Monday 29 May 2017

29 मई (29 May)

29 मई (29 May)


29 मई, 757 : संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
29 मई, 1453 : तत्कालीन पूर्वी रोम की राजधानी क़ुस्तुन्तुनिया बंदरगाह पर तत्कालीन उसमानी शासक सुलतान मोहम्मद फ़ातेह का अधिकार हो गया।
29 मई, 1658 : औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।
29 मई, 1727 : पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
29 मई, 1874 : स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।
29 मई, 1906 : जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
29 मई, 1922 : इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।
29 मई, 1937 : स्पेन के गृह युद्ध के दौरान प्रजातंत्रवादियों के युद्धक विमानों जो राजशाही के समर्थकों से संघर्ष कर रहे थे जर्मनी के एक युद्धपोत को निशाना बनाया।
29 मई, 1947 : भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना हुई।

29 मई, 1953 : एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे।
29 मई, 1959 : चार्ल्स द गाल ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
29 मई, 1968 : दारा सिंह कुश्ती के विश्व चैंपियन बने।
29 मई, 1970 : यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
29 मई, 1972 : भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।
29 मई, 1985 : यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मारे गए।
29 मई, 1987 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ।
29 मई, 1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आये भीषण भूकंप से 56 लोग मरे।
29 मई, 1990 : बोरिस येल्तसिन रूस गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
29 मई, 1999 : नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।
29 मई, 2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
29 मई, 2012 : इटली के उत्तरी इलाके बोलोगना में भूकंप से 24 लोगों की मौत हुई।

No comments:

Post a Comment