Saturday 13 May 2017

12 मई (12 May)

12 मई (12 May)




12 मई, 1459 : राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
12 मई, 1666 : 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
12 मई, 1689 : इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
12 मई, 1797 : फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
12 मई, 1835 :
चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
12 मई, 1847 : विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
12 मई, 1890 : ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच की शुरूआत हुई। यॉर्कशायर ने ग्लूस्टरशायर काे आठ विकेट से हराया। जॉर्ज उलयेट ने पहला शतक लगाया।


12 मई, 1902 : पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
12 मई, 1908 : जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
12 मई, 1915 : क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
12 मई, 1925 : उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
12 मई, 1926 : हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
12 मई, 1942 : आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
12 मई, 1965 : इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
12 मई, 1997 : रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 मई, 2003 : सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत हुई।
12 मई, 2007 : पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत हुई, 100 से अधिक घायल हुए।
12 मई, 2008 : चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment