Wednesday 26 April 2017

26 अप्रैल (26 April)

26 अप्रैल (26 April)



26 अप्रैल, 1607 : केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
26 अप्रैल, 1630 : विश्व का पहला समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ। लोज़ नामक इस समाचार पत्र ने विश्व में एक ऐसे उद्योग और पेशे को अस्तित्व प्रदान किया जो इस समय राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण भाग समझा जाता है।
26 अप्रैल, 1654 : ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
26 अप्रैल, 1755 : रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
26 अप्रैल, 1828 : रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
26 अप्रैल, 1841 : भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
26 अप्रैल, 1903 : गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।


26 अप्रैल, 1915 : प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
26 अप्रैल, 1920 : प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का चेन्नई में निधन।
26 अप्रैल, 1926 : जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
26 अप्रैल, 1929 : भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
26 अप्रैल, 1928 : मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर 'मैडम तुसाद प्रदर्शनी' लंदन में दिखाई गई।
26 अप्रैल, 1933 : जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। इस संगठन की स्थापना हिटलर के सेना कमान्डर हरमैन गोरयंग ने की थी गेशटापू का अर्थ सरकार की गुप्त पुलिस होता है। इस संगठन को बनाने का उददेश्य हिटलर या नाज़ीइज़्म के विरोधियों को पकड़ कर मार डालना था।
26 अप्रैल, 1942 : चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत।
26 अप्रैल, 1954 : ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।
26 अप्रैल, 1959 : क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
26 अप्रैल, 1962 : पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
26 अप्रैल, 1964 : ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।
26 अप्रैल, 1966 : 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
26 अप्रैल, 1974 : माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
26 अप्रैल, 1975 : सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
26 अप्रैल, 1980 : स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
26 अप्रैल, 1984 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
26 अप्रैल, 1986 : चेरनोबिलमें परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
26 अप्रैल, 1987 : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ।
26 अप्रैल, 1990 : चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।
26 अप्रैल, 1990 : वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया।
26 अप्रैल, 1993 : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।
26 अप्रैल, 1994 : जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।
26 अप्रैल, 1999 : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
26 अप्रैल, 2004 : ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली ।
26 अप्रैल, 2008 : प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
26 अप्रैल, 2013 : दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।

No comments:

Post a Comment