Tuesday 26 November 2019

भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court of India)

भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court of India)


1. संविधान का संरक्षक व व्याख्याकार कौन है?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय
2. संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है?
उत्तर : भाग-V
3. किस अधिनियम के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई?
उत्तर : रेग्युलेटिंग एक्ट 1773
4. संविधान में मूल रूप से मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों की व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय में की गई थी?
उत्तर : 7
5. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने का अधिकार किसको है?
उत्तर : संसद को

6. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर : 31
7. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
8. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?
उत्तर : 65 वर्ष की आयु तक
9. सर्वोच्च न्यायालय का गठन एवं उसकी शक्तियाँ व न्यायाधीशों को हटाने की विधि किस देश के संविधान से ली गई है?
उत्तर : अमेरिका
10. क्या सेवानिवृत्ति के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश किसी जगह वकालत कर सकते हैं?
उत्तर : नहीं
11. किस अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय को परामर्शदाती बनाया गया है?
उत्तर : अनुच्छेद-143
12. न्यायिक पुनर्विलोकन का अधिकार किसे है?
उत्तर : स्वतंत्र
13. सर्वोच्च न्यायालय के जजों का वेतन किससे आहरित होता है?
उत्तर : संचित निधि से
14. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर : महाभियोग द्वारा
15. भारत के प्रथम मुख्य न्यायधीश कौन थे?
उत्तर : हरिलाल जे. कानिया
16. किस अनुच्छेद के अंतर्गत् संविधान सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान प्रदान करता है?
उत्तर : अनुच्छेद-129
17. सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की आधारभूत संरचना की घोषणा किस मामले में की थी?
उत्तर : केशवानंद भारतीवाद में
18. जनहित याचिका कहाँ दायर की जा सकती है?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय में
19. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कौन हो सकता है?
उत्तर : जिसने कम से कम 10 वर्ष उच्च न्यायालय में वकालत की हो या वह 5 वर्ष किसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहा हो
20. मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय

No comments:

Post a Comment