Saturday 1 April 2017

भाषा पर आधारित प्रश्न (Langauage based questions)

भाषा पर आधारित प्रश्न (Langauage based questions)


1. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है?
उत्तर : हिन्दी ( देवनागरी लिपि )
2. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है?
उत्तर : अनुच्छेद 343 ( 1 )
3. हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर : 14 सितम्बर
4. मैथिली किस राज्य की भाषा है?
उत्तर : बिहार
5. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं?
उत्तर : मैथिलीशरण गुप्त
6. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
उत्तर : महादेवी वर्मा

7. हिन्दी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन थे?
उत्तर : सुमित्रानंदन पंत
8. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है?
उत्तर : मुंशी प्रेमचंद
9. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है?
उत्तर : सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
10. हिन्दी का प्रथम पात्र कौन सा है?
उत्तर : उदंत मार्तण्ड
11. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है?
उत्तर : डॉ. कामिल बुल्के
12. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?
उत्तर : कालिदास को
13. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है?
उत्तर : नरसिंहपुर को
14. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?
उत्तर : उर्वशी
15. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर : आगरा
16. विश्व में सर्वाधिक भाषाएं किस देश में बोली जाती है?
उत्तर : भारत
17. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं?
उत्तर : 22 भाषाएं
18. हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर हैं?
उत्तर : 11 स्वर व 33 सम स्वर
19. हिन्दी में आशुलिपि के जन्मदाता कौन हैं?
उत्तर : राधेलाल द्विवेदी
20. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
उत्तर : यामा
21. आधुनिक युग के चरण हैं?
उत्तर : रामधारी सिंह ‘दिनकर’
22. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है?
उत्तर : देवनागरी लिपि
23. हिन्दी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे कहा जाता है?
उत्तर : पृथ्वीराज रासो ( चन्दबरदाई की रचना )
24. हिन्दी गध के प्रतिष्ठापक ?
उत्तर : आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
25. हिन्दी खड़ी बोली के जन्मदाता?
उत्तर : भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
26. हिन्दी साहित्य में हालावाद के प्रवर्तक?
उत्तर : हरिवंशराय बच्चन
27. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी?
उत्तर : इन्दुमती
28. हिन्दी के प्रथम कवि?
उत्तर : सिद्ध सरहपा ( 9वीं शताब्दी )
29. हिन्दी की प्रथम रचना?
उत्तर : श्रावकाचार ग्रंथ ( देवसेन वमत )
30. हिन्दी का प्रथम उपन्यास?
उत्तर : परीक्षा गुरू ( श्रीनिवास दास वमत )
31. हिन्दी की प्रथम पत्रिका?
उत्तर : संवाद कौमुदी
32. हिन्दी के सर्वप्रथम गीत लेखक?
उत्तर : विधापति
33. हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र ?
उत्तर : सुधावर्षण
34. हिन्दी का प्रथम एकांकी?
उत्तर : एक घूँट
35. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं?
उत्तर : फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
36. हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने काल खण्डों में विभाजित किया गया है?
उत्तर : चार काल खण्डों में-आदिकाल या वीरगाथा काल, मध्यकाल या भकितकाल, उत्तर मध्यकाल या रीतिकाल, आधुनिक काल
37. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विद्यालय की सथापना कहाँ की जा रही है?
उत्तर : भोपाल ( मध्य प्रदेश )

No comments:

Post a Comment