Tuesday 14 February 2017

विज्ञान GK (Science GK)-003

विज्ञान GK (Science GK)-003


1. विज्ञान में तत्व (Element) से क्या तात्पर्य होता है? 
उत्तर : तत्व वे पदार्थ होते हैं जिनका निर्माण एक ही प्रकार के परमाणुओं से किया जाता है (यानि वे शुद्ध पदार्थ होतेहैं। यह भी कहा जा सकता है कि तत्वों का निर्माण ऐसे परमाणुओं (atoms) से किया जाता है जिनकेन्यूक्लियस (Nucleus) या नाभिक में प्रोटॉनों (Protons) की समान संख्या होती है। तत्वों को उनकीपरमाणु संख्या (Atomic Numbers) से पहचाना व वर्गीकृत किया जाता है)

2. तत्वों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण गुण क्या होता है?

 उत्तर : तत्वों को ना तो रासायनिक रूप से तोड़ा जा सकता है तथा न ही दो या दो से अधिक पदार्थों से उनकानिर्माण किया जा सकता है

3. हमारे आस-पास पाए जाने वाले तत्वों के प्रमुख उदाहरण क्या हैं?
 
उत्तर : हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, ताँबा, लोहा व यूरेनियम तत्वों के प्रकार हैं (तत्वों को उनकी विशिष्ट परमाणु संख्यासे जाना जाता है – जैसे हाइड्रोजन 1, ऑक्सीज़न 8, ताँबा 29, लोहा 26 तथा यूरेनियम 92)


4. अभी तक मानव को कुल कितने तत्वों का ज्ञान हुआ है?

उत्तर : 118

5. मनुष्य द्वारा ज्ञात किया गया 118वाँ तथा सबसे नया तत्व कौन सा है?
 
उत्तर : यूननोक्टियम (Ununoctium) – (जिसका पता लगाने के बारे में आधिकारिक घोषणा 2006 में की गईथी)

6. मनुष्य को ज्ञात तवों में से कितने प्राकृतिक अवस्था (Natural State) में पाए जाते हैं?

 उत्तर : 98 (उल्लेखनीय है कि रसायनशास्त्र की अवर्त्त सारणी (Periodic Table) में दिए गए प्रथम 98 तत्वप्राकृतिक अवस्था में पाए जाते हैं जबकि उनके बाद के तत्व रासायनिक तत्व हैं जिनका निर्माण कुछविशिष्ट रासायनिक क्रियाओं के दौरान होता है। इसलिए ऐसे तत्वों को मानव-निर्मित अथवा सिंथेटिक तत्वकहा जाता है)

7. प्राकृतिक अवस्था में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख तत्व कौन से हैं? 

उत्तर :  हाइड्रोजन, हीलियम, स्वर्ण, चाँदी, ताँबा, निकल, ऑक्सीज़न, यूरेनियम, इत्यादि।

8. मानव द्वारा निर्मित प्रथम दो मानव-निर्मित अथवा सिंथेटिक तत्व कौन से थे? 

उत्तर : आइंस्टेनियम (Einsteinium) और फेर्मियम (Fermium) – (आइंस्टेनियम और फेर्मियम का निर्माण1952 में किए गए प्रथम हाइड्रोजन बम के परीक्षण विस्फोट के बाद उत्पन्न रासायनिक मलबे से किया गयाथा)

9. मनुष्य द्वारा निर्मित तत्व (यानि सिंथेटिक तत्वों) के कुछ उदाहरण दीजिए? 

उत्तर :  आइंस्टेनियम (Einsteinium), फेर्मियम (Fermium), मेण्डेलीवियम (Mendelevium), कॉपरनीसियम(Copernicium), यूननोक्टियम (Ununoctium), इत्यादि

10. सिंथेटिक तत्वों की प्रमुख विशेषता क्या होती है? 

उत्तर : ये तत्व प्राकृतिक अवस्था में नहीं पाए जाते हैं, इनका निर्माण प्रयोगशाला में नियंत्रित परिस्थितियों मेंहोता है तथा इनका जीवन काल अत्यंत अस्थिर होता है (कुछ सिंथेटिक तत्वों का जीवन-काल कुछ सेकेण्डका ही होता है)

11. हमारे ब्रह्माण्ड में सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

उत्तर : हाइड्रोजन – Hydrogen (उसके बाद क्रमश: हीलियम, ऑक्सीज़न और कॉर्बन की मात्रा पाई जाती है)

12. पृथ्वी पर सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

उत्तर :  लौह या लोहा (Iron)

13. पृथ्वी की ऊपरी सतह (भूपर्पटी या क्रस्ट- Crust) में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

उत्तर : ऑक्सीज़न (Oxygen)

No comments:

Post a Comment