Tuesday 19 September 2017

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-10

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-10




1. भारत की राष्ट्रीय आय की समिति का गठन कब किया गया?
उत्तर : 1949
2. किसी देश का आर्थिक विकास किस पर निर्भर करता है?
 
उत्तर : प्राकृतिक संसाधन ,पूंजी निर्माण,और बाजार के आकार
3. वर्ष 2010 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को कितने अर्थशास्त्रियों ने शेयर किया था?

उत्तर : 3 अर्थशास्त्रियों ने
4. वार्षिक “विश्व निवेश रिपोर्ट “किस संस्था द्धारा प्रकाशित की जाती है?
 
उत्तर : अंकटाड
5. केंद्रीय बजट सामन्यता ;हर वर्ष किस महीने में पेश किया जाता है?
 
उत्तर : फरवरी में
6. HUMAN DEVELOPMENT INDEX 2015 में कौन सा देश प्रथम स्थान पर रहा?
 
उत्तर : नार्वे

7. भारत में जनसँख्या पिरामिड की आकृति कैसी है?

उत्तर : विस्तृत आधार और शुंडाकार शीर्ष
8. किसी अर्थव्यवस्था में पूंजी निर्माण किस पर निर्भर करता है?
 
उत्तर : कुल बचत पर
9. राष्ट्रीय आय क्या होती है?
 
उत्तर : उत्पादन लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद
10. आय कर से प्राप्त होने वाली राशि किसको जाती है?
 
उत्तर : केंद्र और राज्य सरकार?
11. देशो के समूहो के साथ व्यापार करार करने की औपचारिकता पद्धति को क्या कहा जाता है
?
उत्तर : ट्रेडिंग ब्लॉक
12. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में कीमत निर्धारण किसके द्धारा होता है?

उत्तर : मांग और पूर्ति
13. भारत में पूंजी प्रधान ऊध्योग का सर्वोत्तम उदाहरण कौन सा है?

उत्तर : इस्पात उध्योग
14. किसके अधिकार क्षेत्र में भारत के विदेशी विनिमय कोष रखे जाते है?
 
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक
15. किस कारण से भारत की प्रति व्यक्ति आय वर्तमान में कम हो रही है?
 
उत्तर : जनसंख्या वृद्धि
16. किस वर्ष भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित हुआ था?
 
उत्तर : वर्ष 1986
17. भारत की किस पंचवर्षीय योजना में सम्वृद्धि दर लक्ष्य से ज्यादा थी?
 
उत्तर : प्रथम पंचवर्षीय योजना में
18. भारत की अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र द्धारा (GDP) gross domestic product सकल राष्ट्रीय उत्पादन में सबसे अधिक योगदान दिया जाता है?

उत्तर : तृतीय क्षेत्र service sector
19. किस अर्थशास्त्री ने मानव सूचकांक का अविष्कार किया?
 
उत्तर : महबूब –उल –हक
20. हाल ही प्रतिष्ठापित हेल्पलाइन “उधमी”किसकी सहायता के लिए है?

उत्तर : माइक्रो ,स्माल तथा मीडियम उद्योगों की सहायता के लिए
21. प्रछन्न बेरोजगारी का सामान्य अर्थ होता है?

उत्तर : श्रम की सीमांत उत्पादकता शून्य है
22. वर्तमान भारत में रूपये की पूर्ण परिवरणशीलता प्राप्त है?

उत्तर : केवल चालू खाते पर CURRENT ACCOUNT
23. “काउंटर वेलिंग ड्यूटी” से अभिप्राय है?
 
उत्तर : स्वदेशी निर्यात बढ़ाने हेतु दूसरे देश द्धारा अपने निर्यात पर दी जाने वाली सब्सिडी की प्रतिक्रिया में आयात पर शुष्क लगाना
24. स्वाधार स्कीम किस्से संबधित है?

उत्तर : विषम स्थिति में फांसी महिलाओ की राहत से
25. मुद्रा – गुणक किसके बीच अनुपात है?

उत्तर : प्राथमिक मुद्रा तथा कुल मुद्रा की मात्रा

No comments:

Post a Comment