Pages

Saturday 26 June 2021

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-5

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-5



    1. सबसे हल्की धातु लीथियम है।
    2. किसी तत्व के दो इलैक्ट्रोनो के लिए सभी क्वाण्टम संख्याऐं समान नही हो सकतीं।
    3. गुणात्मक समानुपात का नियम जॉन डाल्टन द्वारा खोजा गया था ।
    4. अनिश्चितता के सिद्वान्त का प्रतिपादन हाइजेनबर्ग ने किया था ।
    5. इलैक्ट्रान तब तक युग्मित नही होते, जबतक कि उनके लिए प्राप्त रिक्त कक्ष समाप्त ना हो जायें - यह सिद्वान्त हुण्ड का नियम कहलाता हैं।
    6. इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम डी0 ब्रॉग्ली ने दी थी ।
    7. एक इलैक्ट्रान की सही स्थिति तथा ऊर्जा का एकसाथ निर्धारण असम्भव है, इसे ही 'हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता का सिद्वान्त' कहते हैं।
    8. हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक व परमाणुभार समान होता है ।
    9. 180 ग्राम जल में जल के 10 मोल होते है।
    10. आइसोटोन में न्यूट्रानों की संख्या समान होती हैं।
    11. जल का शुद्वतम रूप आसुत जल है।
    12. क्लोरोमाइसिटिन एक ऐन्टीबायोटिक है।
    13. हडिड्यों और दाँतों में कल्सियम फॉस्फेट होता है ।
    14. थैलियम को Tl थोरियम को Th थूलियम को Tm एवं टर्बियम को Tb कहते हैं।
    15. ठोस में ठोस के विलयन को मिश्रधातु कहते हैं।
    16. वे विलयन जिन्हे अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा पृथक रखने पर उनके मध्य परासरण की क्रिया नही होती उन्हे समपरासरी विलयन कहते हैं।
    17. अलवाय में मोनोजाइट को संसाधित करने वाली फैक्ट्री है।
    18. शर्करा कार्बोहाइड्रेट होते हैं। राइबोफ्लेविन को बिटामिन बी2 कहते हैं काइटिन प्रोटीन होते हैं। कैफीन एल्केलॉइड होते है।
    19. मक्खन वह कोलाइड है जिसमें जल वसा में प्ररिक्षिप्त होता है।
    20. ड्यूटीरियम के नाभिक में एक न्यूट्रॉन तथा एक प्रोटॉन होता है।
    21. वे अभिक्रियाऐं जो केवल एक दिशा में होती हैं, अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं (इर्रिवर्सिबल रिएक्शन्स) कहलातीं हैं।
    22. वह जलीय विलयन जिसके पी0एच0 का मान शून्य होता है, अम्लीय होता है।
    23. शुद्व जल का पी0एच0 मान 7 होता है। 7 पी एच वाले विलयन न अम्लीय होते हैं न क्षारीय (अर्थात न्युट्रल होते हैं।)
    24. द्रव के वाष्पन के प्रक्रण के साथ एन्ट्रॉपी में वृद्वि होती है। विलयन से सुक्रोज का क्रिस्टलन करने पर एन्ट्रॉपी घटती है।
    25. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम, 'ऊर्जा संरक्षण का नियम' भी कहलाता है।
    26. ऊष्माक्षेपी वह क्रिया है जिसमें अभिकारक पदार्थो की ऊर्जा उत्पादकों से अधिक होती है।
    27. हेस के नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया का उष्मीय प्रभाव क्रियाकारक पदार्थो की अन्तिम तथा प्रारम्भिक अवस्था पर निर्भर करता है।
    28. 2, 2, 2 ट्राइक्लोरो ऐसीटेल्डिहाइड की क्लोरोबेंजीन से अभिक्रिया के फलस्वरूप डी0डी0टी0 प्राप्त होता है।
    29. पिक्रिक अम्ल का रासायनिक नाम 2, 3, 6 ट्राइनाइट्रोफिनोल है।
    30. धातुओं में मुक्त इलैक्ट्रॉनों के दबाव के कारण प्रकाश का परावर्तन होने से चमक आती है।
    31. नायलॉन, पॉलिऐमाइड है।
    32. बेकेलाइट, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का बहुलक है।
    33. एल्कोहल, बेन्जीन एवं पेट्रोल के मिश्रण को पावर एल्कोहल कहते हैं।
    34. सीमेन्ट के उत्पादन में काम आने वाले कच्चे पदार्थ बिना बुझा चूना एवं जिप्सम हैं। सीमेन्ट का जमना (क्योरिंग) एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (एक्सोथर्मिक रिएक्शन) है।
    35. प्रोटॉन के भेदन-क्षमता इलैक्ट्रॉन से कम होती है।
    36. उदासीन परमाणु का धनायन इलैक्ट्रॉन के निकलने से उत्पन्न होता है।
    37. न्यूट्रॉन आवेश रहित होते हैं।
    38. सबसे हल्का कण इलैक्ट्रॉन है।
    39. पौधो में पुष्पन के लिए उपयोगी तत्व फास्फोरस है ।
    40. सेडीमेण्टेशन एवं फिल्ट्रेशन जल को शुद्व करने की तकनीक है।
    41. मेक्स प्लांक जर्मनी के थे जिन्हे क्वाण्टम सिद्वान्त की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था ।
    42. आण्विक हाइड्रोजन के आर्थो एवं पैरा रूपों के नाभिकिय चक्रण के द्वारा विभेदित करते है।
    43. यूरिया के निर्माण में आमोनिया तथा कार्बनडाइक्साइड प्रयुक्त होता है।
    44. फिनॉल से प्राप्त विस्फोटक के पिक्रिक अम्ल कहते हैं।
    45. मार्बल एक यौगिक का उदाहरण है।
    46. पंचम समूह के तत्वों में बिस्मथ का आक्सॉइड अधिक क्षारीय होता है।
    47. जब हाइड्रोजन परमाणुओं के नाभिक का चक्रण एक ही दिशा में होता है तो वह आर्थो हाइड्रोजन कहलाता है।
    48. किसी गैस का वाष्पधनत्व उसके अणुभार का आधा होता है। (M = 2 VD)
    49. अम्ल में प्रोटॉन प्रदान करने की प्रवृति होती है।
    50. किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ऱोनिक संरचना पर निर्भर करता है।

      No comments:

      Post a Comment