Wednesday 7 July 2021

सौरमण्डल (Solar System)-4

सौरमण्डल (Solar System)-4

  • सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगा समय - 499 सेकण्ड (लगभग)
  • परंपरागत ग्रहों की संख्या है - 8
  • सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का बढ़ता क्रम : बुध < शुक्र < पृथ्वी < मंगल < बृहस्पति < शनि < अरुण < वरुण
  • आकार के अनुसार ग्रहों का घटता क्रम : बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण > पृथ्वी > शुक्र > मंगल > बुध
  • ग्रह जिन्हें नंगी आँखों से देखा जा सकता है - बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति व शनि
  • ग्रह जिनके कोई उपग्रह नहीं हैं - बुध व शुक्र
  • ग्रह जो अन्य ग्रहों की अपेक्षा विपरीत दिशा में (पूर्व से पश्चिम) परिक्रमण करते हैं - शुक्र व अरुण
  • सबसे चमकीला एवं गर्म ग्रह - शुक्र
  • पृथ्वी का भगिनी ग्रह - शुक्र
  • पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह - शुक्र
  • ग्रह जो आकार एवं बनावट में पृथ्वी के समान है - शुक्र
  • चुम्बकीय क्षेत्र वाला ग्रह - बुध
  • सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह - बुध
  • सबसे छोटा ग्रह - बुध
  • सूर्य के चारों ओर सबसे कम समय में चक्कर लगाने वाला ग्रह - बुध
  • सूर्य से सबसे दूर ग्रह - वरुण
  • सूर्य के चारों ओर सबसे अधिक समय में चक्कर लगाने वाला ग्रह - वरुण
  • ग्रह जिसके चारों ओर शीतल मिथेन का बादल है - वरुण
  • अपने अक्ष पर सबसे कम समय में चक्कर लगाने वाला ग्रह - बृहस्पति
  • सर्वाधिक उपग्रहों वाला ग्रह - बृहस्पति
  • सबसे बड़ा ग्रह - बृहस्पति
  • लाल ग्रह - मंगल
  • ग्रह जिसके चारों ओर वलय है - शनि
  • पृथ्वी के सबसे नजदीक तारा - सूर्य
  • एकमात्र ग्रह जिसपर जीवन है - पृथ्वी
  • नीला ग्रह - पृथ्वी
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है - पश्चिम से पूर्व
  • पृथ्वी किस कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करती है - दीर्घवृत्ताकार कक्षा में
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई है - 23½°
  • पृथ्वी का अक्ष इसकी कक्षा के सापेक्ष कोण बनाता है - 66½°
  • पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक चक्कर कितने समय में पूरा करती है - 365 दिन 6 घंटे (लगभग)
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में कितना समय लेती है - 24 घंटे
  • पृथ्वी की किस गति के कारण दिन-रात होते हैं - दैनिक गति अथवा घूर्णन
  • पृथ्वी की किस गति के कारण दिन-रात छोटा-बड़ा होता है - वार्षिक गति अथवा परिक्रमण
  • पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है - अपने अक्ष पर झुके होने के कारण तथा वार्षिक गति के कारण 
  • लेटा हुआ ग्रह - अरुण
  • क्षुद्रग्रह किन दो ग्रहों के बीच सूर्य की परिक्रमा करते हैं - मंगल व बृहस्पति
  • पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह - चन्द्रमा
  • चन्द्रमा के अध्ययन को कहा जाता है - सेलेनोलॉजी (Selenology)
  • जीवाश्म ग्रह - चन्द्रमा
  • शांतिसागर (Sea of Tranquility) कहाँ है - चन्द्रमा पर (धूल का मैदान)
  • सबसे बड़ा उपग्रह - गैनिमीड (बृहस्पति)
  • सबसे छोटा उपग्रह - डीमोस (मंगल)
  • शनि का सबसे बड़ा उपग्रह - टाइटन
  • हैली नामक धूमकेतु का परिक्रमण काल है - 76 वर्ष

No comments:

Post a Comment