Wednesday 17 May 2017

भारत में खनिज (Minerals in India)

भारत में खनिज (Minerals in India)

 
1. भारत में खनिजों के सर्वेक्षण एवं विकास की जिम्मेदारी किस संस्था के पास है ?
उत्तर : जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और भारतीय खान ब्यूरो
2. जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहां है ?
 
उत्तर : कोलकाता
3. भारतीय खान ब्यूरो का मुख्यालय कहां है ?

उत्तर : नागपुर
4. देश का 75 प्रतिशत लोहा किन राज्यों से प्राप्त किया जाता है ?
 
उत्तर :  झारखंड और उड़ीसा
5. भारत में सर्वाधिक लौह अयस्क का उत्पादन कहां होता है ?

उत्तर : उड़ीसा
6. मैगनीज उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?

उत्तर : तीसरा

7. देश में सबसे ज्यादा मैंगनीज उत्पादन करने वाला राज्य कौन है ?
 
उत्तर : उड़ीसा
8. कोयले के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में कौन-सा है ?

उत्तर : तीसरा
9. सबसे उत्तम किस्म के कोयला का क्या नाम है ?
 
उत्तर : एंथ्रेसाइट
10. भारत में कोयले के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं ?
 
उत्तर : झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा ।
11. भारत में तांबा के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं ?

उत्तर : मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड ।
12. भारत में बॉक्साइट का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?
 
उत्तर : उड़ीसा (कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत)
13. अभ्रक के उत्पादन में विश्व में पहला स्थान किस देश का है ?

उत्तर : भारत
14. देश में कुल सोने के उत्पादन का 98 प्रतिशत भाग कहां से प्राप्त होता है ?
 
उत्तर : कर्नाटक
15. जस्ता के लिए कौन-सा खान प्रसिद्ध है ?
 
उत्तर : जवार खान (राजस्थान)
16. भारत में यूरेनियम कहां पाया जाता है ?
 
उत्तर : झारखंड (रांची, हजारीबाग, सिंहभूम)
17. यूरेनियम के उत्पादन में देश का पहला राज्य कौन है ?
 
उत्तर : झारखंड
18. मैग्नेजाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ?
 
उत्तर : उत्तराखंड (68 प्रतिशत भंडार)
19. विश्व का सबसे बड़ा थोरियम निर्माता देश कौन-सा है ?

उत्तर : भारत {राजस्थान के पाली, भीलवाड़ा में प्रचूर मात्रा में थोरियम पाया जाता है}
20. क्रोमाइट के उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है ?

उत्तर : उड़ीसा (क्रोमाइट का उत्पादन झारखंड में भी होता है)
21. टंगस्टन का भंडार कहां ज्यादा है ?
 
उत्तर : देगाना (राजस्थान)
22. हीरे की खान देश में कहां है ?

उत्तर : पन्ना (मध्यप्रदेश)
23. लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ?

उत्तर : तमिलनाडु

No comments:

Post a Comment