Friday 12 May 2017

विज्ञान GK (Science GK)-025

विज्ञान GK (Science GK)-025




1. मेंडेलीफ़ की आवर्त सारणी में तत्त्वों के वर्गीकरण का आधार क्या है?
उत्तर : परमाणु द्रव्यमान
2. किस खनिज से रेडियम प्राप्त किया गया था?
उत्तर : पिच ब्लैंड
3. फ़ोटोग्राफ़ी में उपयोगी यौगिक तत्व कौन-सा है?
उत्तर : सिल्वर ब्रोमाइड
4. वाहनों से निकलने वाली प्रदूषित गैस मुख्यत: कौन-सी है?
उत्तर : कार्बन मोनोऑक्साइड
5. भारत में मिथेन गैस का एक बड़ा स्रोत क्या है?
उत्तर : धान का खेत
6. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किसमें होता है?
उत्तर : मूत्र में

7. भोजन का ऊर्जा में परिवर्तन कोशिका के किस भाग में होता है?
उत्तर : माइटोकॉन्ड्रिया
8. ‘कोशिका सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया था?
उत्तर : श्लाइडेन और श्वान
9. यूरेसिल किसमें पाया जाता है?
उत्तर : आर.एन.ए. में
10. इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में प्रकाश का स्रोत क्या है?
उत्तर : इलेक्ट्रॉन किरण
11. पेप्टाइड बन्ध किसके बीच में उपस्थित होते हैं?
उत्तर : अमीनो अम्ल
12. प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ पर होता है?
उत्तर : राइबोसोम
13. ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयुक्त होते हैं?
उत्तर : AC वॉल्टेज का उपचयन या अपचयन करने के लिए
14. कौन-सा ऊतक द्वितीयक वृद्धि के लिए ज़िम्मेदार होता है?
उत्तर : कैम्बियम
15. भारत में ‘नार्मन वोरलॉग’ किसलिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर : हरित क्रान्ति के लिए
16. कौन-सा ऊतक पादपों में जल के परिवहन का कार्य करता है?
उत्तर : जाइलम
17. कपास के रेशे, पौधे के किस भाग में पाये जाते हैं?
उत्तर : बीजों पर अधिचर्मी रोम
18. निम्न में से ‘श्वसन मूल’ किस पौधे में पायी जाती है?
उत्तर : जूशिया
19. चन्दन को सामान्यत: क्या माना जाता है?
उत्तर : आंशिक मूल परजीवी
20. गन्ना और गेहूँ में किसके द्वारा परागण होता है?
उत्तर : हवा द्वारा
21. जल में ध्वनि को मापने के लिए किस उकरण का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर : हाइड्रोफोन (Hydrophone)
22. गैसों का दाब को मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर : मोनोमीटर (Manometer
23. रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार किसको प्रदान किया गया?
उत्तर : जे. एच. वाण्टहॉक को
24. प्रोटॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर : गोल्डस्टीन ने
25. नाभिक की द्रव्यमान संख्या क्या होती है?
उत्तर : नाभिक में न्यूक्लियानों की संख्या
26. चट्टानों की आयु ज्ञात करने के लिए रेडियोएक्टिव आयु अंकन में किस समस्थानिक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर : यूरेनियम का
27. ‘आइसोटोन’ क्या होते हैं?
उत्तर : समान संख्या में न्यूट्रॉन
28. कार्बन मोनोऑक्साइड तथा नाइट्रोजन गैस के गैसीय मिश्रण को क्या कहते हैं?
उत्तर : प्रोडयूशर गैस
29. एल. पी. जी. में कौन-सी गैस मुख्य होती है?
उत्तर : ब्यूटेन
30. कपूर को किस विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है?
उत्तर : उर्ध्वपातन

No comments:

Post a Comment