Sunday 22 September 2019

भारतीय संसद (Indian Parliament)

भारतीय संसद (Indian Parliament)


1. भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : संसद
2. भारतीय संसद का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर : लोकसभा + राज्यसभा + राष्ट्रपति
3. संसद के कितने सदन है?
उत्तर : दो
4. संसद के किस सदन को ‘प्रतिनिधि सभा’ कहा जाता है?
उत्तर : लोकसभा
5. संसद का स्थायी संदन कौन-सा है?
उत्तर : राज्यसभा
6. भारतीय संसद का तीसरा अंग कौन है?
उत्तर : राष्ट्रपति

7. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के मध्य कितना समयांतराल होता है?
उत्तर : 6 माह
8. भारतीय संसद को कौन भंग कर सकता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
9. भारतीय संसद की संप्रभुत्ता किससे प्रतिबंधित है?
उत्तर : न्याय समीक्षा से
10. भारतीय संसद की दोनों की संयुक्त बैठक किस संबंध में होती है?
उत्तर : साधारण विधेयक
11. साधारण विधेयक से संबंधित गतिरोध को दूर करने के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
12. स्वतंत्र भारत में अब तक कितनी बार संयुक्त अधिवेशन हो चुके हैं?
उत्तर : चार बार
13. क्या राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति कभी संयुक्त अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है?
उत्तर : कभी नहीं
14. एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
उत्तर : दो बार
15. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त अधिवेशनों की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष
16. संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
17. संसदीय प्रणाली को कौन-सी प्रथा भारत की देन है?
उत्तर : शून्य काल
18. संसद की कार्यवाही में प्रथम विषय कौन-सा होता है?
उत्तर : प्रश्न काल
19. किस विधेयक को संसद में दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित करना आवश्यक है?
उत्तर : संविधान संशोधन विधेयक
20. सांसदों के वेतन का निर्माण कौन करता है?
उत्तर : संसद
21. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : संघीय सरकार
22. संविधान लागू होने के बाद सर्वप्रथम त्रिशंकु संसद का गठन कब हुआ?
उत्तर : 1989 ई.
23. अस्थायी संसद भारत में कब तक रही?
उत्तर : 17 अप्रैल, 1952 ई.
24. संसद भवन (पार्लियामेंट हाउस) का उद्घाटन कब हुआ?
उत्तर : 1927 ई.
25. संसद भवन (पार्लियामेंट हाउस) का उद्घाटन किसने किया था?
उत्तर : लॉर्ड इरविन
26. भारत की संचित निधि से धन निर्गम पर किसका नियंत्रण होता है?
उत्तर : संसद का
27. राज्यसभा और लोकसभा की संयुक्त बैठक कब होती है?
उत्तर : लोकसभा और राज्यसभा में मतभेद होने पर
28. संसद का निम्न सदन कौन-सा होता है?
उत्तर : लोकसभा
29. संसद का उच्च सदन कौन-सा होता है?
उत्तर : राज्यसभा
30. संसद के किस सदस्य को गैर सरकारी सदस्य कहा जाता है?
उत्तर : मंत्री के अतिरिक्त अन्य सभी सदस्यों को

No comments:

Post a Comment