Monday 5 July 2021

भारत का भूगोल (Indian Geography)

भारत का भूगोल (Indian Geography)




1. वृहद हिमालय की दूसरी चोटियों के क्या नाम हैं?
उत्तर : कंचनजंघा, मकालू, धौल्लागिरी, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, नंदादेवी।
2. नंदादेवी चोटी किस राज्य में आती है?
उत्तर : उत्तराखंड।
3. नंदादेवी चोटी किस हिमालय का हिस्सा है?
उत्तर : कुमायुं हिमालय।
4. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
उत्तर : कंचनजंघा।
5. कंचनजंघा चोटी कहां स्थित है?
उत्तर : सिक्कम और नेपाल की सीमा पर।
6. भारत का सबसे ऊंचा शिखर कौन है?
उत्तर : माउंट- K2 । इसे गॉडविन ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है।
7. माउंट- K2 कहां स्थित है?
उत्तर : कराकोरम श्रेणी में (पाक-अधिकृत कश्मीर)।
8. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणियों का विस्तार भारत में कहां है?
उत्तर : मुख्य हिमालय के दक्षिण में।
9. हिमाचल श्रेणियों की औसत ऊंचाई कितनी है?
उत्तर : 3700-4500 मीटर।
10. हिमाचल श्रेणियों में मुख्य रूप से कौन-सी श्रेणियां शामिल हैं?
उत्तर : पीर पंजाल, धौल्लाधर, नागटिब्बा, महाभारत इत्यादि।
11. भारत का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है?
उत्तर : 11 प्रतिशत।
12. भारत का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी है?
उत्तर : 18 प्रतिशत।
13. भारत का कितना प्रतिशत भाग पठारी है?
उत्तर : 28 प्रतिशत।
14. कितना प्रतिशत भाग मैदानी है?
उत्तर : रतिशत।
15. भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां आज हिमालय पर्वत है वहां पहले क्या था?
उत्तर : टेथिस सागर।
16. हिमालय की उत्पत्ति का सिद्धांत क्या है?
उत्तर : प्लेट विवर्तणिकी।
17. हिमालय पर्वतश्रेणी को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर : तीन (A. वृहद हिमालय या हिमाद्री, B. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणी, C. शिवालिक या बाह्य हिमालय)।
18. वृहद हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है?
उत्तर : 6000 मीटर।
19. विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटियां किस श्रेणी में पाई जाती हैं?
उत्तर : वृहद हिमालय।
20. वृहद हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
उत्तर : माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा)।
21. शिमला, मसूरी, नैनीताल, चकराता, रानीखेत, दार्जलिंग हिमालय के किस श्रेणी में स्थित हैं?
उत्तर : हिमाचल श्रेणी या लघु हिमालय।
22. बुगयाल और मर्ग किसे कहा जाता है?
उत्तर : लघु हिमालय के ढाल पर छोट-छोटे घास के मैदान को कश्मीर मर्ग कहते हैं और उत्तराखंड में बुगयाल।
23. सोगमर्ग और गुलमर्ग कहां है?
उत्तर : कश्मीर।
24. हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी कौन-सी है?
उत्तर : शिवालिक या बाह्य हिमालय।
25. शिवालिक श्रेणी की औसत ऊंचाई कितनी है?
उत्तर : 600-1500 मीटर।
26. शिवालिक में मिट्टी और कंकड़ के बने ऊंचे मैदानों को क्या कहते हैं?
उत्तर : पश्चिम में दून (देहरादून) और पूर्व द्वार (हरिद्वार)।
27. जास्कर और लद्दाख श्रेणी कहां स्थित है?
उत्तर : कश्मीर।
28. जास्कर और लद्दाख श्रेणी के बीच कौन-सी नदी बहती है?
उत्तर : सिंधु।
29. भारत की सबसे गहरी गार्ज का निर्माण कहां होता है?
उत्तर : बुंजी नामक स्थान पर।
30. जम्मू-कश्मीर में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत श्रेणियों का क्रम क्या है?
उत्तर : कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीर पंजाल।
31. पटकाई, लुसाई, गारो, खासी, जयंतिया, बरैल और निकिर पर्वतश्रेणी कहां स्थित है?
उत्तर : मेघालय (पूर्वी राज्यों में)।
32. अरावली पर्वत की लंबाई कितनी है?
उत्तर : 1100 मीटर।
33. अरावली पर्वत कहां से कहां तक फैला है?
उत्तर : दिल्ली से अहमदाबाद तक।
34. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत-श्रेणी कौन-सी है?
उत्तर : अरावली।
35. अरावली का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?
उत्तर : गुरुशिखर।
36. गुरुशिखर कहां स्थित है?
उत्तर : माउंटआबू की पहाड़ी पर 1722 मीटर।
37. पीपली घाट दर्रा कहां स्थित है?
उत्तर : अरावली।
38. अरावली की पश्चिम की ओर से कौन-सी नदी निकलती है?
उत्तर : माही और लूनी।
39. लूनी नदी कहां जाकर गायब हो जाती है?
उत्तर : कच्छ के रण में।
40. अरावली के पूर्व की ओर कौन-सी नदी निकलती है?
उत्तर : बनास नदी।
41. वैसी नदी जो जमीन में ही लुप्त हो जाती है क्या कहलाती है?
उत्तर : द रिवर ऑफ इफमेरल (The river of Ephemeral)।
42. किस पहाड़ी को पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट की मिलनस्थली कहते हैं?
उत्तर : नीलगिरी।
43. नीलगिरी का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?
उत्तर : डोडाबेट्टा (2623 मी)।
44. नीलगिरी की पहाड़ी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : तमिलनाडु।
45. मालवा का पठार किस राज्य में है?
उत्तर : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़।
46. मालवा के पठार से कौन-सी नदी निकलती है?
उत्तर : चंबल और बेतवा।
47. विंध्याचल का पठार किस राज्य में है?
उत्तर : झारखंड, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़।
48. कौन-सी पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है?
उत्तर : विंध्याचल पर्वतमाला।
49. विंध्याचल का पठार किन चट्टानों का बना है?
उत्तर : परतदार चट्टान।
50. मैकाल पठार कहां स्थित है?
उत्तर : छत्तीसगढ़।
51. मैकाल पहाड़ी का सर्वोच्च शिखऱ कौन-सा है?
उत्तर : अमरकंटक (1036 मी.)।
52. मैकाल के पठार से कौन-सी नदी निकलती है?
उत्तर : नर्मदा, सोन, महानदी।
53. नर्मदा का उद्गम स्थल क्या है?
उत्तर : अमरकंटक।
54. छोटानागपुर का पठार किस मैदान का उदाहरण है?
उत्तर : सम्प्राय मैदान।
55. छोटानागरपुर का पठार कहां स्थित है?
उत्तर : रांची।
56. भारत का रूर किसे कहा जाता है?
उत्तर : छोटानागपुर पठार।
57. सतपुड़ा की पहाड़ियां कहां स्थित हैं?
उत्तर : मध्यप्रदेश।
58. सतपुड़ा की पहाड़ियां किन चट्टानों से बनी है?
उत्तर : ज्वालामुखी चट्टान।
59. सतपुड़ा की पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी का क्या नाम है?
उत्तर : धूपगढ़ (1350 मीटर)।
60. धूपगढ़ किस पर्वत पर स्थित है?
उत्तर : महादेव।
61. ताप्ती नदी कहां से निकलती है?
उत्तर : सतपुड़ा की पहाड़ियों से।
62. गुजरात के सौराष्ट्र में कौन-सी पहाड़ियां मिलती हैं?
उत्तर : गिर की पहाड़ियां।
63. एशियाई सिंहों का बसेरा कहां है ?
उत्तर : गिर।
64. भारत का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है?
उत्तर : दक्कन का पठार (महाराष्ट्र)।
65. दक्कन का पठार किन चट्टानों का बना है?
उत्तर : ज्वालामुखीय बेसाल्ट चट्टानें।
66. दक्कन के पठार के पश्चिमी हिस्से में कौन-सी पहाड़ी है?
उत्तर : सहयाद्रि की पहाड़ी।
67. सहयाद्रि की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
उत्तर : काल्सुबाई।
68. दक्कन के पठार के पूर्वी हिस्से को क्या कहा जाता है?
उत्तर : विदर्भ।
69. धारवाड़ का पठार किस राज्य में है?
उत्तर : कर्नाटक।
70. बाबाबुदन की पहाड़ी और ब्रह्मगिरी की पहाड़ी कहां स्थित है?
उत्तर : धारवाड़ के पठार के पश्चिमी भाग में।
71. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
उत्तर : अनैमुदि (ऊंचाई-2696 मी.)।
72. आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के तटीय भाग में कौन-सी पहाड़ी पाई जाती है?
उत्तर : महेंद्रगिरी की पहाड़ी।
73. भाबर प्रदेश का अर्थ क्या है?
उत्तर : ऐसे जगहों का निर्माण हिमालयी नदियों द्वारा लाई गई बंजरी (कंकड़-पत्थर) के निक्षेपण से हुआ है।
74. शिवालिक का जलोढ़ पंख किसे कहते हैं?
उत्तर : भाबर प्रदेश।
75. तराई प्रदेश का तात्पर्य क्या है?
उत्तर : यह निम्न समतल मैदान है जहां नदियों का पानी बहकर दलदली क्षेत्रों का निर्माण करता है। इसका विस्तार भाबर प्रदेश के ठीक दक्षिण में है।
76. बांगर प्रदेश का मतलब क्या है?
उत्तर : ऐसे जगहों का निर्माण नदियों द्वारा लाई की पुरानी जलोढ़ मिट्टी से होती है।
77. गंगा-यमुना का दोआब और सतलज का मैदान किस प्रदेश के उदाहरण हैं?
उत्तर : बांगर प्रदेश।
78. खादर प्रदेश का अर्थ क्या है?
उत्तर : यह नवीन जलोढ के जमा होने से बना है। इसकी उर्वरा शक्ति सबसे ज्यादा होती है।
79. किस प्रदेश की उर्वरा शक्ति अधिक होती है?
उत्तर : खादर प्रदेश।
80. तटीय मैदानों का विस्तार कहां है?
उत्तर : प्रायद्वीपीय पर्वत श्रेणी तथा समुद्र तट के बीच।
81. सूरत से कन्याकुमारी तक किन मैदानों का विस्तार है?
उत्तर : पश्चिम तटीय मैदान।
82. मालाबार किसे कहते हैं?
उत्तर : पश्चिमी तट।
83. कयाल किसे कहते हैं?
उत्तर : पश्चिमी तट पर कुछ ब्लैक वाटर पाए जाते हैं जिन्हें केरल में कयाल कहते हैं।
84. बेम्बद एवं अष्टमुडी किससे संबंधित हैं?
उत्तर : कयाल।
85. ब्लैक वाटर (पश्चजल) क्या है?
उत्तर : एक प्रकार का लैगून।
86. लैगून क्या होता है?
उत्तर : समुद्र क्षेत्र में तटीय इलाकों का पानी सूखी जमीन में घुस जाता है और इसके किनारों पर धीरे-धीरे बालू जमने से यह जलीय भाग समुद्र से अलग हो जाता है । इसी जलीय आकृति को लैगून कहते हैं।
87. तमिलनाडु का पूर्वी तट क्या कहलाता है?
उत्तर : कोरोमंडल तट।
88. गोदावरी और महानदी के बीच का पूर्वी तटीय मैदान किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : उत्तरी सरकार।
89. पूर्वी तटीय मैदान कहां से कहां तक फैला है?
उत्तर : पूर्वी घाट एवं समुद्री तट के बीच स्वर्णरेखा नदी से कन्याकुमारी तक।
90. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहां स्थित है?
उत्तर : बंगाल की खाड़ी।
91. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का क्या नाम है जो अंडमान-निकोबार में स्थित है?
उत्तर : बैरन।
92. नारकोण्डम सुषुप्त ज्वालामुखी किस द्वीप में है?
उत्तर : अंडमान-निकोबार।
93. कौन-सा चैनल अंडमान को निकोबार से अलग करता है?
उत्तर : 10 चैनल।
94. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट कहां स्थित है?
उत्तर : ग्रेट निकोबार।
95. सैडलपीक किसकी सबसे ऊंची चोटी है?
उत्तर : अंडमान-निकोबार।
96. केंद्र शासित प्रदेश का सबसे बड़ा बंदरगाह (पत्तन) कहां है?
उत्तर : पोर्ट ब्लेयर (द. अंडमान)।
97. लक्षद्वीप कहां स्थित है?
उत्तर : अरब सागर।
98. लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं?
उत्तर : 36।
99. लक्षद्वीप किससे बने हैं?
उत्तर : प्रवाल भित्ति (Coral Reef)।
100. मन्नार की खाड़ी में भारत और श्रीलंका के बीच कौन-सा द्वीप स्थित है?
उत्तर : पम्बन।
101.बांग्लादेश और भारत की सीमा पर कौन-सा द्वीप स्थित है?
उत्तर : न्यू मूर द्वीप।

No comments:

Post a Comment