Saturday 27 May 2017

26 मई (26 May)

26 मई (26 May)



26 मई, 1739 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
26 मई, 1749 : फ्रांस के खगोलशास्त्री और गणितज्ञ साइमन लैपरस का जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रमा सितारों और ग्रहों की चाल तथा समुद्र में आने वाले ज्वार भाटा के बारे में व्यापक अध्ययन किया। उनकी अधिक ख्याति विशेषकर उनके उस विचार के कारण है जो उन्होंने सौरमंडल के अस्तित्व में आने के बारे में पेश किया है।
26 मई, 1822 : नार्वे में चर्च में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत हो गई।
26 मई, 1926 : लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
26 मई, 1926 : हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में एक बड़े आतंक का अंत हुआ। आतंक एक नरभक्षी तेंदुए का था, जिसे नौसिखिए शिकारियों ने नरभक्षी बना दिया।
26 मई, 1928 : भारत ने ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह स्वर्ण पदक भारतीय हाकी टीम ने प्राप्त किया था। ओलंपिक खेलों में हाकी का खेल पहली बार सन 1908 में लंदन ओलंपिक में शामिल किया गया।


26 मई, 1950 : ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
26 मई, 1957 : बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।
26 मई, 1966 : दक्षिणी अमरीका का गुआना देश स्वतंत्र हुआ। इससे 500 वर्ष पहले स्पेन के नाविकों ने इस देश की खोज की और इसे अपना उपनिवेश बना लिया किंतु 18वी ईसवी शताब्दी के आरंभ में इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर यूरोप की साम्राज्यवादी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा और लड़ाई आरंभ हो गयी यहां तक कि 1895 में वियना कॉन्फ्रेंस में गुआना देश की सीमाएं निर्धारित की गयीं।
26 मई, 1972 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
26 मई, 1981 : फ़ार्स खाड़ी सहकारिता परिषद के गठन की औपचारिक घोषणा की गयी। इस परिषद में फ़ार्स खाड़ी के दक्षिणी तटवर्ती 6 देश सउदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब इमरात ,बहरैन कतर और ओमान शामिल हैं।
26 मई, 1983 : 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई।
26 मई, 1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
26 मई, 1998 : जापान के सम्राट अकीहितो ने ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस के राज भोज में कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं का उन्हें बहुत दुख है। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
26 मई, 1999 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
26 मई, 1999 : सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
26 मई, 2000 : दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली।
26 मई, 2006 : इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
26 मई, 2013 : मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल टयूटी-20 खिताब अपने नाम किया।
26 मई, 2014 : भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

No comments:

Post a Comment