Thursday 6 April 2017

6 अप्रैल (6 April)

6 अप्रैल (6 April)


6 अप्रैल, 1580 : 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
6 अप्रैल, 1664 : सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1672 : फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 अप्रैल, 1764 : ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ।
6 अप्रैल, 1789 : अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
6 अप्रैल, 1869 : पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
6 अप्रैल, 1896 : पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
6 अप्रैल, 1906 : पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
6 अप्रैल, 1909 : अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।


6 अप्रैल, 1912 : कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रिक स्टार्टर शुरु किया।
6 अप्रैल, 1917 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
6 अप्रैल, 1919 : रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
6 अप्रैल, 1931 : भारतीय सिनेमा की मशहूरा अदाकारा सुचित्रा सेन का बंगाल में जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1942 : जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
6 अप्रैल, 1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 1956 : पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
6 अप्रैल, 1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 1994 : रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
6 अप्रैल, 1998 : पाकिस्तान ने मीडियम रेंज मिसाइल 'गौरी बैलिस्टिक' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
6 अप्रैल, 2009 : इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
6 अप्रैल, 2014 : श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।

No comments:

Post a Comment