Thursday 20 April 2017

19 अप्रैल (19 April)

19 अप्रैल (19 April)



19 अप्रैल, 1451 : बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
19 अप्रैल, 1707 : फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपना अधिकांश समय ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बिताया।
19 अप्रैल, 1770 : कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
19 अप्रैल, 1775 : अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
19 अप्रैल, 1807 : मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
19 अप्रैल, 1852 : कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
19 अप्रैल, 1859 : प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तांत्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी दी गई।
19 अप्रैल, 1882 : प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन हुआ।


19 अप्रैल, 1895 : फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
19 अप्रैल, 1910 : हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
19 अप्रैल, 1919 : अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
19 अप्रैल, 1933 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1936 : फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
19 अप्रैल, 1948 : च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
19 अप्रैल, 1950 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
19 अप्रैल, 1970 : ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ। उन्होंने प्रसिद्ध नाटक अनारकली लिखा जिसे उर्दू साहित्य के उत्कृष्ट ड्रामों में गिना जाता है।
19 अप्रैल, 1972 : बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
19 अप्रैल, 1975 : तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
19 अप्रैल, 1989 : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
19 अप्रैल, 1993 : अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
19 अप्रैल, 2011 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।

No comments:

Post a Comment