Thursday 16 February 2017

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-009

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-009


1. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है ?
उत्तर : सतलुज
2. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर :
32,87,263 वर्ग कि.मी.
3. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था ? 
उत्तर : 6 अगस्त 1945 को
4. राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है ? 
उत्तर : संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य
5. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ? 
उत्तर : धर्मवीर
6. उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है ? 
उत्तर : देशांतर रेखा

7. महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की ? 
उत्तर : 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा
8. भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है ? 
उत्तर : चावल
9. थल सेना दिवस कब मनाया जाता है ? 
उत्तर : 15 जनवरी
10. राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित हैं ? 
उत्तर : जैन धर्म
11. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ? 
उत्तर : महानदी
12. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई ? 
उत्तर : शाहजहाँ
13. शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौनसा है ? 
उत्तर : अशोक चक्र
14. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ? 
उत्तर : करनाल (हरियाणा)
15. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है ? 
उत्तर : धर्मचक्रप्रवर्तन
16. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ? 
उत्तर : 8 अक्टूबर
17. 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए ? 
उत्तर : पानीपत (हरियाणा)
18. हाल ही में किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है ? 
उत्तर : आंध्रप्रदेश
13. भारत के पश्चिमी तट पर कौनसा सागर है ? 
उत्तर : अरब सागर
14. UNESCO (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ है ? 
उत्तर : पेरिस (फ्रांस)
15. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ? 
उत्तर : 1995 में
16. शिक्षा की किंडरगार्टन पद्यति किसकी देन है ? 
उत्तर : फ्रोबेल
17. NCERT की स्थापना कब हुई ? 
उत्तर : 1961 में
18. तानसेन किसके दरबार में संगीतज्ञ था ? 
उत्तर : अकबर
19. कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा ? 
उत्तर : बैरम खा
20. पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है ? 
उत्तर : सितार
21. ‘पैनल्टी कार्नर’ का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर : हॉकी
22. उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है ?
उत्तर : पश्चिमी विक्षोभ
23. देवधर ट्राफी का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर : क्रिकेट
24. रूस की मुद्रा कौनसी है ?
उत्तर : रुबल
25. सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बंदरगाह कौनसी थी ? 
उत्तर : लोथल
26. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे ? 
उत्तर : ऋषभदेव
27. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ ? 
उत्तर : लुम्बिनी जो नेपाल में है
28. भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे ? 
उत्तर : 24वें
29. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है ? 
उत्तर : प्रतिभा पाटिल
30. कटक किस नदी पर बसा है ? 
उत्तर : महानदी
31. बाइनरी भाषा में कितने अक्षर होते हैं ? 
उत्तर : 2
32. LAN का विस्तार क्या होगा ? 
उत्तर : Local Area Network
33. गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
उत्तर :  कुशीनगर में
34. गोवा पुर्तगाली शासन से कब आजाद हुआ ? 
उत्तर : 1961
35. बक्सर का युद्ध कब हुआ जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों का बंगाल, बिहार और ओड़िसा पर अधिकार हो गया था ? 
उत्तर : 1764 में
36. रेगुलेटिंग एक्ट कब लागु हुआ ? 
उत्तर : 1773 में
37. 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने मुगल बादशाह बहादुरशाह जफ़र को कैद करके कहाँ भेजा ? 
उत्तर : बर्मा (म्यानमार)
38. गाँधी जी दक्षिणी अफ्रीका से भारत कब लौटे ? 
उत्तर : 9 जनवरी 1915
39. भारत की पहली बोलती फिल्म कौनसी थी ? 
उत्तर : आलमआरा
40. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ? 
उत्तर : सातवाँ
41. भारत की स्थलीय सीमा कितनी है ? 
उत्तर : 15200 कि.मी.
42. भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है ? 
उत्तर : 2933 कि.मी.
43. तिरंगे झंडे को संविधान सभा ने कब राष्ट्रीय झंडे के रूप में अपनाया ? 
उत्तर : 22 जुलाई 1947 को
44. ‘जन-गण-मन’ को संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब घोषित किया ? 
उत्तर : 24 जनवरी, 1950 को
45. ‘खुदा बक्श’ पुस्तकालय कहाँ है ? 
उत्तर : पटना
46. 1784 में कोलकाता में किसने ‘एशियाटिक सोसाइटी’ की स्थापना की थी ? 
उत्तर : विलियम जोन्स
47. बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया ? 
उत्तर : 1969 में
48. किस संविधान संशोधन द्वारा 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया? 
उत्तर : 86वां
49. किस मौलिक अधिकार को 44वें संविधान संशोधन द्वारा हटा दिया गया ? 
उत्तर : संपत्ति का अधिकार
50. 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है ? 
उत्तर : कर्क रेखा

No comments:

Post a Comment