Saturday 26 June 2021

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-3

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-3


    1. पैट्रोलियम परिशोधन के पश्चात् पैराफिन प्राप्त होता है जिसे 'ब्यापारिक वैसलीन' भी कहा जाता है।
    2. हाइड्रोकार्बन का प्राकृतिक स्त्रोत कच्चा तेल है।
    3. तड़ितचालक लोहे से निर्मित होते हैं।
    5. रम नामक शराब शीरा से बनायी जाती है।
    6. कैप्सूल का आवरण स्टार्च का बना होता है।
    7. भारत में विकसित स्टेनलैस स्टील में मैंगनीज और क्रोमियम होता है।
    8. क्वार्ट्ज कैल्सियम सिलिकेट का बना होता है इसमें सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी पाये जाते है।
    9. प्रथम विश्व युद्व में मस्टर्ड गैस का प्रयोग एक रासायनिक आयुध के रूप में किया गया था ।
    10. हाइड्रोजन सबसे अच्छा ईधन है क्याकि इसका उष्मीय मान सर्वाधिक होता है एवं इसका अवशेष भी सबसे कम होता है परिणामस्वरूप ये सबसे कम पर्यावरणीय प्रदूषण करता है।
    11. क्लोरोपिक्रिन को अश्रु गैस कहते हैं।
    12. अम्लीय बर्षा के लिए सल्फर डाईऑक्साइड गैस उत्तरदायी होती है।
    13. वायु को सबसे अधिक प्रदूषित कार्बनमोनोक्साइड करता है कार्बनमोनोक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर उसे ऑक्सीजन अवशोषण के अयोग्य बनाती है। इसलिये इसका वातावरण में इसका पाया जाना खतरनाक होता है।
    14. सभी गैसें निम्न दाब और उच्च ताप पर आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है।
    15. अधूरे प्रज्वलन के कारण मोटर कार एवं सिगरेट से निकलने वाली रंगहीन गैस कार्बनमोनोआक्साइड होती है।
    16. सेप्टिक टैंक से निकलने वाली गैसों के मिश्रण में मुख्यतः अमोनिया गैस होती है।
    17. तापमान बढाने से द्रवों की श्यानता (विस्कासिटी) घटती है एवं तापमान बढाने से गैसों की श्यानता बढती है।
    18. ग्लोबल वार्मिंग के लिए कार्बनडाइऑक्साइड गैस अधिक जिम्मेदार है।
    19. शीतल पेयों , जैसे कोला में , पर्याप्त मात्रा कैफीन की होती है।
    20. ध्वनि के पुनरूत्पाद (रिप्ले) के लिए सीडी आडियो प्लेयर में लेजर बीम को प्रयोग किया जाता है।
    21. साधारण बिजली के बल्ब का अपेक्षाकृत अल्पजीवन होता है क्योंकि फिलामेंट का तार एकसमान नही होता तथा बल्ब पूर्ण रूप से निर्वातित नही किया जा सकता ।
    22. एट्रोपीन औषधि का उपयोग हृदय की तकलीफ कम करने में किया जाता है। ईथर का प्रयोग स्थानीयसंज्ञाहरण (लोकल एनेस्थेसिया) में प्रयोग होता है। नाइटोग्लिसीरीन तार विस्फोटन में प्रयोग की जाती है। पाइरेथ्रियन का उपयोग मच्छरों के नियन्त्रण के लिए किया जाता है ।
    23. काँच पर हीरे तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से खरोंचा या लिखा जा सकता है।
    24. बुलेट प्रूफ पदार्थ बनाने के लिए पॉलिकार्बोनेटस के बहुलक प्रयुक्त होते है।
    25. बादलों के वायुमण्डल में तैरने का कारण उनका कम घनत्व का होना है।
    26. ठण्डे देशों में पारे के स्थान पर एल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरियता दी जाती है क्योकि एल्कोहल का हिमांक पारे से कम होता है।
    27. कैल्सियम कार्बोनेट दन्त पेस्ट का एक अवयव होता है।
    28. प्रकाश-रसायनी धूम-कोहरे के बनने के समय नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्पन्न होती है।
    29. कैल्सियम सल्फेट की उपस्थिति जल को कठोर बना देती है और यह पीने योग्य नही होता है।
    30. क्लोरोफोर्म गैस प्रकाश की उपस्थिति में जहरीली फॉस्जीन गैस बन जाती है।
    31. रक्त का पी0एच0 मान 7.4 होता है।
    32. रसायन प्रयोगशाला में उपयोग में लाया जाने वाला लिटमस शैक से प्राप्त होता है।
    33. यूरिया - अमोनियम नाइट्रेट - अमोनियम क्लोराइड - अमोनियम सल्फेट में नाइट्रोजन की मात्रा घटते क्रम (अवरोही क्रम) में है।
    34. पोर्टलैण्ड सीमेंट का अविष्कार जोसफ अस्पडीन ने किया था ।
    35. रबड़ को कठोर बनाने के लिए उसमें कार्बन मिलाया जाता है। इससे ट्यूब टायर बनाये जाते है।
    36. बेरियम तथा स्ट्रांशियम प्रकृति में मुक्त रूप में नही पाए जाते हैं।
    37. सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति में प्लास्टर ऑफ पेरिस की स्थापन दर में वृद्वि होती है।
    38. सीमेंट में जिप्सम का योग उसकी स्थापन दर को मंद करने के लिए किया जाता है।
    39. नियोप्रीन जोकि एक संश्लिष्ट रबड़ है, टू-क्लोरोब्यूटाडीन से बनती है।
    40. सिलिकन चतुः-संयोजकता रखता है।
    41. लाल फास्फोरस एक मोमी ठोस है जबकि सफेद फास्फोरस अक्रिस्टलीय है। लाल फास्फोरस गन्धहीन होता है जबकि सफेद फास्फोरस लहसुन गंध देता है।
    42. अमोनियम सल्फेट एक उर्वरक है, सोडियम परआयोडेट एक आक्सीकारक है, मैग्नीज डाइआक्सॉइड शुष्क सेल में प्रयुक्त होता है।
    43. सिंदूर में पारा मिला होता है , चिली साल्टपीटर सोडियम से सम्बधित है, फ्लोरस्पार कैल्सियम से सम्बधित है, कैलामाइन जिंक से सम्बधित है।
    44. हाइड्रोजन ब्रम्हाण्ड में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है , ऑक्सीजन पृथ्वी में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है, नाइट्रोजन वायुमण्डल में प्रचुरता से पाया जाने वाला तत्व है।
    45. नाइट्रोजन वनस्पति एवं जन्तु प्रोटीन का मुख्य घटक है ।
    46. क्रिस्टलीकरण के द्वारा ठोस का शुद्वीकरण करके पुनः ठोस बना लिया जाता है। उर्ध्वपातन के द्वारा कपूर को अलग किया जाता है। आसवन विधि के द्वारा द्रव का शुद्वीकरण किया जाता है। क्रोमैटोग्राफी में अधिशोषण प्रक्रिया बनायी जाती है।
    47. मैग्निशियम का अयस्क डोलोमाइट है तथा कैल्सियम का अयस्क लाइमस्टोन है।
    48. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली क्रिया को 'पायरोलाइसिस' कहते हैं।
    49. ठोस ईंधन का गैसीय ऊर्जा संवाहक में स्थानान्तरण को गैसीकरण कहते हैं।
    50. ठोस कार्बनिक वर्ज्य का द्रव ईंधन में सीधा स्थानान्तरण बायोगैस कहलाता है।

      No comments:

      Post a Comment