Pages

Saturday 26 June 2021

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-4

रसायन विज्ञान तथ्य (Facts of Chemistry)-4


    1. ऑक्सीजन की उपस्थिति में होने वाली क्रिया दहन कहलाती है।
    2. वायुमण्डल में नाइट्रोजन - आक्सीजन - आर्गन - कार्बनडाईआक्साइड गैसें इस क्रम में पायी जाती है।
    3. नोबल गैसें एक परमाणवीय, रंगहीन एवं गन्धहीन तथा रासायनिक रूप से अत्यन्त अक्रियाशील होती हैं।
    4. कपड़े धोने की प्रक्रिया में साबुन जल की धुलाई क्षमता में वृद्वि करता है (जल का पृष्ट तनाव कम करके)।
    5. जॉन डाल्टन ने परमाणु सिद्वान्त का प्रतिपादन किया था ।
    6. गंधक अम्ल का प्रयोग उर्वरकों के निमार्ण में, रंग बनाने वाले पदार्थो के निमार्ण में, वर्णक एवं पेंटस के निमार्ण में, बैटरियों के निमार्ण में होता है।
    7. शरीर में सोडियम तथा पोटैशियम आयनों की भूमिका परासरण दाब को संतुलित करना है।
    8. ग्रेफाइट, विद्युत का सुचालक एवं कार्बन का अपररूप है। यह (परमाणु रिएक्टरों में) मन्दक के रूप में भी प्रयुक्त होता है।
    9. यूरेनियम-235 विखण्डनीय पदार्थ के रूप में प्रयुक्त होता है।
    10. एन्जाइम, कार्बोहाइड्रेट होते है एवं जैव रासायनिक उत्प्रेरक हैं।
    11. लाइपेस एन्जाइम, ट्रांसग्लिसराइडों को वसा अम्लों तथा ग्लिसरोल में अपघटित कर देता है।
    12. बिटामिन बी-12 में परमाणु धातु उपस्थित होती है, जिसे कोबाल्ट कहते हैं।
    13. साबुन को बनाने के लिए कास्टिक सोडा को अलसी के तेल के साथ गर्म किया जाता है।
    14. साधारण नमक एक ऐसा पदार्थ है जो पिघली हुई अवस्था में विद्युत धारा का चालन कर सकता है। अर्थात पिघला हुआ नमक विद्युत का सुचालक होता है।
    15. फास्फोरस का सबसे अधिक अभिक्रियाशील रूप पीला फास्फोरस है जो हवा में स्वतः ही जल उठता है। इसलिए इसे जल में डुबो कर रखते हैं।
    16. अक्रिय गैसों की संयोजकता शून्य होती है, ये एक-परमाणुक होती हैं।
    17. सोडियम तथा एल्यूमीनिय के जलयोजित सिलिकेटों का रासायनिक नाम परम्यूटिट होता है।
    18. सोना सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु है ।
    19. प्रयोगशाला में प्रथम संश्लेषित कार्बनिक यौगिक यूरिया है।
    20. साडियम पामीटेड एक साबुन है, गैलने एक अयस्क है, एन0पी0के0 एक उर्वरक है, सेलूलोज एक प्राकृतिक पॉलीमर है ।
    21. जल का क्वथनांक उसके समान आकार तथा अणुभार के अन्य द्रवों की अपेक्षा अधिक होता है क्योकि वह अन्तरा-आणविक हाइड्रोजन बन्ध उपस्थित होता है।
    22. रबड़ के टायरों में पूरक (फिलर) के रूप में कार्बन ब्लैक प्रयुक्त होता है।
    23. हमारे पृथ्वी का भू-भाग ग्रीन हाउस के नाभिकीय परिक्षण के प्रभाव से गर्म होता है।
    24. क्रैकिंग, पैट्राेलियम से सम्बन्धित हैं, प्रगलन कॉपर से सम्बन्धित है। हाइड्रोजनीकरण खाद्य वसा से सम्बन्धित है।
    25. दूध पायस होता है।
    26. केन्द्रिय औषधि शोध संस्थान, लखनऊ में स्थित है।
    27. रासायनिक रूप से इक्षु शर्करा सुक्रोज को कहते हैं। शर्करा विलयन के किण्वन में कार्बनडाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है ।
    28. ग्लूकोज के किण्वन में अन्त में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल प्राप्त होता है।
    29. उर्वरकों में क्लोरीन उपस्थित नही होता है।
    30. सोने के आभूषण बनाने के लिए उसमें कॉपर (ताँबा) मिलायी जाती है।
    31. हाइड्रोजन तत्व, सबसे अधिक संख्या में यौगिक बनाता है।
    32. वाटरवर्क्स के द्वारा जिस जल की आपूर्ति होती है उसे क्लोरीनीकरण के द्वारा शुद्व करते है।
    33. इमली में टार्टरिक अम्ल होता है।
    34. सोलर कुकर को गर्म करने वाली सूर्य की किरण को इन्फ्रारेड किरण कहते हैं।
    35. आयरन पायराइटस को 'झूठा सोना' कहते हैं।
    36. पेट्रोल, ऐल्केन का मिश्रण होता है।
    37. सिलिका जैल, नमी को सोख लेता है। इसलिए दवाओं की बोतलों में एक छोटे पैक में सिलिका जैल भरकर रखा जाता है।
    38. वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा का स्थानान्तरण (ट्रान्सफर) नही होता, रूद्वोष्म प्रक्रम कहलाता है।
    39. किसी आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा उसके आयतन पर निर्भर करती है।
    40. आवर्तसारणी में तत्वों को बढती हुयी परमाणु संख्या के क्रम में रखा गया है।
    41. आधुनिक आवर्तसारणी में अधातुओं को दाहिनी ओर रखा गया है।
    42. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव‘ यह नाम स्वाण्टे आरहीनियस ने दिया था
    43. कैथोड किरणें, इलैक्ट्रानों की किरण पुंज है ।
    44. आरयन का सबसे शुद्व रूप पिटवाँ आयरन होता है।
    45. क्लोरोफिल की संरचना में मैग्नीशियम सम्मिलित होता है ।
    46. फलों के परिरक्षण के लिए चीनी का घोल प्रयोग में लाया जाता है क्योकि इससे नमी अवशोषित हो जाती है जिससे सूक्ष्म जीवों की वृद्वि रूक जाती है।
    47. आर्सेनिक एक उपधातु है।
    48. जिर्कोनियम एवं सिलिकन अर्धचालक हैं।
    49. तत्वों के किसी वर्ग में जैसे-जैसे परमाणु भार बढता है इलैक्ट्रान बन्धुता कम होती है।
    50. मेथेन , ऐथेन , प्रोपेन एवं ब्यूटेन हाइड्रोकार्बन हैं जो अणुभार बढ़ते क्रम में अवस्थित हैं।

      No comments:

      Post a Comment