Tuesday 24 September 2019

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-7

अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी (Economics Questionnaire)-7




 


1. भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक है : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
2. 'इम्पीरियल बैंक' पहले का नाम है : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का
3. पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक है : पंजाब नेशनल बैंक
4. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण हुआ : 1 जनवरी, 1949 ई. में
5. भारत का केंद्रीय बैंक है : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
6. भारत में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल संख्या है : 19
7. एक्सिस बैंक लि. (UTI) का पंजीकृत कार्यालय है : अहमदाबाद में
8. भारत में औद्योगिक वित्त की शिखर संस्था है : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
9. बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) विधेयक पारित हुआ : दिसंबर, 1999 ई. में
10. भारत में कुल मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज हैं : 24


11. वह दर, जिस पर वाणिज्यिक बैंक RBI से अल्पकालीन ऋण प्राप्त करते हैं, कहलाता है : रेपो दर
12. अल्पकालिक साख एवं दीर्घकालिन साख उपलब्ध कराने वाला संगठन है : क्रमश: मुद्रा बाजार एवं पूंजी बाजार
13. भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की सबसे अधिक शाखाएं हैं : उत्तर प्रदेश में
14. बैंकों में ग्राहक सेवा सुधारने के लिए सुझाव देने वाली समिति है : गोइपोरिया समिति
15. शेयर घोटाला की जांच के लिए गठित समिति थी : जानकीरमन समिति
16. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना हुई : अप्रैल, 1988 ई. में
17. 'BSE-200' शेयर मूल्य सूचकांक है : मुंबई (भारत) का
18. HDFC बैंक तथा IDBI बैंक का मुख्यालय है : क्रमश: मुंबई और इंदौर
19. ICICI बैंक तथा भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय स्थित है : क्रमश: बड़ौदा तथा मुंबई में
20. 'भारतीय पर्यटन वित्त निगम' की स्थापना की : 1989
21. सरकार ने पुन: 6 बड़े व्यापारिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया : 15 अप्रैल 1980 ई. को
22. 'न्यू बैंक ऑफ इंडिया' का पंजाब नेशनल बैंक का विलय हुआ : 4 सितंबर 1993 ई. को
23. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुद्रा विनिमय दर निश्चित की जाती है : मुद्रा आपूर्ति और मांग द्वारा
24. भारत में सबसे पहले पत्र-मु्द्रा का चलन हुआ था : 1806 ई. में ।
25. भारत के सार्वजनिक ऋण प्रचालनों को संचालित करता है : RBI

No comments:

Post a Comment