Thursday 25 May 2017

24 मई (24 May)

24 मई (24 May)


24 मई, 1660 : ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय ने नीदरलैंड का दौरा किया।
24 मई, 1875 : सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
24 मई, 1896 : देश के लिए अपनी जान देने वाले करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
24 मई, 1954 : माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
24 मई, 1956 : बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
24 मई, 1957 : कोलंबिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
24 मई, 1964 : रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। 300 से ज्यादा लोग मारे गए।


24 मई, 1985 : बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
24 मई, 1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
24 मई, 1993 : कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
24 मई, 2000 : दक्षिण लेबनान से 22 साल का खूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
24 मई, 2000 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
24 मई, 2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बने।
24 मई, 2002 : रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
24 मई, 2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
24 मई, 2013 : राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
24 मई, 2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment