Sunday 27 June 2021

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-1

जीव विज्ञान के तथ्य (Facts of Biology)-1

  1. इण्डोल ऐसीटिक अम्ल ऑक्सीन होता है।
  2. एड्रिनल ग्रन्थि को आपातकालीन ग्रन्थि भी कहते है।
  3. सोमैटोट्रॉफिक हार्मोन पीयूष ग्रन्थि द्वारा स्रावित होते है।
  4. सटेस्टोस्टिरोन हार्मोन वृषण ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
  5. एस्ट्रोजन हार्मोन डिम्ब ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
  6. थायराक्सीन ग्रन्थि थायराइड ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
  7. मानव भ्रूण हदय अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में स्पन्दन करने लगता है।
  8. परखनली शिशु का परिवर्धन परखनली के अन्दर ही होता है।
  9. खुजलाने से खाज मिटती है क्योंकि इससे कुछ तंत्रिकाऐं उददीप्त होती है जो मस्तिष्क को प्रतिहिस्टामिनी रसायनों का उत्पादन बढाने का निर्देश देती है।
  10. मनुष्य के आँख में प्रकाश तरंगें अक्ष पटल पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं।
  11. जन्तु विज्ञान में जीवित व मृत जानवरों का अध्ययन करते है।
  12. दृष्टि पटल (रेटिना) पर जो चित्र बनता है वह वस्तु से छोटा व उल्टा होता है।
  13. मनुष्य आर्द्रता व गर्मी में परेानी महसूस करता है। इसका कारण है कि पसीना आर्द्रता के कारण वाष्पित नही होता हैं।
  14. पोलियो का टीका सबसे पहले जान साल्क ने तैयार किया था
  15. अस्थियों का अध्ययन विज्ञान ऑस्टियोलोजी शाखा के अन्तर्गत किया जाता है।
  16. जीन अणुओं की सरंचना को सबसे पहले डा जेम्स वाटसन और डा फ्रांसिस क्रिक द्वारा रेखांकित किया गया था।
  17. मनुष्य के शरीर में पसलियों के 12 जोड़े होते हैं।
  18. पोषक घोल में सूक्ष्म पादप अंशो को विकसित करना ऊतक संवर्धन कहलाता है।
  19. मनुष्य के मस्तिष्क के जिस भाग में स्मृति रहती है उसे प्रमस्तिष्क प्रान्तस्था (कॉर्टेक्स) कहते हैं।
  20. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एच0 आई0 वी0) एक जीवधारी है क्योंकि यह स्वतः प्रजनन कर सकता है।
  21. विकास का सिद्धान्त चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित किया गया था।
  22. मानवशरीर में सबसे लम्बी हड्डी ऊरू (जाँघ) की होती है।
  23. जैव विकास के सन्दर्भ में साँपों में अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग किये जाने से अंगो के लोप होने को स्पष्ट किया जाता है।
  24. क्लोन अलैंगिक विधि से उत्पन्न किया जाता है।
  25. श्वसन क्रिया में वायु के नाइट्रोजन घटक की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
  26. डायनासोर मेसोजोइक सरीसृप प्रजाति में आते थे।
  27. जीव समुदाय द्वारा सौर ऊर्जा का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है।
  28. नेत्रदान में दाता की आँख का कार्निया नामक भाग उपयोग में लाया जाता है।
  29. सील स्तनपायी जाति है।
  30. एजोला को जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  31. मानवशरीर में प्रेलैटिकन हार्मोन का निर्माण अण्डाशय में होता है।
  32. ऐसे अंग जो विभिन्न कार्यो में उपयोग होने के कारण काी एसमान हो सकते है लेकिन उनकी मूल संरचना एवं भ्रूणीय प्रक्रिया में समानता होती है, समजात अंग कहलाते है।
  33. भोजन के लिए विभिन्न जीव एक-दूसरे पर आश्रित रहते है।इस प्रकार एक शृंखला का निर्माण होता है इस शृंखला के प्रारम्भ में हरे पौधे होते हैं।
  34. केंचुए के कोई नेत्र नही होता है।
  35. अमीबियेसिस से आमावतसार रोग होता है।
  36. हमारे शरीर की मस्तिष्क कोशिकाओं में सबसे कम पुनर्योजी शक्ति होती है।
  37. हमारे छोड़ी हुयी सांस की हवा में कार्बनडाइआक्साइड की मात्रा 4 प्रतिशत होती हैै।
  38. शुतुरमुर्ग आकार में सबसे बड़ा पक्षी होता है।
  39. एड्स वायरस एक सूची आर.एन.ए. होता है।
  40. पात्र निषेचन और फिर गर्भाशय में प्रतिराशण करने के बाद उत्पन्न शिशु कोे 'टेस्ट ट्यूब बेबी' कहते है।
  41. सर्वाधिक प्रकाश संश्लेषित क्रियाकलाप प्रकाश के नीले व लाल क्षेत्र में चलता है।
  42. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली आक्सीजन का स्त्रोत जल होता है।
  43. किसी वृक्ष को अधिकतम हानि उसकी छाल का नाश करके पहुचती है ।
  44. पपक्षियों में प्रायः एक ही वृषण होता है।
  45. एल्फल्फा एक प्रकार की घास का नाम है।
  46. वायुगुहिका की उपस्थिति जल पादप के अनुकूलन होती है।
  47. प्रकाश संश्लेषण केवल दृश्य वर्णो में ही होता है । प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में जल, प्रकाश, क्लोरोफिल तथा कार्बनडाइआक्साइड की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है।
  48. प्रोटोजोआ वर्ग के जीव जल्दी प्रजनन करते है।
  49. मरूस्थलीय क्षेत्र में उगने वाली वनस्पतियों को जीरोफाइट कहते हैं।
  50. अधिक आर्द्रता वाले क्षेत्रों या दलदली क्षेत्र की वनस्पतियां हाइग्रोफाइट के अन्तर्गत आती हैं।

No comments:

Post a Comment