Saturday 10 June 2017

भारतीय इतिहास GK (Indian History GK)-3

भारतीय इतिहास GK (Indian History GK)-3


1. प्राचीन काल में प्रमुख शिक्षा केन्द्र नालन्दा के अवशेष बिहार राज्य में मिले है।
2. महाभारत के भीष्म पर्व में सर्वप्रथम भागवत धर्म का उल्लेख किया गया है।
3. महात्मा बुध्द को महानिर्वाण कुशीनगर में प्राप्त हुआ था।
4. बौध्द साहित्य मुख्य रूप से पाली भाषा में लिखा गया है।
5. अजन्ता की गुफांए महाराष्ट्र में स्थित है।
6. लोथल में ईटों से बना पक्का नौका घाट मिला है, खम्भात की खाड़ी से नहर द्वारा जुड़ा हुआ था।ण्
7. महाबलीपुरम के रथ मन्दिरों का निर्माण नहरसिंह वर्मन प्रथम ने करवाया था।
8. प्राचीन काल में पूर्वी तट पर स्थित ताम्रलिपि नामक बन्दरगाह से सुमात्रा जावा चीन आदी से व्यापार होता था।
9. आगरा नगर की स्थापना सिकन्दर लोदी ने की थी।
10. अयुर्वेद का विद्वान एवं चिकित्सक धन्वंतरि चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में था।
11. याज्ञवल्क्य ने सर्वप्रथम स्त्रियों के सम्पत्तिा सम्बन्धी अधिकारों की वकालत की थी।
12. बृहस्पति एवं नारद ने कन्या को पुत्र के समान माना था।


13. विजय नगर राज्य में क्षत्रिय वर्ग नहीं था।
14. कालिकट विजय नगर का प्रमुख बन्दरगाह था।
15. मध्य एशिया और चीन में धर्म प्रचार का श्रेय कनिष्क को था।
16. कनिष्क के सिक्कों पर बौध्द चिन्ह अंकित था।
17. कुषाण राजाओं को देवपुत्र कहा गया है।
18. नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमारगुप्त ने की थी। इस विश्वविद्यालय को ऑक्सफोर्ड ऑफ महायान बौध्द कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय को 12 वीं शताब्दी में मुहम्मद गौरी के सेनापति मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने नष्ट कर दिया था।
19. खिलजी शासक अफगान न हो कर तुर्क थे।
20. इक्ता भूमि का वह डुकड़ा था, जो राजकीय अधिकारियों को उनके नकद वेतन के एवज में दिया जाता था। इस भुमि से हाने वाली आय उस अधिकारी के वेतन के बराबर होती थी।
21. खालसा भूमि का सुल्तान की भूमि को कहते थे। उससे होने वाली आय सुल्तान के लिये सुरक्षित थी।
22. सिकन्दर लोदी ने अपनी राजधानी दिल्ली से हटाकर आगरा को बना ली थी।
23. अलाउद्दीन प्रथम दिल्ली सुल्तान था जिसने भूमि कर के निर्धारण के लिये भूमि की माप प्रारम्भ की।
24. अलाउद्दीन प्रथम दिल्ली सुल्तान था जिसने प्रशासनिक एवं राजनैतिक मामलों में उलमाओं की उपेक्षा की।
25.. मंगोलों का नेता चंगेज खाँ स्वयं को ईश्वर का अभिशाप कहता था।
26. अनेक विजयों को प्राप्त कर अलाउद्दीन खिलजी ने सिकन्दर द्वितीय की उपाधि ग्रहण की।
27. जियाउद्दीन बरनी ने फतवा-ए-जहाँदारी तथा तारीख-ए-फिरोजशाही नामक ग्रन्थों की रचना फिरोज शाह तुगलक के काल में की थी।
28. कुरान के नियमानुसार फिरोज शाह तुगलक ने केवल चार कर - खराज,खम्स ,जजिया और जकात लागू किये थे।
29. बलबन प्रथम सुल्तान था। जिसने पृथक सैन्य विभाग की स्थापना की थी।
30. जौहर का विवरण प्रथम विवरण अमीर खुसरो ने 1301 ई. में दिया है।

No comments:

Post a Comment