Tuesday, 28 March 2017

खेल प्रश्नोत्तरी (Sports Questionnaire)-0

खेल प्रश्नोत्तरी (Sports Questionnaire)-0




1. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं?
उत्तर : इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली
2. विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर : मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)
3. बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है?
उत्तर : क्रिकेट
4. आगा ख़ाँ कप का संबंध किस खेल है?
उत्तर : हॉकी
5. जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
उत्तर : गोल्फ
6. शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं?
उत्तर : हॉकी

टिप्पण लेखन (Tippn-Lekhan, Noting)

टिप्पण लेखन (Tippn-Lekhan, Noting)

किसी भी विचारधीन पत्र या आवेदन पर उसके निष्पादन (Disposal) को सरल बनाने के लिए जो टिप्पणियाँ सरकारी कार्यालयों में लिपकों, सहायकों तथा कार्यालय अधीक्षकों द्वारा लिखी जाती है, उन्हें टिप्पण-लेखन कहते हैं।
इन टिप्पणों में तीन बातें रहती हैं-
(1) उस पत्र से पूर्व के पत्र आदि का सारांश
(2) जिस प्रश्र पर निर्णय किया जाता है, उसका विवरण या विश्लेषण और
(3) उस सम्बन्ध में क्या कार्रवाई की जाय, इस विषय में सुझाव और क्या आदेश दिये जायँ, इस विषय में भी सुझावों का उल्लेख।
अभिप्राय यह है कि टिप्पण-लेखन में विचारधीन पश्र के बारे में वे सब बातें लिखी जाती हैं, जिनसे उस पश्र के सम्बन्ध में निर्णय करने और आदेश देने में सुविधा होती है। उस विचारधीन पश्र का पुराना इतिहास क्या है ? उस सम्बन्ध में नियम क्या है ? सरकारी नीति क्या है ? इत्यादि सारी बातों का उल्लेख कर अन्त में यह सुझाव देना चाहिए कि इस सम्बन्ध में अमुक प्रकार का निर्णय करना उचित होगा। इसके बाद वह पत्र निर्णय करनेवाले उच्च अधिकारी के सामने रखा जायेगा। ऊपर दिये गये निर्देशों के साथ लिखे गये टिप्पण को पढ़कर उस अधिकारी को निर्णय करने में आसानी होगी।

विश्व की नदियाँ प्रश्नोतरी (Rivers of World Questionnaire)

विश्व की नदियाँ प्रश्नोतरी (Rivers of World Questionnaire)


1. किस नदी को ‘तेल नदी’ कहा जाता है?
उत्तर : नाइजर को
2. किस नदी को ‘यूरोपीय व्यापार की जीवन रेखा’ कहा जाता है?
उत्तर : राइन नदी
3. बंग्लादेश में किस नदी को पद्मा के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : गंगा नदी
3. रूस की सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है?
उत्तर : वोल्गा
4. जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
उत्तर : अमेजन नदी
5. यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
उत्तर : वोल्गा नदी
6. वोल्गा नदी कहाँ गिरती है?
उत्तर : कैस्पियन सागर में

Monday, 27 March 2017

पर्सनल कम्प्यूटर (Personal Computer)

पर्सनल कम्प्यूटर  (Personal Computer)


पर्सनल कम्प्यूटर क्या है ?
पर्सनल कम्प्यूटर व्यक्तिगत उपयोग के लिए छोटा, अपेक्षाकृत कम खर्चीला डिजाइन किया गया कम्प्यूटर है। यह माइक्रोप्रोसेसर प्रौद्योगिकी पर आधारित है। व्यापर में इसका उपयोग शब्द संसाधन, लेखांकन, डेस्कटॉप प्रकाशन, स्प्रेडशीट तथा डेटाबेस प्रबंधन आदि के लिए होता है। घर में पर्सनल कम्प्यूटर का उपयोग मनोरंजन के लिए, ई-मेल देखने तथा छोटे-छोटे दस्तावेज तैयार करने के लिए होता है ।

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Important Questionnaire)-2

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Important Questionnaire)-2




1. जब बर्फ पानी के ऊपर तैरती है, तो उसके आयतन का कितना भाग पानी के ऊपर तैरता रहता है। 
उत्तर : 1/10 भाग
2. भारतीय औद्योगिक निगम स्थापना कब की गई।
 
उत्तर : 1948
3. एनएसई की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी कितनी है।

उत्तर : 25 करोड़ रुपए
4. भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई थी।

उत्तर : सितंबर 1956
5. कर ढांचे में सुधार हेतु कौनसी समिति गठित की गई थी।

उत्तर : चेलैया समिति
6. सिक्कों का उत्पादन करने तथा सोने और चांदी की परख करने एवं तमगों का उत्पादन करने के लिए भारत में कितनी टकसाल स्थापित है।

उत्तर : चार

World History GK-3



World History GK-3


1. The first President of USA was – George Washington
2. Which Battle marked the end of Napoleon era – Waterloo
3. The American War of Independence was fought between – America and Great Britain
4. Adolf Hitler was also known as – Fuhrer
5. The first Olympiad was held in Greece in the year – 776 BC
6 Rome was founded in the year – 753 BC
7. The Great wall of China was built in the year – 214 BC
8. The first voyage around the world was undertook by whom in 1522 – Magellan
9. The first woman in world to become the Prime minister of a country was – Sirimao Bandara Naike
10. The Emperor of Germany who dismissed his Chancellor Bismark in 1980 was – William II
11. Two Presidents of USA were father and son.Their names were – John Adams & Quincey

Sunday, 26 March 2017

भारत के 25 सबसे बड़े बांध (India's 25 largest dams)

भारत के 25 सबसे बड़े बांध (India's 25 largest dams)



1. टेहरी डैम : भागीरथी नदी पर प्रतापनगर के पास में, उत्तराखंड
2. लखवार डैम
: यमुना नदी पर देहरादून के पास में, उत्तराखंड
3. इडुक्की (एब) /इडुक्की आर्च डैम
: पेरियार नदी पर तोडुपुलै पास में, केरला
4. भक़रा डैम
: सतलुज नदी पर बिलासपुर के पास में, हिमाचल प्रदेश
5. पकाल दुल डैम
: मरुसूदर नदी पर किश्तवाड़ के पास में, जम्मू कश्मीर
6. सरदार सरोवर गुजरात डैम
: नर्मदा नदी पर राजपीपल के पास में, गुजरात
7. श्रीसैलम (न.स.र.स.प) डैम
: कृष्णा नदी पर नन्दीकोटकुर के पास में, आंध्र प्रदेश
8. रंजीत सागर डैम
: रवि नदी पर पठानकोट के पास में, पंजाब
9. बगलिहार डैम
: चेनाब नदी पर रामबाण के पास में, जम्मू कश्मीर
10. चेमेराई डैम
: रवि नदी पर भटियात के पास में, हिमाचल प्रदेश
11. चेरुठोणी डैम
: चेरुठोणी नदी पर तोडुपुलै के पास में, केरला
12. पांग डैम
: बीस नदी पर डेरा गोपीपुर के पास में, हिमाचल प्रदेश

एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)

एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)


एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसे विशेष उपयोगिताओं के लिए बनाया गया है । एप्लिकेशन प्रोग्राम सामान्य उद्देश्यों के लिए बनाये जाते हैं जैसे की उपज का लेखा-जोखा, सामान्य बिल बुक और खाता-बही बनाना आदि । ये पैकेज बैंकों, अस्पतालों, बीमा कम्पनियों, पब्लिकेशनों आदि के लिए बनाये जाते हैं ।

Saturday, 25 March 2017

वाक्य-शुद्धि (Sentence-Correction)

वाक्य-शुद्धि (Sentence-Correction)

वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है। अतएव परिष्कृत भाषा के लिए वाक्य-शुद्धि का ज्ञान आवश्यक है। वाक्य-रचना में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय से संबंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती है। इन्हीं को आधार बनाकर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।
नीचे कुछ उदाहरण दिए जा रहे है-

(I) संज्ञा-संबंधी अशुद्धियाँ
(1) हिन्दी के प्रचार में आज-भी बड़े-बड़े संकट हैं। (बड़ी-बड़ी बाधाएँ)
(2) सीता ने गीत की दो-चार लड़ियाँ गायीं। (कड़ियाँ)
(3) पतिव्रता नारी को छूने का उत्साह कौन करेगा। (साहस)
(4) कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है। (का आधार)
(5) प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है। (धार पर)
(6) नगर की सारी जनसंख्या भूखी है। (जनता)
(7) वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देता। (मेरी बात पर)
(8) जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है। (कहावत)
(9) मुझे सफल होने की निराशा है। (आशा नहीं)
(10) इस समस्या की औषध उसके पास है। (का समाधान)
(11) गोलियों की बाढ़। (बौछार)

भारतीय क्रिकेट के रोचक तथ्य (Interesting facts of Indian Cricket)

भारतीय क्रिकेट के रोचक तथ्य
(Interesting facts of Indian Cricket)



1. भारत में पहला क्रिकेट — ओरिएंटलक्रिकेट क्लब,
2. पहला क्रिकेट टेस्ट मैच — इंग्लैंड केखिलाफ लॉर्ड्स में जून 25,1932
3. पहला एकदिवसीय मैच — इंग्लैंड के खिलाफ लोर्ड्स में 13, जुलाई 1974
4. पहला टी -20 मैच — दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 1 दिसम्बर 2006
5. पहला टेस्ट कप्तान — सी.के नायडू, इंग्लैंड के 1932 के दौरे के लिए
6. पहला वनडे कप्तान — अजीत वाडेकर, 1974
7. पहला वनडे जीता — 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ कप्तान एस वेंकटराघवन
8. पहला टेस्ट मैच जीता — इंग्लैंड के विरुद्ध मद्रास, 1951-52 में
9. पहला टेस्ट सीरीज जीत — 1952 पाकिस्तान, के खिलाफ
10. भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर पहली टेस्ट सीरीज जीत — 1967-68 न्यूजीलैंड, के खिलाफ
11. विकेट लेने वाले पहला भारतीय गेंदबाज — मोहम्मद निसार
12. अर्धशतक बनाने वाले पहला क्रिकेटर — अमर सिंह

एम एस-वर्ड (MS-Word)

एम एस-वर्ड (MS-Word)


एम एस-वर्ड एक सॉफ्टवेयर है जो वर्ड प्रोसेसिंग कार्य के लिए उपलब्ध हैं विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम (Window Operating System) में । यह एक बहुत ही प्रचलित एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो न केवल वर्ड-प्रोसेसिंग करता है बल्कि डी. टी. पी. कार्य भी करता है ।

जब आप वर्ड में काम कर रहे होते हैं तो समय-समय पर आपको अपना दस्तावेज सेव करना पड़ता है । इसके लिए आपको ऑटो सेव विकल्प का चयन करना होता है ।

Friday, 24 March 2017

बीरबल की खोज

कहानी : बीरबल की खोज



बीरबल बादशाह अकबर के दरबार की शोभा थे। एक बार अकबर की बीरबल से किसी बात पर कहा-सुनी हो गई। अकबर ने क्रोध में आकर उनसे दरबार से चले जाने को कह दिया। बीरबल दरबार से चल दिए। कोई उन्हें पहचान न ले, इसलिए उन्होंने किसान का वेश धारण कर लिया। घूमते-घूमते वे एक गाँव में पहुँचे। वहाँ उन्होंने देखा कि एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। बीरबल ने उस किसान से पूछा- ''क्या तुम मुझे काम दे सकते हो ?'' किसान दयालु था।

छन्द (Metres)

छन्द (Metres)

वर्णो या मात्राओं के नियमित संख्या के विन्यास से यदि आहाद पैदा हो, तो उसे छंद कहते है।
दूसरे शब्दो में-अक्षरों की संख्या एवं क्रम, मात्रागणना तथा यति-गति से सम्बद्ध विशिष्ट नियमों से नियोजित पद्यरचना 'छन्द' कहलाती है।
छंद शब्द 'छद्' धातु से बना है जिसका अर्थ है 'आह्लादित करना', 'खुश करना।'छंद का दूसरा नाम पिंगल भी है। इसका कारण यह है कि छंद-शास्त्र के आदि प्रणेता पिंगल नाम के ऋषि थे।
'छन्द' की प्रथम चर्चा ऋग्वेद में हुई है। यदि गद्य का नियामक व्याकरण है, तो कविता का छन्दशास्त्र। छन्द पद्य की रचना का मानक है और इसी के अनुसार पद्य की सृष्टि होती है। पद्यरचना का समुचित ज्ञान 'छन्दशास्त्र' का अध्ययन किये बिना नहीं होता। छन्द हृदय की सौन्दर्यभावना जागरित करते है। छन्दोबद्ध कथन में एक विचित्र प्रकार का आह्राद रहता है, जो आप ही जगता है। तुक छन्द का प्राण है- यही हमारी आनन्द-भावना को प्रेरित करती है। गद्य में शुष्कता रहती है और छन्द में भाव की तरलता। यही कारण है कि गद्य की अपेक्षा छन्दोबद्ध पद्य हमें अधिक भाता है।

कम्प्यूटर की भाषायें (Computer Language)

कम्प्यूटर की भाषायें (Computer Language)

मनुष्य को एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए भाषा की आवश्यकता होती है । भाषा संचार का एक साधन है। ठीक उसी तरह, कम्प्यूटर से बातचीत करने के लिए हमें कम्प्यूटर की भाषाओं की जानकारी होनी चाहिए। कम्प्यूटर भाषायें अनेक प्रकार की होती है जिनके अपने ही संकेत, कैरेक्ट और प्रयोग करने के नियम होते हैं जो की इंसान को कम्प्यूटर से बातचीत करने में सहायता करते हैं ।

Thursday, 23 March 2017

अमन की चतुराई

कहानी : अमन की चतुराई


अमन अपने दादा जी के साथ रहता था। वह बहुत होनहार और समझदार था। अमन अपना समय बेकार के कामों में न गँवाकर घर के काम-काज में दादा जी की सहायता करता था। अमन के दादा जी की इच्छा थी कि वह कुछ पूँजी अपने पोते के लिए छोड़कर इस दुनिया से विदा लें। अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने थोड़ी-थोड़ी बचत करके सोने की कुछ मोहरें इकट्ठी भी कर ली थीं।

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization)

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization)


  1. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी – 26 जनवरी 1945
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा पत्र पर कब हस्ताक्षर किये गए – 26 जुलाई 1945
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय सदस्यों की कुल कितनी संख्या थी – 50
  4. संयुंक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहा स्थित है – न्यूयॉर्क
  5. संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी भाषा कौनसी है – फ्रेंच
  6. विश्व की किस भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के कामकाज को पांचवी भाषा के रूप में स्वीकृति मिली है – चीनी
  7. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे – त्रिवेली
  8. संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे नया सदस्य कौन -सा देश है – दक्षिण सूडान
  9. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के कार्यकाल की अवधि क्या है – 5 वर्ष
  10. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिवों की नियुक्ति कैसे की जाती है – सुरक्षा परिषद् की संस्तुति पर महासभा द्धारा
  11. संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की पहली भारतीय महिला प्रतिनिधि थी – डॉ विजय लक्ष्मी पण्डित

कम्प्यूटर वायरस (Computer Virus)

कम्प्यूटर वायरस (Computer Virus)


वायरस एक प्रोग्राम है जो हमारे कम्प्यूटर सिस्टम में बिना हमारी इच्छा तथा जानकारी के लोड हो जाता है । एक वायरस बार-बार खुद की प्रतिलिपि तैयार कर सकता है और उपलब्ध सारे मेमोरी का उपयोग कर सिस्टम की गति को धीरे या पूर्णतः रोक सकता है । कुछ वायरस कम्प्यूटर के बूटिंग से स्वंय को जोड़ लेता है तथा जितनी बार कम्प्यूटर बूट करता है वह उतना ही फैलता जाता है या कम्प्यूटर को रिबूट करता करता रहता है । वह कम्प्यूटर के डेटा या प्रोग्राम को क्षति पहुँचाता है । हमारे कम्प्यूटर में वायरस के आने का सामान्य तरीका इंटरनेट तथा अवांछित ई-मेल है ।

पाठ-बोधन (Reading Comprehension)

पाठ-बोधन (Reading Comprehension)

किसी दिए गए पाठ को पढ़कर अध्येता द्वारा प्रतिपाद्य विषय तथा गद्यांश में निहित मूल अर्थ को हृदयंगम करना ही पाठ-बोधन कहलाता है।
इस प्रकार का अभ्यास परीक्षार्थी की योग्यता को जाँचने का सर्वाधिक मापदण्ड होता है। इससे परीक्षार्थी की सही सूझ-बूझ तथा ग्रहण करने की सही क्षमता की परख की जा सकती हैं।
पाठ-बोधन संबंधी सामान्य बातें
(1) दिए गए पाठ का स्तर, विचार, भाषा, शैली आदि प्रत्येक दृष्टि से परीक्षा के स्तर के अनुरूप होता है।
(2) पाठ का स्वरूप साहित्यिक (अधिकांशतः), वैज्ञानिक, विवरणात्मक आदि होता है।
(3) दिया गया पाठ अपठित (अर्थात जो पढ़ा न गया हो) होता है।
(4) अपठित पाठ प्रायः गद्यांश होते हैं, किसी-किसी परीक्षा में पद्यांश भी।
(5) पाठ से ही संबंधित कुछ वस्तुनिष्ठ प्रश्न नीचे दिए गए होते है तथा प्रत्येक के चार/पाँच वैकल्पिक उत्तर सुझाए गए होते हैं। परीक्षार्थी को इनमें से सही उत्तर चुनकर उसे निर्देशानुसार चिन्हित करना होता है।

Wednesday, 22 March 2017

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध (War of Indian History)

भारतीय इतिहास  के प्रमुख युद्ध (War of Indian History)


1. हाइडेस्पीस की लड़ाई (326 ई. पू.) : यह युध्द यूनान के आक्रमणकारी सिकन्दर व पंजाब के राजा पुरू के मध्य झेलम नदी के पास हाइडेस्पीस नामक स्थान पर हुआ था। इसमें राजा पुरू पराजित हुआ उसकी बहादुरी को देखकर सिकन्दर के सैनिकों ने व्यास नदी को पार कर नन्द साम्राज्य के विरूध्द लड़ने से इन्कार कर दिया। अत: सिकन्दर को सेना सहित यूनान वापस लौटना पड़ा। इसे झेलम का युध्द भी कहते है।

2. कलिंग का युध्द (261 ई. पू.) : कलिंग (वर्तमान उड़ीसा) के राजा और अशोक के बीच में लड़े गया था। अशोक विजयी रहा। परन्तु युध्द में हुए भयानक नर संहार से वह विचलित हो उठा। उसने पुन: युध्द न करने का प्रण किया और बौध्द धर्म स्वीकार कर लिया।

3. तराइन अथवा थानेश्वर का प्रथम युध्द (1191 ई.) : यह युध्द दिल्ली तथा अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान तथा तुर्क मुहम्मद गोरी के बीच तराइन अथवा थानेश्वर स्थान पर हुआ। मुहम्मद गोरी परास्त हुआ था किन्तु पृथ्वीराज ने उसे क्षमा कर वापस जाने दिया।

प्रतिवेदन (Report)

प्रतिवेदन (Report)

भूत अथवा वर्तमान की विशेष घटना, प्रसंग या विषय के प्रमुख कार्यो के क्रमबद्ध और संक्षिप्त विवरण को 'प्रतिवेदन' कहते हैं।
इससे किसी कार्य की स्थिति और प्रगति की सूचना मिलती है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-
(1) प्रतिवेदन में किसी घटना या प्रसंग की मुख्य-मुख्य बातें लिखी जाती हैं।
(2) प्रतिवेदन में बातें एक क्रम में लिखी जाती हैं। सारी बातें सिलसिलेवार लिखी होती हैं।
(3) प्रतिवेदन संक्षेप में लिखा जाता है। बातें विस्तार में नहीं, संक्षेप में लिखी जाती हैं।
(4) प्रतिवेदन ऐसा हो, जिसकी सारी बातें सरल और स्पष्ट हों; उनको समझने में सिरदर्द न हो। उनका एक ही अर्थ और निष्कर्ष हो। स्पष्टता एक अच्छे प्रतिवेदन की बड़ी विशेषता होती है।
(5) प्रतिवेदन सच्ची बातों का विवरण होता है। इसमें पक्षपात, कल्पना और भावना के लिए स्थान नहीं है।
(6) प्रतिवेदन में लेखक या प्रतिवेदक की प्रतिक्रिया या धारणा व्यक्त नहीं की जाती। उसमें ऐसी कोई बात न कही जाय, जिससे भम्र पैदा हो।
(7) प्रतिवेदन की भाषा साहित्यिक नहीं होती। यह सरल और रोचक होती है।
(8) प्रतिवेदन किसी घटना या विषय की साफ और सजीव तस्वीर सुनने या पढ़नेवाले के मन पर खींच देता है।

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य (Famous Person of India and their work)-2

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य
(Famous Person of India and their work)-2

1. भारत भवन भोपाल का वास्तुकार - चार्ल्स कोरिया
2. इंदौर की स्थापना - रानी अहिल्या बाई
3. गुलाब के इत्र का अविष्कार - नूरजहा
4. सांख्य दर्शन - कपिल मुनि
5. योग दर्शन - पतंजलि
6. न्याय दर्शन - गौतम
7. मीमांशा दर्शन - जैमिनी
8. उत्तर मीमांशा दर्शन - बादरायण
9. सुखवाद - चार्वाक
10. बौद्ध धर्म - महात्मा बुद्ध
11. जैन धर्म - महावीर स्वामी
12. सिक्ख धर्म - गुरूनानक

Tuesday, 21 March 2017

लिंग (Gender)

लिंग (Gender)

"संज्ञा के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध हो, उसे व्याकरण में 'लिंग' कहते है।
दूसरे शब्दों में-संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है।
सरल शब्दों में- शब्द की जाति को 'लिंग' कहते है।
जैसे -पुरुष जाति- बैल, बकरा, मोर, मोहन, लड़का आदि।
स्त्री जाति- गाय, बकरी, मोरनी, मोहिनी, लड़की आदि।
'लिंग' संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'चिह्न' या 'निशान'। चिह्न या निशान किसी संज्ञा का ही होता है। 'संज्ञा' किसी वस्तु के नाम को कहते है और वस्तु या तो पुरुषजाति की होगी या स्त्रीजाति की। तात्पर्य यह है कि प्रत्येक संज्ञा पुंलिंग होगी या स्त्रीलिंग। संज्ञा के भी दो रूप हैं। एक, अप्रणिवाचक संज्ञा- लोटा, प्याली, पेड़, पत्ता इत्यादि और दूसरा, प्राणिवाचक संज्ञा- घोड़ा-घोड़ी, माता-पिता, लड़का-लड़की इत्यादि।

वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing)

वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing)

वर्ड प्रोसेसर एक सॉफ्टवेर पैकेज है जिसकी मदद से हम एक डॉक्यूमेंट को हाथ से बनाने की अपेक्षा शीघ्र बना सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, उसे प्रिन्ट कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं । एक डॉक्यूमेंट को बनाने का अर्थ है - की-बोर्ड से टाइप करना, डॉक्यूमेंट में स्पैलिंग की गलतियों को ठीक करना, शब्दों को मिटाना और डालना, वाक्यों या पैराग्राफ को जोड़ना आदि ।

Science General Knowledge-2

Science General Knowledge-2



1. AIDS means
Answer: Acquired Immune Deficiency Syndrome
2. Beri-Beri is due to deficiency of
Answer: Vitamin B1
3. Malaria is caused by bite of
Answer: Female anopheles mosquito
4. Diabetes mellitus occurs due to
Answer: Deficiency of Insulin
5. Myopia is corrected by prescribing
Answer: Concave lens
6. Hypermetropia is correted by prescribing
Answer: Convex lens

Monday, 20 March 2017

अव्यय (Indeclinable)

अव्यय (Indeclinable)

जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नही होता है उन्हें अव्यय(अ +व्यय) या अविकारी शब्द कहते है ।
इसे हम ऐसे भी कह सकते है- 'अव्यय' ऐसे शब्द को कहते हैं, जिसके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नही होता। ऐसे शब्द हर स्थिति में अपने मूलरूप में बने रहते है। चूँकि अव्यय का रूपान्तर नहीं होता, इसलिए ऐसे शब्द अविकारी होते हैं। इनका व्यय नहीं होता, अतः ये अव्यय हैं।
जैसे- जब, तब, अभी, उधर, वहाँ, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे, और, तथा, एवं, किन्तु, परन्तु, बल्कि, इसलिए, अतः, अतएव, चूँकि, अवश्य, अर्थात इत्यादि।

अव्यय और क्रियाविशेषण

पण्डित किशोरीदास बाजपेयी के मतानुसार, अँगरेजी के आधार पर सभी अव्ययों को क्रियाविशेषण मान लेना उचित नही; क्योंकि कुछ अव्यय ऐसे हैं, जिनसे क्रिया की विशेषता लक्षित नहीं होती। जैसे- जब मैं भोजन करता हूँ, तब वह पढ़ने जाता हैं। इस वाक्य में 'जब' और 'तब' अव्यय क्रिया की विशेषता नहीं बताते। अतः, इन्हें क्रियाविशेषण नहीं माना जा सकता।
निम्नलिखित अव्यय क्रिया की विशेषता नहीं बताते-

वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)

वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web)

वर्ल्ड वाइड वेब (www) और इंटरनेट दोनों दो चीजे हैं परन्तु दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं । वर्ल्ड वाइड वेब जानकारी युक्त पेजों का विशाल संग्रह है जो एक दूसरे से जुड़ा है । जिसे वेब पेज कहते हैं । वेब पेज HTML भाषा में लिखा होता है जो कंप्यूटर में प्रयुक्त एक भाषा है । वेब पेज को जो रोचक बनाता है वह है हाइपरलिंक, जिसे अक्सर लिंक कहा जाता है ।

Banking GK-2

Banking GK-2




1. Fixed Deposit (FD)Account may be opened for a minimum period of:

Answers: 7 days

2. What is the minimum amount required to open a Fixed Deposit (FD)?

Answers: Rs.1000

3. The Banks has converted all ‘no - frills' accounts’ into:

Answers: Basic Savings Bank Deposit Accounts

4. 'Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana' is a Scheme for:

Answers: Financial inclusion

5. How much overdraft facility to be provided in 'Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana' scheme?

Answers: Rs. 5,000

6. In CBS, C stands for:

Answers: Core

Sunday, 19 March 2017

इन्टरनेट (Internet)

इन्टरनेट (Internet)

इन्टरनेट का मतलब उच्चस्तरीय कम्प्यूटर का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ाव है । ये जुड़ाव नेटवर्क केबलों, टेलीफोन केबलों, माइक्रोवेव डिश, सैटेलाइट और अन्य प्रकार के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के द्वारा सम्भव किया जाता है । इन्टरनेट विश्व के विभिन्न नेटवर्कों से सम्बन्ध रखने वालों हजारों कम्प्यूटर का एक जुड़ाव है । इससे नेटवर्किंग के माध्यम से विश्व में किसी भी जगह से विभिन्न प्रकार की सूचनाओं में भागीदारी की जा सकती है ।

संधि विच्छेद (Sandhi Vichchhed)

संधि विच्छेद (Sandhi Vichchhed)



संधि में पदों को मूल रूप में पृथक कर देना संधि विच्छेद हैैै। जैसे- धनादेश = धन + आदेश

यहाँ पर कुछ प्रचलित संधि विच्छेदों को दिया जा रहा है, जो की विद्यार्थियों के बड़े काम आएगी।

(अ, आ)

अल्पायु = अल्प + आयुअनावृष्टि = अन + आवृष्टि
अत्यधिक = अति + अधिकअखिलेश्वर = अखि + ईश्वर
आत्मोत्सर्ग= आत्मा + उत्सर्गअत्यावश्यक = अति + आवश्यक
अत्युष्म =अति +उष्मअन्वय=अनु +अय
अन्याय =अ+नि +आयअभ्युदय=अभि +उदय
अविष्कार=आविः +कारअन्वेषण=अनु +एषण
आशीर्वाद =आशीः+वादअत्याचार=अति+आचार
अहंकार =अहम् +कारअन्वित=अनु+अय+इत
अभ्यागत =अभि +आगतअम्मय =अप्+मय
अभीष्ट =अभि+इष्टअरण्याच्छादित=अरण्य+आच्छादित

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-01

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Question)-01




1. राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसन्धान केंद्र कहा स्थित है?
उत्तर : नागपुर
2. किस व्यक्ति ने सर्वप्रथम पारिस्थितिकी तंत्र का प्रयोग किया?
उत्तर : टॉन्सली ने 1935 में
3. किस गैस को ऐसिड रेन या अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी माना जाता है?
उत्तर : कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाइ ऑक्साइड ,नाट्रोजन ऑक्साइड
4. पृथ्वी की सतह से कितनी दूरी पर ओज़ोन परत स्थित है?
उत्तर : 40-50 किमी
5. किस वर्ष भारत में नयी वन नीति घोषित की गई?
उत्तर : 1956
6. किस वर्ष गंगा एक्शन प्लान फेज phase – second पारित किया गया?
उत्तर : 1996

Saturday, 18 March 2017

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)

ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) एक ऐसा प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर के हार्डवेयर और उपभोक्ता के बीच माध्यम का काम करता है । ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक लक्ष्य कम्प्यूटर सिस्टम को प्रयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है और इसका द्वितीय लक्ष्य कम्प्यूटर हार्डवेयर को सुचारू रूप से चलाना है ।

ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्रामों का एक सेट है जो कम्प्यूटर के संसाधनों को प्रबंधित करने के लिए डिजाइन किया गया है और जिसमें कम्प्यूटर को शुरू करना, प्रोग्रामों को मैनेज करना, मेमोरी को मैनेज करना और इनपुट तथा आउटपुट डिवाइसों के बीच के कार्यों का समन्वय करना शामिल है ।

शब्दार्थ (Shabdarth)

शब्दार्थ (शब्दों का अर्थ-बोध) Shabdarth (Shbdo ka arth-bodh)

हिंदी के विद्यार्थियों को नये-नये शब्दों का ज्ञान होना चाहिए। शब्दों के अर्थ की बारीकी वाक्यों में उनका प्रयोग कर ही समझी जा सकती है। यहाँ कुछ शब्द और उनके अर्थ वाक्य-वाक्य के साथ दिये जाते है।
शब्दअर्थवाक्य
अहितबुराईउसका अहित न हो।
अश्लीलगंदाअश्लील बातें मत करो।
अंबरआकाशअंबर में तारे टिमटिमा रहे हैं।
अत्याचारजुल्मगरीबों पर अत्याचार मत करो।
अहंकारघमंडआदमी को अहंकार नहीं करना चाहिए।
अनिवार्यअत्यंत आवश्यकसरकार ने हिंदी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।
अनायासबिना मेहनत केव्याकरण जानने पर शुद्ध भाषा लिखना अनायास आ जाता है।

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य (Famous Person of India and their work)-1

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य
(Famous Person of India and their work)-1

1. " ओउम जय जगदीश हरे "आरती के लेखक - श्रद्धाराम फिल्लौरी
2. वन महोत्सव के जनक - के.एम. मुंशी
3. सिनेमा के जनक - दादा साहब फाल्के
4. पंचायती राज के जनक - बलवन्त राय मेहता
5. परमाणु कार्यक्रम के जनक- होमी जहांगीर भाभा
6. भारतीय अर्थशास्त्र के जनक- एम.विश्वेश्वररैया
7. माऊट एवरेस्ट की खोज - जार्ज एवरेस्ट
8. हरित क्रांति के जनक- एम.एस.स्वामीनाथन
9. श्वेत क्रांति के जनक- वर्गीस कुरियन
10. नागरिक उड्डयन के जनक -जे.आर.डी.टाटा
11. जयपुर फुट के निर्माता - प्रमोद करण सेठी
12. आधुनिक पुलिस एक्ट के निर्माता -बर्टल फ्रेरे

Friday, 17 March 2017

राष्ट्रपति शासन (President Rule)

राष्ट्रपति शासन (President Rule)


अनुच्छेद - 356
1. अब तक मणिपुर में सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।
2. इसके अलावा उत्तर प्रदेश व पंजाब में 9 बार तथा बिहार में 8 बार राष्ट्रपति शासन लगचुका है।
3. छत्तीसगढ और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां एक बार भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा है।
4. संघशासित प्रदेशों में पुदुचेरी में सर्वाधिक 6बार तथा दिल्ली में 1बार राष्ट्रपति शासन लगा है। अन्य में अभी तक नहीं लगा है।
5. जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 62के तहत गवर्नर शासन लगता है, जबकि अन्य राज्यों में अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगता है।
6. सबसे पहले 1951 में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा था। भार्गव मंत्रिमंडल के समय
7. उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा है। (28 मार्च 2016)

वर्ण, वर्णमाला (Alphabet)

वर्ण, वर्णमाला (Alphabet)

वर्ण- वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे-अ, ई, व, च, क,ख्, इत्यादि।
ये सभी वर्ण है, क्योंकि इनके खंड नहीं किये जा सकते। उदाहरण द्वारा मूल ध्वनियों को यहाँ स्पष्ट किया जा सकता है। 'राम' और 'गया' में चार-चार मूल ध्वनियाँ हैं,जिनके खंड नहीं किये जा सकते- र+आ+म+अ =राम, ग+अ+य+आ =गया। इन्हीं अखंड मूल ध्वनियों को वर्ण कहते हैं। हर वर्ण की अपनी लिपि होती है। लिपि को वर्ण-संकेत भी कहते हैं। 
वर्णमाला- वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।
इसे हम ऐसे भी कह सकते है, किसी भाषा के समस्त वर्णो के समूह को वर्णमाला कहते हैै।

गिलहरी (Squirrel)

कहानी : गिलहरी (Squirrel)





मोहन और सुनीता भाई-बहन हैं। वे प्रतिदिन सुबह पार्क में टहलने जाते हैं। वहाँ नीम का एक पेड़ है। उसके नीचे बैठकर वे बातें करते हैं। दोनों एक दिन बातें कर रहे थे। अचानक सुनीता बोली- ''भैया, देखो गिलहरी !''

मोहन ने उसे मारने के लिए पत्थर उठा लिया। तभी सुनीता ने कहाँ- ''नहीं भैया ! गिलहरी को पत्थर मत मारो। यह किसी को नहीं काटती, देखो, कितने मजे से कुतर-कुतरकर बेर खा रही है। कितनी प्यारी है ! चलो इसे पास से देखें'' जैसे ही दोनों उसके पास गए, गिलहरी झट से पेड़ पर चढ़ गई। मोहन ने कहा-'' अरे ! यह तो पेड़ पर चढ़ गई।''

Thursday, 16 March 2017

Canara Bank SO Recruitment



Canara Bank SO Recruitment


Dear Aspirants,
Canara Bank, a leading Public Sector Bank with Head Office in Bangalore and pan India presence with over 5900 branches, invites applications for “Recruitment of Specialist Officers in various disciplines (in JMGS-I and MMGS-II) and Special recruitment drive under Scheduled Tribe Category (in MMGS-II and MMGS-III)”. All the interested candidates can apply online from the link given below.

विज्ञान GK (Science GK)-6

विज्ञान GK (Science GK)-6


1. कोशिका का आनुवंशिक पदार्थ DNA हैं।
2. अमरुद, अंगूर, शरीफा, टमाटर के खाने योग्य भाग फलभिती हैं।
3. आम, पपीता तथा बेर के खाने योग्य भाग मध्यफल भिति होता हैं।
4. मेढ़क के ह्दय में तीन भाग होते हैं।
5. परमाणु बम का सिद्धांत नाभिकीय विखंडन पर आधारित हैं।
6. हीटर का तार नाइक्रोम का बना होता हैं।
7. दो समानान्तर दर्पण के बीच रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता अनन्त है।
8. मिथेन मार्श गैस कहलाता हैं।
9. पायराइट्स बेवकुफो का सोना कहलाता हैं।
10. HIV की जाँच के लिए एलिसा टेस्ट (ALISA) होता हैं।
11. कैंसर का अध्यन Oncology कहलाता हैं।
12. सेंटर फार डी० एन० ए० फिंगर प्रिन्ट एण्ड डायनोस्टिक हैदराबाद में अवस्थित हैं।

कुँए के भूत

कहानी : कुँए के भूत



 




एक गाँव में एक गरीब आदमी रहता था। गाँव में उसके पास कोई काम नही था। एक दिन उसकी बीबी बोली शहर जाकर कुछ काम करो, यहाँ तो अब कोई उधार देने को भी नही राजी है। आदमी ने कहा कि ठीक है कल मैं शहर जाऊँगा, मेरे लिए सुबह ही रास्ते के लिए रोटी बना देना। उसकी बीबी ने सुबह तीन रोटी बनाई और उसको देकर कहा जब भूख लगे तो खा लेना। वह आदमी चलते- चलते दोपहर को जंगल में पहुंचा। उसने वहां एक कुँए के किनारे आराम किया। उसे भूख भी लग गयी थी। उसने कुँए से पानी निकाला फ़िर रोटी को देख कर बोला कि " एक खाऊ कि दो खाऊ कि तीनो खा जाऊ "। उस कुँए में तीन भूत रहते थे। उन भूतों ने सोचा कि यह आदमी तो बहुत खतरनाक है और हम सबको खा जाएगा। वे भूत डर गए और उन्होंने उस आदमी से कहा हमें मत खाओ हम तुम्हे अच्छे- अच्छे उपहार देंगे। आदमी समझ गया कि ये भूत उस से डर गए है तो उसने कहा नही मुझे भूख लगी है मेरी भूख मिटाओ नही तो मैं तुम सब को खा जाऊँगा। एक भूत बोला कि मेरे पास एक जादुई लोटा है उस से जो खाना मांगोगे तुम्हे मिल जाएगा। उस आदमी ने कहा तो दो मुझे लोटा, मुझे बहुत भूख लगी है। उस भूत ने उसे लोटा दे दिया। उस आदमी ने उस लोटे से खूब पकवान निकल कर खाए। फ़िर उसने बाकी दोनों भूतो से कहा कि तुम भी कुछ उपहार दोगे कि तुम दोनों को कच्चा चबा जाऊं। उन भूतो ने उसे एक डंडा और रस्सी दिया तथा कहा कि इस से तुम चाहे कुछ भी बाँध लो और चाहे जिसे जितने डंडे मारने को कहो यह उसको मारेगा। 

ग्रीन हाउस प्रभाव (Green House Effect)

ग्रीन हाउस प्रभाव (Green House Effect)





ग्रीनहाउस प्रभाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी ग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसे उस ग्रह। उपग्रह के वातावरण के ताप को अपेक्षाकृत अधिक बनाने में मदद करती है। इन ग्रहों को ग्रीन हाउस गैस कहते हैं। जिनमें प्रमुख हैं कार्बनडाय ऑक्साइड, जलबाष्प मीथेन। ग्रीन हाउस गैसों से उत्पन्न प्रभाव ही है जो पृथ्वी पर जीवन जीने योग्य प्रभाव तैयार करता है। धरती के वातावरण के तापमान को प्रभावित करने वाले अनेक कारक हैं जिसमें से ग्रीनहाउस प्रभाव एक है। इसकी खोज 1824 में जोसेफ फुरिअर ने की थी। इस पर 1858 में जॉन टिण्डल ने शोध कर इसे प्रमाणित किया। किन्तु सबसे पहले इसके बारे में आंकिक जानकारी 1896 में स्वान्ते अर्हिनियस ने प्रकाशित की। पूरे विश्व के औसत तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी है। मानव द्वारा उत्पादित अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसों के कारण ऐसा होना माना जा रहा है। ग्रीनहाउस गैसों के कारण ही पृथ्वी पर रोगों की बाढ़ आने से रुकी हुई है। यह गर्माती धरती को ठंडा करने में सबसे सफल भूमिका निभाती है। हिमालय में मौजूद ग्लेशियर 50 फीट प्रतिवर्ष की दर से पीछे हट रहे हैं और यह स्थिति 1970 से जब से वायुमण्डल की गर्माहट से तेजी रिकार्ड की गई है, बराबर बनी हुई है। 1998 में डोक्रियानी बर्नाक ग्लेशियर में 20.1 मीटर की कमी आई है जबकि उस वर्ष सर्दियाँ प्रचण्ड थीं। गंगोत्री ग्लेशियर 30 मीटर प्रतिवर्ष की दर से पीछे हट रहा है।

इंडिया GK (India GK)-01

इंडिया GK (India GK)-01




 1. ‘रोलेट एक्ट’ कब पारित हुआ?

उत्तर : 1919 ई.
2. गाँधी-इरविन समझौता कब हुआ?

उत्तर : 1931 ई.
3. जलियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
 
उत्तर : जनरल ओ. डायर ने
4. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ?
 
उत्तर : 1919 ई., अमृतसर
5. गाँधी-इरविन समझौता किससे संबंधित था?
 
उत्तर : सविनय अवज्ञा आंदोलन
6. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
 
उत्तर : लॉर्ड माउंटबेटन

Wednesday, 15 March 2017

परी की दयालुता

कहानी : परी की दयालुता



किसी नगर में एक अमीर आदमी रहता था। उसके पास बहुत पैसा था। शहर भर में उसका बहुत नाम था, किन्तु इतना सब होते हुए भी उसमें घमंड नहीं था। वह दीन-दुखियों की सहायता किया करता था। उसकी हवेली में मांगने वालों की हमेशा भीड़ लगी रहती थी, पर दूसरों को ख़ुशी देने वाला वह अमीर हमेशा उदास-उदास दिखाई पड़ता था। वह ही नहीं, उसकी पत्नी भी हमेशा चिंता में डूबी रहती थी। इसका कारण था उनके घर में संतान का न होना। दोनों पति-पत्नी यही सोचते रहते थे कि उनके बाद इस सारी धन-दौलत का क्या होगा ?

उनकी हवेली के साथ एक बहुत खूबसूरत बगीचा भी था। उस बगीचे में संगमरमर की बनी हुई कई आदमकद मूर्तियां खड़ी थीं। अमीर की पत्नी को सलीके से जिंदगी बिताने का बेहद शौक था, इसलिए उसने बगीचे में परियों की मूर्तियों के पास अपने बैठने के लिए खूबसूरत जगह बनवाई हुई थी। यहां अनेक रंग-बिरंगे फूल खिले थे। अमीर की पत्नी माली से फूलों की मालाएं बनवाती और स्वयं आकर परियों के गले में पहनाया करती थी। एक दिन अमीर की पत्नी संतान की चिंता में बहुत ही उदास थी।

इस घर में

कविता : इस घर में



इस घर में रहती है मोलू
मोलू है बस गोलू-मोलू।
हिलाती रहती नन्ही पूँछ,
दो बालों की उसकी मूँछ।
लब-लब-लब-लब पीती दूध,
खिड़की से फिर जाती कूद।