Saturday 22 April 2017

22 अप्रैल (22 April)

22 अप्रैल (22 April)



22 अप्रैल, 1500 : पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
22 अप्रैल, 1517 : तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
22 अप्रैल, 1521 : फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
22 अप्रैल, 1666 : मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
22 अप्रैल, 1673 : न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
22 अप्रैल, 1760 : वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
22 अप्रैल, 1792 : अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
22 अप्रैल, 1837 : दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
22 अप्रैल, 1870 : रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।


22 अप्रैल, 1895 : क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
22 अप्रैल, 1901 : इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
22 अप्रैल, 1904 : अमरीका के भौतिकशास्त्री और परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपेन हाइमर का जन्म हुआ।
22 अप्रैल, 1905 : रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
22 अप्रैल, 1906 : यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
22 अप्रैल, 1914 : प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा जन्म।
22 अप्रैल, 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
22 अप्रैल, 1921 : स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
22 अप्रैल, 1924 : रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
22 अप्रैल, 1926 : पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
22 अप्रैल, 1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
22 अप्रैल, 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
22 अप्रैल, 1948 : अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
22 अप्रैल, 1952 : भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का जन्म।
22 अप्रैल, 1954 : तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
22 अप्रैल, 1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
22 अप्रैल, 1961 : अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या का दी।
22 अप्रैल, 1963 : देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
22 अप्रैल, 1966 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
22 अप्रैल, 1970 : बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
22 अप्रैल, 1970 : पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया।
22 अप्रैल, 1977 : आॅप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
22 अप्रैल, 1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
22 अप्रैल, 1992 : मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
22 अप्रैल, 1993 : इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
22 अप्रैल, 2002 : पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
22 अप्रैल, 2004 : उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।
22 अप्रैल, 2005 : बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
22 अप्रैल, 2006 : इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
22 अप्रैल, 2008 : रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित।
22 अप्रैल, 2010 : लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
22 अप्रैल, 2012 : लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
22 अप्रैल, 2015 : उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।

No comments:

Post a Comment