Friday 24 February 2017

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-3

विज्ञान प्रश्नोत्तरी (Science Questionnaire)-3



1. वृक्षों की आयु किस प्रकार निर्धारित की जाती है?
उत्तर : वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
2. नेत्रदान में दाता की आँख का कौन-सा भाग उपयोग में लाया जाता है?

उत्तर : रेटिना
3. साधारण मानव में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?
 
उत्तर : 46
4. मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्बी होती है?
 
उत्तर : ऊरु (जांघ)
5. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगाई जाती है?
 
उत्तर : ऑक्सीटोसिन
6. परखनली शिशु के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?

उत्तर : शिशु का परिवर्धन परखनली के अन्दर होता है।

7. मानव शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं?

उत्तर : 12
8. किस द्रव के एकत्रित होने पर माँसपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं?
उत्तर :   लैक्टिक एसिड 
9. स्तनधारियों में लाल रुधिर कणिकाओं का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर : अस्थिमज्जा में
10. वाशिंग मशीन का कार्य किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर : अपकेंद्रण
11. न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग होता है?

उत्तर : अंतरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में
12. द्रव बूँद की संकुचित होकर न्यूनतम क्षेत्र घेरने की प्रवृत्ति का कारण होता है?

उत्तर : पृष्ठ तनाव
13. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सदिश राशि है?
 
उत्तर : संवेग
14. जब किसी झील की तली से उठकर वायु का बुलबुला ऊपरी सतह तक आएगा तो उसका आकार?

उत्तर : बढ़ जाएगा
15. अल्फा कण के दो धन आवेश होते हैं, इसका द्रव्यमान लगभग बराबर होता है

उत्तर : 310
16. केल्विन मात्रक में मानव शरीर का सामान्य तापमान है

उत्तर : हीलियम के एक परमाणु के
17. निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है?

उत्तर : रॉकेट प्रौद्योगिकी में
18. निर्वात में प्रकाश की चाल होती है?
 
उत्तर : 3 X 108 मीटर / सेकण्ड
19. निम्न में सदिश राशि कौन-सी है?
 
उत्तर : वेग
20. एक परिशुद्ध घड़ी 3:00 बजे का समय दर्शा रही है। घण्टे की सूई के 135 डिग्री घूमने के बाद क्या समय
होगा?
उत्तर : 7 बजकर 30 मिनट

No comments:

Post a Comment