्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी थी तथा तीसरे वाक्य की क्रिया आने वाले समय में होगी। इन वाक्यों की क्रियाओं से कार्य के होने का समय प्रकट हो रहा है।

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaire)-1

इतिहास प्रश्नोत्तरी (History Questionnaire)-1



1. डेकामेरॉन किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ?
उत्तर : बोकेशियो
2. आधुनिक विश्व का पहला राजनीतिक चिंतककौन था ?
 
उत्तर : फ्लोरेंस निवासी मैकियावेली (1469-1567 ई.)
3. पुनर्जागरण की भावना की पूर्णअभिव्यक्ति इटली के कौन से तीनकलाकारों की कृतियों में मिलती है ?

उत्तर : लियोनार्दो द विंची, माइकल एंजलो औरराफेल
4. द लास्ट सपर और मोनालिसा नामक अमरचित्रों को बनाने वाले कौन थे ?
 
उत्तर : लियोनार्दो द विंची
5. द लास्ट जजमेंट तथा द फॉल ऑफ मैनकिसकी कृतियां हैं ?
 
उत्तर : माइकल एंजलो
6. पुनर्जागरण काल में चित्रकला का जनक किसेमाना गया ?
 
उत्तर : जियाटो

Saturday, 11 March 2017

कारक (Case)

कारक (Case)

 

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) सम्बन्ध सूचित हो, उसे (उस रूप को) 'कारक' कहते हैं।
अथवा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उनका (संज्ञा या सर्वनाम का) क्रिया से सम्बन्ध सूचित हो, उसे (उस रूप को) 'कारक' कहते हैं।
इन दो 'परिभाषाओं' का अर्थ यह हुआ कि संज्ञा या सर्वनाम के आगे जब 'ने', 'को', 'से' आदि विभक्तियाँ लगती हैं, तब उनका रूप ही 'कारक' कहलाता हैं।
तभी वे वाक्य के अन्य शब्दों से सम्बन्ध रखने योग्य 'पद' होते है और 'पद' की अवस्था में ही वे वाक्य के दूसरे शब्दों से या क्रिया से कोई लगाव रख पाते हैं। 'ने', 'को', 'से' आदि विभित्र विभक्तियाँ विभित्र कारकों की है। इनके लगने पर ही कोई शब्द 'कारकपद' बन पाता है और वाक्य में आने योग्य होता है। 'कारकपद' या 'क्रियापद' बने बिना कोई शब्द वाक्य में बैठने योग्य नहीं होता।

गुप्‍त राजवंश : महत्‍वपूर्ण तथ्य (Gupta Empire: Important Facts)

गुप्‍त राजवंश : महत्‍वपूर्ण तथ्य (Gupta Empire: Important Facts)
  • गुप्‍त वंश की स्‍थापना श्रीगुप्‍त ने की थी।
  • श्री गुप्त ने मगध के मृग शिखातन में एक मंदिर का निर्माण करवाया था।
  • श्री गुप्त ने महाराज की उपाधि हासिल की थी।
  • श्री गुप्‍त ने धटोत्‍कच्‍ा को अपना उत्‍तराधिकरी बनाया था।
  • धटोत्‍कच ने अपने उत्‍तराधिकरी के रूप में चन्‍द्रगुप्‍त प्रथम को गद्दी पर बिठाया था।
  • गुप्‍त वंश का सबसे महान सम्राट चन्‍द्रगुप्‍त प्रथम था।
  • इसने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी।
  • चन्‍द्रगुप्‍त प्रथम ने लच्‍छवी कुल की कन्‍या कुमारदेवी से शादी की थी।
  • चन्‍द्रगुप्‍त प्रथम ने अपने उत्‍तराधिकारी के रूप में अपने पुत्र समुद्रगुप्‍त को राजगद्दी पर बिठाया और  सन्‍यास ग्रहण कर लिया था।
  • समुद्रगुप्‍त 335 ई० में राजगद्दी पर बैठा था।
  • समुद्रगुप्‍त‍ विष्‍णु का उपासक था।